Headlines

बरातियों से भरी कार नहर में गिरी…6 डूबे:दूल्हे का भतीजा और 2 भतीजी की मौत, 3 की तलाश जारी; 2 को बचाया

बुलंदशहर में रविवार देर रात बरातियों से भरी कार नहर में गिर गई। हादसे में 3 की डूबने से मौत हो गई, जबकि 3 की तलाश जारी है। वहीं 2 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कार में 8 लोग सवार थे। हादसे में मरने वाले दूल्हे का भतीजा और दो भतीजी हैं। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ है।

ककोड़ इलाके के शेरपुर गांव निवासी रोबिन की रविवार को अलीगढ़ के पिसावा में शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए रोबिन का भतीजा मनीष (22) अपने परिवार के साथ ईको कार में जा रहा था। उसके साथ उसकी बहन कांता (24), अंजलि (20), बुआ का लड़का प्रशांत (18), भांजी (17) और कैलाश (42) थे। जब कार जहांगीरपुर की कपना नहर के पास पहुंची। तभी पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में नीचे गिर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024