Headlines

कांग्रेस बोली- इलेक्टोरल बॉन्ड PM की हफ्ता वसूली योजना:21 फर्मों ने ED-CBI की रेड पड़ने के बाद BJP को करोंड़ों का चंदा दिया

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड डेटा के मुताबिक कांग्रेस ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए कुल 1,334 करोड़ रुपए कैश करवाए।

इलेक्टोरल बॉन्ड्स की जानकारी सामने आने के बाद से राजनीतिक पार्टियों में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने सोमवार (18 मार्च) को मोदी सरकार पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया। कांग्रेस ने इसे पीएम हफ्ता वसूली योजना नाम दिया है

कांग्रेस ने दावा किया कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए दान देने वालों में 21 फर्म ऐसी हैं, जिन्होंने CBI, ED या इंकम टैक्स की जांच का सामना किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हर दिन चुनावी बॉन्ड घोटाले का सच सामने आ रहा है।

जयराम रमेश X पर एक लंबी पोस्ट की सीरीज लिख रहे हैं। इसमें इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले में भ्रष्टाचार के तरीकों के बारे में लिखा जा रहा है। रमेश 4 तरीकों में चंदा दो धंधा लो, हफ्ता वसूली, ठेका लो रिश्वत दो और फर्जी कंपनी का जिक्र कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024