Headlines

लोकसभा में ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगे:संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित; BJP बोली- राहुल सत्ता पाने को देश का बंटवारा चाहते थे

लोकसभा में ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगे:संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित; BJP बोली- राहुल सत्ता पाने को देश का बंटवारा चाहते थे

नई दिल्ली3 घंटे पहले
लोकसभा में अध्यक्ष के पद पर संध्या राय मौजूद थीं।

बजट सत्र के 13वें दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन नहीं चल पाईं। लोकसभा की कार्यवाही करीब 10 मिनट ही चल पाई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही दो घंटे तक चल पाई। अब दोनों सदनों की कार्यवाही 9 मार्च से शुरू होगी।

शुक्रवार को सुबह 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके 5 मिनट बाद ही सदन स्थगित कर दी गई।

12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस बार हंगामे के बीच एजुकेशन और कानून मंत्रालय से जुड़े कुछ बिल पेश किए। इसके बाद चेयर पर मौजूद संध्या राय ने लोकसभा 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

संसद का बजट सत्र दो चरण में हो रहा है। पहला- 28 जनवरी से 13 फरवरी तक है। दूसरा चरण 23 दिन के ब्रेक के बाद 9 मार्च से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा।

इधर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाए कि वे सत्ता पाने के लिए देश के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे थे।

दुबे ने X पर एक पोस्ट में लिखा-

QuoteImage

सोरोस, फोर्ड फाउंडेशन और टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना राहुल गांधी जी के खिलाफ मेरे आरोप ये हैं, जिनके लिए मैंने लोकसभा स्पीकर से बहस करने की इजाज़त मांगी है। क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता सत्ता पाने के लिए भारत के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे हैं?

QuoteImage

इससे पहले निशिकांत ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है।

संसद से जुड़ी कार्यवाही के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

12:50 PM13 फ़रवरी 2026

राजीव शुक्ला ने पूछा- एमएसपी को लीगल कब बनाएंगे

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि पंजाब में किसान परेशान हैं। मंत्रीजी बताएं कि एमएसपी को लीगल कब बनाएंगे, इसका सीधा जवाब दें। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हमने लागत में 50 फीसदी लाभ जोड़कर एमएसपी तय की है। इनकी सरकार में ऐसा कुछ नहीं था। अब किसान फायदे में हैं। इसलिए खुश भी हैं।

12:48 PM13 फ़रवरी 2026

शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह को कहा- धन्यवाद

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में मूंग की फसल के सवाल के जवाब में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मैं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्हें मेरे संसदीय क्षेत्र की इतनी चिंता है। सीहोर, रायसेन और हरदा में मूंग की भरपूर पैदावार हो रही है। इसलिए उसके लिए अलग से क्लस्टर की जरूरत नहीं है। मूंग की फसल की वृद्धि के प्रयास हमारी सरकार ने ही किए थे और आज भी हम कर रहे हैं।

12:13 PM13 फ़रवरी 2026

RJD सांसदों का प्रदर्शन, पीएम मोदी-नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की और केंद्र से आरक्षण नीति में राजनीतिक अल्पसंख्यकों और OBC के लिए कोटा बढ़ाने का आग्रह किया। प्रदर्शनकारी अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों (OBCs), और अत्यंत पिछड़े वर्गों (EBCs) के लिए 65% आरक्षण की मांग कर रहे हैं और इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में रखने की मांग कर रहे हैं।

12:10 PM13 फ़रवरी 2026

राज्यसभा की कार्यवाही जारी, सप्लिमेंट्री प्रश्न पूछ रहे मंत्री

12:08 PM13 फ़रवरी 2026

लोकसभा में बजट सत्र का पहला चरण 9 मार्च तक स्थगित

12:01 PM13 फ़रवरी 2026

लोकसभा की कार्यवाही शुरू

दोपहर 12 बजे एक बार फिर से लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।

11:42 AM13 फ़रवरी 2026

रिजिजू बोले- कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हम राहुल को नोटिस देना चाहते थे

किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने मोशन लाने का फैसला किया था। राहुल गांधी ने नियमों को तोड़ा और एक अनपब्लिश्ड किताब का गैर-कानूनी तरीके से जिक्र किया। उन्होंने अपने बजट भाषण में भी कई बातें कहीं – ‘देश बिक गया’ और PM के लिए दूसरी बकवास बातें। कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हम उन्हें नोटिस देना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि प्राइवेट मेंबर निशिकांत दुबे एक सब्सटेंटिव मोशन लाए हैं, इसलिए अभी के लिए, हम उस मोशन को हटा रहे हैं जो सरकार लाने वाली थी। कोई भी MP मोशन ला सकता है। सब्सटेंटिव मोशन के मंजूर होने के बाद, हम स्पीकर से बात करने के बाद तय करेंगे कि हम इसे प्रिविलेज कमेटी या एथिक्स कमेटी को भेज सकते हैं या सीधे हाउस में चर्चा के लिए ला सकते हैं। यह बाद में तय किया जाएगा।

11:28 AM13 फ़रवरी 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी भ्रम फैलाना चाहते हैं

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा- “कौन-सा किसान का मुद्दा, झूठ, लोगों में भ्रम फैलाना, जो चीज देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किसानों के हित के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा। ये देश में सिर्फ भ्रम फैलाना चाहते हैं। ये युद्ध कराना चाहते हैं।”

11:05 AM13 फ़रवरी 2026

5 मिनट ही चली लोकसभा की कार्यवाही, 12 बजे तक स्थगित

चेयर पर संध्या राय मौजूद थीं। विपक्षी सांसद हंगामा करते हुए वेल में आ गए। इसके बाद सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्षी सदस्य केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

11:01 AM13 फ़रवरी 2026

लोकसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष ने हंगामा किया

सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। सेशन की शुरुआत में पूर्व MP भगवान दास राठौर को श्रद्धांजलि दी गई।

इसके बाद सदन में विपक्षी सांसद नारेबाजी और हंगामा किया।

लोकसभा में शुक्रवार को लिस्ट ऑफ बिजनेस के अनुसार एजुकेशन, कल्चर, हेल्थ, होम अफेयर्स, लॉ एंड जस्टिस, कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और टेक्सटाइल मिनिस्ट्री समेत कई मिनिस्टर हाउस के टेबल पर ऑफिशियल पेपर रखेंगे।

10:59 AM13 फ़रवरी 2026

कांग्रेस बोली- राहुल किसानों के लिए कमिटेड, सदन में चुप नहीं रहेंगे

BJP सांसद निशिकांत दुबे के पार्लियामेंट में लाए गए मोशन के बारे में लोकसभा LoP राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा, “कल हमारी पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग हुई थी, और हम इस बारे में बहुत क्लियर हैं कि हम इस मुद्दे, US ट्रेड डील और किसानों के मुद्दे को पार्लियामेंट के अंदर और बाहर कैसे उठाएंगे। राहुल गांधी किसानों के लिए बहुत कमिटेड हैं, और चाहे उनकी मेंबरशिप या उनके पॉलिटिकल करियर का कुछ भी हो, वह पार्लियामेंट के अंदर अपना मुंह बंद नहीं करेंगे। वह किसानों के लिए लड़ेंगे और यह पक्का करेंगे कि दुनिया में कहीं भी भारत के साथ कोई समझौता न हो। लड़ाई जारी रहेगी, चाहे उनके पॉलिटिकल करियर का कुछ भी हो।”

10:48 AM13 फ़रवरी 2026

कांग्रेस सांसदों का संसद के बाहर प्रदर्शन, हरदीप पुरी का इस्तीफा मांगा

कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, लोकसभा LoP राहुल गांधी द्वारा एपस्टीन फाइल्स मामले में लगाए गए आरोपों के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की।

10:43 AM13 फ़रवरी 2026

संसद में पिछले 12 दिन की कार्यवाही पढ़ें…

12 फरवरी : राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव नहीं आएगा:भाजपा सांसद ने राहुल की सदस्यता खत्म करने का नोटिस दिय

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सरकार राहुल के खिलाफ सदन में उनकी स्पीच के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं लाएगी। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदीजी ने छाती 56 इंच की नपवाई थी। उनके खिलाफ भी प्रस्ताव आना चाहिए।

हालांकि, बीजेपी उनके (राहुल) भाषण से आपत्तिजनक हिस्से हटाने को लेकर अब भी अड़ी हुई है, क्योंकि उन्होंने अब तक अपने आरोपों को लेकर सबूत पेश नहीं किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024