Headlines

मूर्ति के हाथों कैच कराया; USA के खिलाफ भारत का स्कोर 25/1

LIVE

टी-20 वर्ल्डकप मैच- अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट:अली खान ने कृष्णमूर्ति के हाथों कैच कराया; USA के खिलाफ भारत का स्कोर 25/1

मुंबईकुछ ही क्षण पहले
टॉस का सिक्का उछालते भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव। (फोटो- BCCI)

टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा मैच भारत और USA के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। USA ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।

भारतीय टीम ने 3 ओवर में एक विकेट पर 25 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। ईशान ने सौरभ नेत्रवलकर की बॉल पर छक्का लगाकर टीम इंडिया का खाता खोला। पहले ओवर से 7 रन आए।

टॉस से पहले ओपनिंग सेरेमनी में म्यूजिशियन ऋषभ शर्मा ने परफॉर्म ने किया। यहां 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा और ICC चैयरमैन जय शाह टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर आए। भारत टाइटल बचाने उतरी है। अब तक दुनिया की कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी है। मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती।

USA: सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।

लाइव अपडेट्स

अभी

अभिषेक वर्ल्डकप डेब्यू इनिंग में जीरो पर आउट होने वाले 5वें बैटर

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए डेब्यू पारी में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा 5वें भारतीय बन गए हैं।

उनसे पहले गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, शिवम ठाकुर और दीपक हुड्डा भी अपने टी-20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच की पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे।

खास बात यह है कि नेहरा और अभिषेक शर्मा गोल्डन डक का शिकार हुए, यानी दोनों पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

8 मिनट पहले

भारत का पहला विकेट गिरा, अभिषेक जीरो पर आउट

भारत ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। यहां पर अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट हुए। उन्हें अली खान ने कृष्णमूर्ति के हाथों कैच कराया।

अभिषेक ओवर की दूसरी बॉल पर डीप कवर्स के ऊपर से मारना चाहते थे, लेकिन कैच आउट हो गए।

9 मिनट पहले

ईशान किशन ने छक्के से खाता खोला

भारत के पहले मैच की शुरुआत हो गई है। ईशान ने सौरभ नेत्रवलकर की बॉल पर छक्का लगाकर टीम इंडिया का खाता खोला। पहले ओवर से 7 रन आए।

38 मिनट पहले

सिराज खेल रहे- सूर्यकुमार यादव 

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। विकेट अच्छी दिख रही है। हवा चल रही है, इसलिए हमें ओस की ज्यादा उम्मीद नहीं है। टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह फिट नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला हैं।

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और USA कैप्टन मोनांक पटेल।
39 मिनट पहले

पहले बॉलिंग करेंगे- मोनांक

USA के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस के समय कहा, हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। पिच अच्छी लग रही है। यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है, इसलिए हम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगे। वर्ल्ड कप हमारे लिए सबसे बड़े मंचों में से एक है। अमेरिका में क्रिकेट को लेकर काफी उम्मीदें हैं, हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। हमने डीवाई पाटिल में कुछ वॉर्म-अप मैच खेले थे और वहां हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। टीम कॉम्बिनेशन में 6 बल्लेबाज, 2 ऑलराउंडर और 3 गेंदबाज शामिल हैं।

48 मिनट पहले

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर पहुंचे

भारत को 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा और ICC चैयरमैन जय शाह टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।

49 मिनट पहले

ऋषभ रिखीराम शर्मा परफॉर्म कर रहे 

टी-20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी म्यूजिशियन ऋषभ रिखीराम शर्मा परफॉर्म कर रहे हैं। ऋषभ रिखीराम शर्मा व्हाइट हाउस में भी प्रदर्शन कर चुके हैं।

06:18 PM7 फ़रवरी 2026

भारत ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कोई सीरीज नहीं गंवाई

06:16 PM7 फ़रवरी 2026

भारत ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कोई सीरीज नहीं गंवाई

हालिया फार्म में भारतीय टीम का कोई सामी नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया ने 16 दिन पहले रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का टारगेट महज 15.2 ओवर में चेज कर लिया था।

भारतीय टीम ने पिछले टी-20 वर्ल्डकप के बाद से कोई भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। उसने 8 टीमों के खिलाफ बाइलैटरल सीरीज खेली हैं, इनमें से 4 विपक्षी टीम के घर में खेली गई हैं। मैच रिकॉर्ड की बात करें तो टीम ने 34 में से 25 मैचों में जीत हासिल की है। उसे केवल 6 मैचों में हार मिली। एक मैच टाई हुआ और 2 मैच नो रिजल्ट रहे।

दूसरी ओर USA ने पिछले साल ओमान के साथ 3 मैचों की सीरीज खेली थी। जिसमें उसे जीत मिली। टीम ने वर्ल्ड कप होस्ट करने के बाद नेपाल से भी 3 मैचों की सीरीज खेली थी। इस सीरीज में अमेरिकी टीम को 2-1 की पराजय झेलनी पड़ी थी। टीम ने 6 मैच में से 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 में उसे हार मिली। एक मैच टाई रहा था।

06:15 PM7 फ़रवरी 2026

USA के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड

USA के खिलाफ भारतीय टीम का विक्ट्री रिकॉर्ड 100% है। बात अलग है कि दोनों टीमों के बीच अब तक एक ही टी-20 मैच खेला गया है। जो पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। उस मैच को भारत ने 7 विकेट से जीता था।

न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए USA ने महज 110 रन बनाए थे। टीम इंडिया को 111 रन का टारगेट चेज करने में 18.2 ओवर लग गए थे। USA के पेसर सौरभ नेत्रवलकर ने अपने पहले स्पेल में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया था।

06:13 PM7 फ़रवरी 2026

स्ट्रेथ एंड वीकनेस

भारत की स्ट्रेंथ

विस्फोटक बैटिंग ऑर्डर भारत की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है। इसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम हैं।

मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी हैं। जो कभी मैच पलट सकते हैं।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह के साथ वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे मिस्ट्री स्पिनर्स हैं। मोहम्मद सिराज इसे मजबूती दे रहे हैं।

भारत की वीकनेस

मैच से ठीक पहले हर्षित राणा चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। उनके रहने से भारतीय बैटिंग को गहराई मिलती थी। साथ ही अहम मौकों पर गेंदबाजी का ऑप्शन भी था।

पिछली कुछ सीरीज में स्पिनर्स के सामने भारतीय बैटर्स का स्ट्राइक रेट पेसर्स की अपेक्षाकृत कम रहा है। ऐसे में नेत्रवलकर की अगुवाई वाले अमेरिकी स्पिनर्स परेशान कर सकते हैं।

06:10 PM7 फ़रवरी 2026

अभिषेक 1297 रन बनाए, अर्शदीप टॉप विकेट टेकर

2024 के बाद से अभिषेक शर्मा भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। उन्होंने 38 मैचों में 194.74 के स्ट्राइक रेट से 1297 रन बनाए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह 34 मैच में 59 विकेट ले चुके हैं।

06:08 PM7 फ़रवरी 2026

गौस के नाम सबसे ज्यादा रन, हरमीत टॉप विकेट टेकर

एंड्रीज गौस अमेरिका के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2024 के बाद से 25 मैचों में 752 रन बनाए हैं। 81 रन उनका बेस्ट स्कोरर हैं। गेंदबाजी में हरमीत सिंह ने 25 मैचों में 24 विकेट लिया है। वे टीम के टॉप विकेट टेकर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024