Headlines

CBI को शाहजहां शेख की कस्टडी मिली:कलकत्ता हाईकोर्ट के दो दिन में दूसरे आदेश के बाद बंगाल पुलिस ने हैंडओवर किया

कलकत्ता हाईकोर्ट के दूसरे आदेश के बाद बंगाल पुलिस ने शाहजहां शेख को CBI के हवाले कर दिया। जांच एजेंसी की एक टीम बुधवार शाम 3:45 बजे पुलिस हेडक्वॉर्टर पहुंची। शाम 6:30 के बाद CBI को शाहजहां की कस्टडी मिली।

CBI अब शाहजहां को मेडिकल टेस्ट कराने ले गई है। गुरुवार से उससे पूछताछ शुरू की जाएगी। इससे पहले बंगाल पुलिस की CID ने शेख को CBI के सुपुर्द करने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट कराया था।

मंगलवार को हाईकोर्ट ने 4:30 बजे बंगाल पुलिस को शाहजहां को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का आदेश दिया था। पुलिस ने कहा था कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। इसलिए शाहजहां को सौंप नहीं सकते। इसके बाद CBI दो घंटे के इंतजार के बाद लौट गई थी।

बुधवार को हाईकोर्ट ने मामले में दोबारा दखल दी। कोर्ट ने कहा- शाम 4.15 बजे तक शाहजहां शेख की कस्टडी CBI को देने का आदेश दिया था।

दरअसल, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में इस साल 5 जनवरी को ED की टीम TMC नेता शेख शाहजहां के घर रेड करने पहुंची थी। इस दौरान शेख के समर्थकों ने टीम पर जानलेवा हमला किया था। इसमें कई अफसर घायल हुए थे। इसकी जांच अब CBI के हाथों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024