Headlines

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट:45km की रफ्तार से हवा चलेगी; राजस्थान के 8 जिलों में पारा 30° पार

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट:45km की रफ्तार से हवा चलेगी; राजस्थान के 8 जिलों में पारा 30° पार

शिमला/भोपाल/जयपुर/श्रीनगर/देहरादून9 घंटे पहले

हिमालय में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में तेज हवा और आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40kmph से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिहार के 4 जिलों चंपारण, सुपौल, मधुबनी और सीतामढ़ी में घना कोहरा छाया है। IMD ने तमिलनाडु के नीलगिरि, केरल के इडुक्की और कर्नाटक के कृष्णागिरि, धर्मपुरी, वेल्लोर, तिरुपत्तर, रानीपेट में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के 7 शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 24° दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में पारा 0°C से कम रहा।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर लगभग खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज से तापमान में 2 से 3° की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राजस्थान के कुछ इलाकों में सर्दी अब भी बरकरार है। सोमवार को पाली सबसे ठंडा रहा। हालांकि बाड़मेर,जैसलमेर समेत 8 शहरों में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है।

मौसम की तस्वीरें…

बिहार के दरभंगा में कोहरे के कारण ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं।

अगले दो दिन का मौसम…

11 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में 11 फरवरी से अगले तीन दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में सुबह मध्यम कोहरा रहेगा।

12 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कमजोर पड़ना शुरू होगा। ऊपरी इलाकों में अभी भी हल्की बर्फबारी या बारिश संभव है, मैदानी इलाकों में कोहरा और कम रहेगा।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: बाड़मेर,जैसलमेर समेत 8 शहरों में पारा 30 डिग्री के पार, पाली सबसे सर्द

प्रदेश में अब दिन गर्म होने लगे हैं। यहां तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक ऊपर दर्ज हो रहा है, सोमवार को बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर समेत 8 शहरों में तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। हालांकि सबसे ठंडा इलाका पाली रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024