Headlines

नफे सिंह राठी हत्याकांड में 2 शूटर गिरफ्तार:आशीष और सौरव गोवा से पकड़े गए; गृहमंत्री विज बोले- पुलिस ने अच्छा काम किया

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में शामिल 2 शूटर को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की जॉइंट टीम ने सौरव नंगलोई और आशीष उर्फ बाबा नांगलोई को पकड़ा है।

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा- हमारी पुलिस ने 2 शूटर तो पकड़ लिए, बाकियों के लिए भी पुलिस लगी हुई है। जिसने राठी के परिवार को धमकी दी थी, उसे राजस्थान से पकड़ा गया है। पुलिस ने दिन रात मेहनत करके अच्छा काम किया है।

पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार 2 शूटर।

नर्फ सिंह राठी की 25 फरवरी को बहादुरगढ़ में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 28 फरवरी को लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली।

2 दिन पहले ही हरियाणा पुलिस ने 4 शूटरों की फोटो जारी की थी। पुलिस ने नारनौल के रहने वाले दीपक उर्फ नकुल सांगवान, आशीष उर्फ बाबा नांगलोई, अतुल नजफगढ़ और सौरव नांगलोई पर एक-एक लाख रुपए का इनाम रखा था। इनके विदेश भागने की आशंकाओं के बीच गुवाहाटी एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024