Headlines

वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-भारत ने पहले ओवर में विकेट गंवाया:अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने पवेलियन भेजा

LIVE

वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-भारत ने पहले ओवर में विकेट गंवाया:अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने पवेलियन भेजा

कोलंबोकुछ ही क्षण पहले

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

भारतीय टीम ने 3 ओवर में एक विकेट पर 25 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। अभिषेक शर्मा जीरो पर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें सलमान अली आगा ने पहले ओवर की आखिरी बॉल पर कैच आउट कराया।

पाकिस्तानी टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। ओपनर अभिषेक शर्मा आउट ऑफ फॉर्म चल रहे संजू सैमसन की जगह वापसी कर रहे हैं। जबकि कुलदीप यादव को भी मौका दिया गया है।

भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। मैच का स्कोरबोर्ड

टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया।

धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए।

टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के सिंगर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया।
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे। उन्होंने प्लेयर्स को गले लगाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

ईशान ने शाहीन की पहली बॉल पर सिक्स लगाया 

दूसरे ओवर में भारत ने वापसी की और शाहीन शाह अफरीदी की पहली ही गेंद पर ईशान किशन ने सिक्स लगा दिया। इसके बाद अगली बाउंड्री भी उनके बल्ले से आई। तिलक वर्मा ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगा दिया। इस ओवर में 15 रन बने।

6 मिनट पहले

अभिषेक शून्य पर आउट, भारत 1/1

पहले ओवर में भारत ने विकेट गंवा दिया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने गेंद संभाली और विकेट दिला दिया। आखिरी गेंद पर सलमान ने बैक ऑफ लेंथ गेंद मिडिल-लेग लाइन पर डाली।

अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग नहीं मिली और गेंद सीधे मिड ऑन पर खड़े शाहीन अफरीदी के हाथों में चली गई। अभिषेक बिना खाता खोले आउट हुए और भारत का स्कोर पहले ओवर के बाद 1/1 रहा।

23 मिनट पहले

टीम इंडिया 2 बदलाव के साथ उतरी, PAK में चेंज नहीं

पाकिस्तानी टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। ओपनर अभिषेक शर्मा आउट ऑफ फॉर्म चल रहे संजू सैमसन की जगह वापसी कर रहे हैं। जबकि कुलदीप यादव को भी मौका दिया गया है।

23 मिनट पहले

सूर्या ने एक बार फिर पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाया

टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

24 मिनट पहले

टॉस में BCCI ने सूर्यकुमार यादव का अकेले फोटो जारी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024