नया अपडेट
LIVE
भारत ने पाकिस्तान को 176 का टारगेट दिया:टी-20 वर्ल्डकप में IND-PAK मैच का सबसे बड़ा स्कोर; ईशान किशन ने 77 रन बनाए
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारत ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं।
कप्तान सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उस्मान तारिक ने सईम अयूब के हाथों कैच कराया। तारिक को पहला विकेट मिला है।
इससे पहले सईम अयूब ने 15वें ओवर की पहली बॉल पर तिलक, फिर दूसरी बॉल पर हार्दिक पंड्या को पवेलियन भेजा। हालांकि, वे हैट्रिक नहीं ले सके। यहां शिवम दुबे उनकी अगली बॉल पर कॉट बिहाइंड होने से बच गए।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इससे पहले अभिषेक शर्मा जीरो और ईशान किशन 77 रन बनाकर आउट हुए थे।
टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।
धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
लाइव अपडेट्स
उस्मान तारिक को पहला विकेट
18वें ओवर की 5वीं बॉल पर भारत ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उस्मान तारिक ने सईम अयूब के हाथों कैच कराया। तारिक को पहला विकेट मिला है।
15वें ओवर में सईम अयूब को दो विकेट, तिलक-पंड्या आउट
15वें ओवर में भारतीय टीम ने लगातार दो बॉल पर विकेट गंवाए। उन्होंने
- दूसरी बॉल पर तिलक वर्मा को LBW कर दिया। तिलक 25 रन बनाकर आउट हुए।
- तीसरी बॉल पर हार्दिक पंड्या को बाबर आजम के हाथों कैच कराया। हार्दिक खाता भी नहीं खोल सके।
- तीसरी बॉल पर शिवम दुबे को आउट करने का मौका बनाया, लेकिन दुबे आउट होने से बच गए।
इस ओवर में 2 रन आए। सईम ने अपने कोटे के चार ओवर में 25 रन दिए।
ईशान की पारी भास्कर कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से
भारत का स्कोर 100 पार हुआ, सूर्या-तिलक
12वें ओवर की पहली बॉल पर भारतीय टीम ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। तिलक वर्मा ने मोहम्मद नवाज की बॉल पर चौका लगाकर टीम को 100 पार पहुंचा दिया।
इस ओवर की आखिरी बॉल पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अंपायर्स कॉल पर LBW आउट होने से बच गए। नवाज की बॉल पर उनके पैड पर लगी, लेकिन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया।
तारिक की पहली बॉल पर चौका
11वें ओवर में भारत को सिर्फ 6 रन मिले। उस्मान तारिक ने इस ओवर में लंबे पॉज के साथ गेंदबाजी की। ओवर की शुरुआत सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री के साथ की। इसके बाद तारिक ने लाइन लेंथ में बदलाव किया। चौका लगने के बाद भी इस ओवर से 6 रन बने।
ईशान किशन 77 रन बनाकर आउट
9वें ओवर में ईशान किशन आउट हो गए। सईम अयूब ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। ईशान ने 40 गेंदों में 77 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
शादाब के ओवर से 17 रन बने
आठवें ओवर में ईशान किशन ने दो बाउंड्री लगाई। शादाब खान के इस ओवर की शुरुआत दो रन से हुई। अगली बॉल पर किशन ने स्वीप खेलते हुए शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से चौका लगा दिया। इसके बाद उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर से सिक्स लगा दिया।
चेन्नई के मरीन बीच पर मैच देखते फैंस
