भाजपा ने शनिवार 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के 4 बार सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान के नाम हैं।
भाजपा देश ही नहीं, विदेश में भी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। अमेरिका स्थित ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (OFBJP) ने भाजपा को तीसरी बार जिताने का बीड़ा उठाया है। तैयारियों के तहत OFBJP की तरफ से भारत में 25 लाख कॉल किए जाएंगे, जिसमें कहा जाएगा कि फिर से (तीसरी बार) मोदी सरकार बनाएं।
अमेरिका में OFBJP के प्रेसिडेंट अडापा प्रसाद ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि हमने भी शनिवार को मैरीलैंड में मीटिंग की है। इसमें तय हुआ कि भारत में बीजेपी की जीत के लिए पूरा सपोर्ट करेंगे। इस कार्यक्रम में OFBJP के 100 कोर मेंबर शामिल हुए थे।
अगले 15 दिन में इलेक्शन कमीशन लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होंगे।
