Headlines

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में 27 आरोपियों पर चार्ज तय

:बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में 27 आरोपियों पर चार्ज तय

1 घंटे पहले

मुंबई की MCOCA स्पेशल कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में 27 आरोपियों पर चार्ज तय कर दिए हैं। सभी आरोपियों ने खुद को बेगुनाह बताया है। कोर्ट ने MCOCA, BNS, आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धाराओं में आरोप लगाए हैं।

कोर्ट ने बताया कि चार्ज तय करना ट्रायल का पहला चरण होता है, जिसमें सबूतों के आधार पर आरोपों को औपचारिक रूप दिया जाता है। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है।

बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल इस केस में फरार है और उसी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024