Headlines

अजित पवार की अस्थियां लेकर बेटा नंगे पैर संगम पहुंचा:पत्रकारों के सवाल पर चुप रहे; प्राइवेट जेट से परिवार प्रयागराज आया

अजित पवार की अस्थियां लेकर बेटा नंगे पैर संगम पहुंचा:पत्रकारों के सवाल पर चुप रहे; प्राइवेट जेट से परिवार प्रयागराज आया

प्रयागराज3 घंटे पहले

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में प्रवाहित की गईं। बेटे जय पवार ने संगम पर पूजा-पाठ की। फिर मंत्रोच्चारण के बीच अस्थि विर्सजन किया। इस दौरान जय पवार भावुक नजर आए। वह पूरे कार्यक्रम के दौरान चुप रहे। किसी से बात नहीं की।

यही नहीं, जब पत्रकारों ने जय से सवाल किए तो भी वह चुप रहे, कुछ भी नहीं कहा। पवार परिवार चार्टर्ड फ्लाइट से पुणे से प्रयागराज पहुंचा था। जय पिता की अस्थियां लेकर नंगे पैर एयरपोर्ट से बाहर आए। उनके हाथ में अस्थियों का बॉक्स था।

एयरपोर्ट से संगम तक लंबे काफिले के साथ परिवार घाट तक पहुंचा। अस्थि विसर्जन के दौरान भाजपा और NCP के नेता भी मौजूद रहे।

दरअसल, एनसीपी की युवा इकाई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा की अगुवाई में कश्मीर से कन्याकुमारी तक अजित पवार की ‘अस्थि कलश यात्रा’ निकाली गई थी। 12 राज्यों से गुजरी यात्रा का समापन आज बेटे और परिवार की मौजूदगी में संगम में हुआ।

धीरज शर्मा ने बताया- परिवार समेत लाखों राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं और दादा के समर्थकों के लिए बहुत भावुक पल हैं। मैं अस्थि कलश यात्रा को लेकर हरिद्वार से तेलंगाना तक गया। अजित दादा सिर्फ महाराष्ट्र के नहीं, बल्कि देश की बड़ी राष्ट्रीय राजनीतिक शख्सियत थे।

तस्वीरें देखिए-

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां लेकर परिवार प्रयागराज पहुंचा।
जय पवार नंगे पैर ही एयरपोर्ट से बाहर आए। उनके हाथों में पिता की अस्थियां थीं।

अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। हादसे में उनके साथ दो पायलट, एक महिला क्रू मेंबर और एक सुरक्षाकर्मी समेत कुल 5 लोगों की जान चली गई थी। विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से पहले गिर गया था और उसमें आग लग गई थी। अजित के निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

अजित पवार के अस्थि विसर्जन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

01:44 PM8 फ़रवरी 2026

पवार परिवार संगम पर अस्थि विर्सजन के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना

अस्थि विसर्जन के बाद पवार परिवार एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। करीब दो घंटे परिवार संगम पर रहा। वहां विधि-विधान से अस्थि विर्सजन किया।

01:42 PM8 फ़रवरी 2026

संगम में अस्थि विसर्जन कर घाट लौटा पवार परिवार

संगम में अस्थि विर्सजन के बाद पवार परिवार के लोग घाट पहुंचे। यहां से सीधे एयरपोर्ट को रवाना होंगे।

01:41 PM8 फ़रवरी 2026

जय पवार ने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब नहीं दिया

अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों ने जय पवार से सवाल किए। हालांकि, उन्होंने कोई बात नहीं की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मीडियाकर्मियों को दूर रहने के लिए कहा।

01:31 PM8 फ़रवरी 2026

अस्थि विर्सजन के दौरान जय पवार भावुक हुए

अस्थियां प्रवाहित करने के बाद जय पवार भावुक हो गए। उन्होंने पिता की तस्वीर को दंडवत होकर प्रणाम किया। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए।

01:27 PM8 फ़रवरी 2026

पूरे विधि-विधान से संगम में अस्थियां प्रवाहित कीं

एनसीपी राष्ट्रीय यूथ अध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा- आज अजित दादा के बेटे जय पवार जी अजित दादा की अस्थियां लेकर यहां आए। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से पूरे विधि-विधान से संगम में अस्थियां प्रवाहित कीं।

01:20 PM8 फ़रवरी 2026

बेटे ने पूजा पाठ के बाद प्रवाहित की अस्थियां, मौके से बता रहे भास्कर रिपोर्टर

12:46 PM8 फ़रवरी 2026

संगम में प्रवाहित हुईं अजित पवार की अस्थियां, बेटे जय पवार समेत करीबी रहे मौजू

दिवंगत राजनेता अजित पवार का तीन पवित्र नदियों के मिलन संगम में बेटे जय पवार नें पुरोहितों की मौजूदगी में अस्थि कलश पूजा के बाद विधि-विधान से विसर्जन किया। महाराष्ट्र के बारामती से शनिवार सुबह जैट विमान से परिवार के सदस्यों और करीबियों के साथ आये जय पवार नें संगम पहुंच कर अपने पिता को सनातनी परंपरा के अनुसार संगम के वीआईपी घाट पर अस्थि कलश प्रवाहित किया। इस दौरान एयरपोर्ट और घाट से लेकर पूरा शहर अजित दादा को श्रद्धांजलि देने वाले पोस्टर से पटा रहा।

12:24 PM8 फ़रवरी 2026

संगम पर अस्थि विसर्जन की तैयारियां चल रही हैं; थोड़ी देर में अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी

12:11 PM8 फ़रवरी 2026

अजित पवार की अस्थियां लेकर VIP घाट से रवाना हुआ परिवार, संगम जा रहे

जय पवार परिवार और नेताओं के साथ VIP घाट से रवाना होकर संगम जा रहे हैं

12:06 PM8 फ़रवरी 2026

पिता की अस्थियां लेकर संगम पहुंचे जय पवार, परिवार के लोग भी साथ

अजित पवार की अस्थियां लेकर जय पवार संगम पहुंचे। नंगे पैर ही सीढ़ियों से घाट की ओर चल दिए। परिवार के लोग और NCP-BJP के नेता भी उनके पीछे-पीछे चले।

11:35 AM8 फ़रवरी 2026

पिता अजित पवार की अस्थियां लेकर प्रयागराज पहुंचे बेटे पार्थ और जय

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां आज संगम में प्रवाहित की जाएंगी। अजित के दोनों बेटे पार्थ और जय पवार अस्थियां लेकर प्रयागराज पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर जय नंगे पैर पिता की अस्थियां लेकर बाहर आए।

11:12 AM8 फ़रवरी 2026

NCP नेता बोले- अजित पवार और शरद पवार एक रहे होते तो ये दुर्घटना न होती

NCP नेता डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी ने कहा- आज देश की बहुत बड़ी क्षति हुई है। अजित पवार और शरद पवार एक रहे होते तो आज अजित पवार की दुर्घटना न होती। इससे मुझसे कष्ट है। मुझे आशा और उम्मीद है कि दोनों पार्टियां एक हो गईं तो देश में विकास के नए आयाम आ जाएंगे। शरद पवार सुलझे हुए नेता हैं। ये अलगाव दूर होकर एक हो जाएं।

10:59 AM8 फ़रवरी 2026

संगम के वीवीआईपी घाट से अपडेट दे रहे हैं रिपोर्टर शुभम यादव

10:57 AM8 फ़रवरी 2026

अस्थि विसर्जन से पहले बोट को फूल-माला से सजाया गया; थोड़ी देर में पहुंचेगा परिवार

जल पुलिस ने श्रद्धांजलि के लिए बोट को फूल-माला से सजाकर तैयार किया है।

10:52 AM8 फ़रवरी 2026

बमरौली एयरपोर्ट पर एनसीपी नेताओं ने बताया पूरा कार्यक्रम; अपडेट दे रहे हैं

NCP नेता ने कहा- हरिद्वार के बाद काशी में अस्थि विसर्जन किया गया। आज प्रयागराज में अस्थि विसर्जन होगा। हवन होगा। शांति पूजन किया जाएगा।

10:51 AM8 फ़रवरी 2026

अजित दादा के परिवार को रिसीव करने एनसीपी और भाजपा नेता एयरपोर्ट पहुंचे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए परिवार के लोग प्रयागराज पहुंचने वाले हैं। इससे पहले एयरपोर्ट पर एनसीपी और भाजपा नेता पहुंच चुके हैं।

10:46 AM8 फ़रवरी 2026

28 जनवरी को विमान हादसे में हुआ था अजित पवार का निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024