यूपी में जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा हुई है। जौनपुर की MP/MLA कोर्ट ने बुधवार को नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर के किडनैपिंग केस में सजा सुनाई। कोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। ऐसे में वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
कोर्ट रूम से बाहर निकले धनंजय ने कहा-फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाऊंगा। उन्होंने कहा- चुनाव जरूर लड़ा जाएगा, यह मुझे चुनाव से रोकने की साजिश है। पुलिस धनंजय को जिला जेल लेकर पहुंची है। मंगलवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने धनंजय को दोषी करार दिया था। मामले में संतोष विक्रम को भी 7 साल की सजा हुई है।
3 तस्वीरें देखिए…
