Headlines

नोटों के बिस्तर पर लेटे नेता जी की फोटो वायरल:बोले- फोटो 5 साल पुरानी; दोस्तों ने पार्टी में खींची थी

असम की यूपीपीएल यानी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के एक मेंबर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में 500 के नोटों पर लेटे शख्स का नाम बेंजामिन बसुमतारी है। यूपीपीएल असम में भाजपा के साथ गठबंधन में है। इसलिए इस फोटो को लेकर विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

वहीं फोटो को लेकर UPPL के प्रेसीडेंट प्रमोद बोरो ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बेंजामिन बसुमतारी पार्टी के मेंबर नहीं हैं। उन पर इसी साल एक अन्य मामले में डिसिप्लिनरी एक्शन लिया गया था। जिसके चलते उन्हें पार्टी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया गया था।

इस मामले में जब बेंजामिन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता है किस राजनीतिक दल ने ये फोटो वायरल की हैं। पहले मेरे दोस्तों ने इस फोटो से मुझे ब्लैकमेल किया था। लेकिन अब ये कौन कर रहा है मुझे नहीं पता। उन्होंने बताया कि 5 साल पहले मई में दोस्त के घर पार्टी में गया था वहीं पर मेरे दोस्त ने ये फोटो ली थी।netaji photo lying

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024