Headlines

हरियाणा में महिला को चलती ट्रेन से धक्का दिया:रेलगाड़ी-प्लेटफार्म के बीच फंसी, जनरल टिकट लेकर AC कोच में चढ़ने से नाराज था TTE

हरियाणा के फरीदाबाद में झेलम एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चढ़ी महिला को TTE ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। महिला ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंसकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद RPF के जवानों ने चेन पुलिंग करा ट्रेन रुकवाई और बड़ी मुश्किल से महिला को ट्रेन के नीचे से निकाल कर अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके सिर, हाथ और पैर में चोटें लगी हैं।

महिला की शिकायत पर GRP ने TTE के खिलाफ हत्या करने का प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी TTE की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024