Headlines

ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में हादसा:छत की ग्रिल टूटकर गिरी; शोरूम मालिक और पेंटर की मौत

ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल में बड़ा हादसा हुआ है। मॉल के वॉकिंग कॉमन एरिया में अचानक छत से ग्रिल नीचे गिर गई। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से मॉल में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ग्रिल सीधा मॉल में घूम रहे दो युवकों के ऊपर गिरी, यह इतनी तेजी से गिरी की उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक ऐक्सलरेटर के पास खड़े थे।

यह फोटो मृतक शकील और हरेंद्र की है। जिनकी मॉल के अंदर हुए हादसे में मौत हो गई है।

दोनों युवक आए थे घूमने
हादसा होते ही पूरे मॉल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में दोनों युवकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह दोनों युवक गाजियाबाद के विजयनगर के रहने वाले थे।

युवकों की पहचान हरेंद्र भाटी (35) और शकील (35) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही सेंट्रल नोएडा पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024