Headlines

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में घिरे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए

जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के माजल्टा में छिपे आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी से जुड़ी ठोस खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं और ऑपरेशन जारी है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024