Headlines

बांग्लादेश चुनाव- झड़प के बाद BNP कार्यकर्ता की मौत:दो वोटिंग सेंटर के बाहर धमाके; अब तक 33% वोटिंग, BNP-जमात में मुकाबला

LIVE

बांग्लादेश चुनाव- झड़प के बाद BNP कार्यकर्ता की मौत:दो वोटिंग सेंटर के बाहर धमाके; अब तक 33% वोटिंग, BNP-जमात में मुकाबला

ढाका6 मिनट पहलेलेखक: वैभव पलनीटकर और मोहम्मद अरिफुल इस्लाम

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई।

BNP का कहना है कि उनकी मौत तब हुई जब जमात के एक नेता ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वो पेड़ से टकरा गए। वहीं, जमात नेता का दावा है कि मोहिबुज्जमान हंगामे के दौरान बीमार पड़ गए थे और उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

उधर बांग्लादेश के मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। मुंशीगंज-3 में धमाके के बाद कुछ देर के लिए वोटिंग रोकी गई थी, जो अब फिर से शुरू हो गई है। वहीं गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से दो अंसार जवान (अर्द्धसैनिक बल) और एक 14 साल की लड़की घायल हो गई।

बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के हैं। इनमें करीब 45.7 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। अब तक देश के 33 हजार वोटिंग सेंटर्स पर 33% मतदान हुआ है।

बांग्लादेश में चुनाव की 5 तस्वीरें…

अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस वोट डालते हुए।
BNP अध्यक्ष तारिक रहमान वोट डालते हुए। रहमान पीएम पद के सबसे बड़े दावेदार हैं।
NCP लीडर नाहिद इस्लाम ने वोट डालने के बाद सरकार बनने की उम्मीद जताई।
जमात-ए-इस्लामी के नेता शफीकुर रहमान ने कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष हुए तो उनकी पार्टी चुनाव परिणाम स्वीकार कर लेगी।
इस चुनाव में महिलाएं भी बड़ी संख्या में वोट डाल रही हैं।

बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

BNP महासचिव बोले- देशभर में वोटिंग शांतिपूर्ण

बांग्लादेश में जारी मतदान के बीच BNP के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दावा किया है कि देशभर में वोटिंग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है। बीबीसी बांग्ला से बात करते हुए आलमगीर ने बताया कि हालात सामान्य हैं और लोग उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं।

उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र ठाकुरगांव का जिक्र करते हुए दावा किया कि वहां लोग उत्सव जैसे माहौल में वोट डाल रहे थे। उनके अनुमान के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक वहां करीब 55 प्रतिशत

मतदान हो चुका था।फिलहाल अन्य क्षेत्रों से मतदान प्रतिशत या किसी अलग स्थिति की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

16 मिनट पहले

बांग्लादेश में चुनाव से एक दिन पहले हिंदू की हत्या

बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले में मतदान से एक दिन पहले 28 साल के एक हिंदू युवक का शव मिला। युवक की पहचान रतन साहुकार के रूप में हुई है। उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे और हाथ-पैर बंधे हुए थे।

पुलिस ने बुधवार को कमलगंज उपजिला के चम्पारा चाय बागान से शव बरामद किया। यह जगह ढाका से करीब 200 किलोमीटर दूर है। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने शव देखा और पुलिस को खबर दी। शरीर पर गहरे घाव और खून के निशान थे, जिससे साफ है कि हत्या बेरहमी से की गई।

रतन चाय बागान में मजदूरी करते थे। परिवार के मुताबिक वह पिछली रात से लापता थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो दिनों में किसी हिंदू व्यक्ति की यह दूसरी हत्या है। इससे चुनाव के समय अल्पसंख्यक समुदाय में डर और चिंता बढ़ गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अभी तक यह साफ नहीं है कि हत्या क्यों की गई। चुनाव से जुड़े होने का भी कोई पक्का सबूत नहीं मिला है, लेकिन स्थानीय लोग इसे चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।

19 मिनट पहले

चुनाव में नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के मुख्य वादे

रोजगार

पांच साल में 1 करोड़ नौकरियां देने का वादा।

न्यूनतम मजदूरी 100 टका प्रति घंटा करने की बात।

महिला अधिकार

संसद में महिलाओं के लिए 100 सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव।

6 महीने का वेतन सहित मातृत्व अवकाश।

जवाबदेही

मंत्रियों, सांसदों और सरकारी अधिकारियों की आय और संपत्ति का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा

हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए एक विशेष स्वतंत्र जांच सेल बनाया जाएगा।

30 मिनट पहले

बांग्लादेश में ग्राउंड जीरो से वैभव पलनीटकर की रिपोर्ट

44 मिनट पहले

बांग्लादेश चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024