Headlines

PM मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छुए:जालंधर के डेरा बल्लां में बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से; आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला

PM मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छुए:जालंधर के डेरा बल्लां में बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से; आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला

जालंधरकुछ ही क्षण पहलेलेखक: जगमोहन शर्मा, अनिकेत राय
डेरा सचखंड बल्लां में PM मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छूकर संबोधन शुरू किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदासिया समाज के जालंधर स्थित सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां PM मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छूकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा- मेरा रिश्ता संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां (मैं पंजाब की धरती को नमन करता हूं)।

पीएम मोदी ने 33 मिनट कार्यक्रम को संबोधित किया। इसमें रविदास की वाणी से 3 श्लोक पढ़े। काशी (वाराणसी), मध्यप्रदेश और पंजाब में संत रविदास की सेवा करने की बात दोहराई। रविदासिया समाज के साथ वाल्मीकि समाज को भी साधा। वाल्मीकि समाज को साधने के लिए अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर करने की बात बताई।

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डेरे के प्रबंधक ने कहा कि हम PM के आने से बहुत खुश हैं। पहली बार कोई प्रधानमंत्री हमारे बीच आया।

इससे पहले PM दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने पहले आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरू रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर रखने का उद्घाटन किया। इसके बाद लुधियाना के हलवारा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया।

PM मोदी के दौरे के PHOTOS…

डेरा सचखंड बल्लां में श्रद्धालुओं को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी।
डेरा बल्लां में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी।
डेरा सचखंड बल्लां में PM मोदी ने संत रविदास जी के दरबार में माथा टेका।
डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे PM मोदी का स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी से पहले केंद्रीय मंत्री राजू, बिट्‌टू और पंजाब CM भगवंत मान हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे।
हलवारा एयरपोर्ट के नए बने टर्मिनल का प्रोटोटाइप देखते PM मोदी।
PM मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर आदमपुर एयरपोर्ट के नए नाम का अनावरण किया।

PM मोदी के भाषण की 8 प्रमुख बातें…

  • मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि से: आप सभी जानते हैं कि मेरा रिश्ता उस काशी से है, जो संत रविदास की जन्मभूमि है। काशी ने मुझे सेवा का मौका दिया। काशी के उन घाटों को मैंने छुआ है, जहां गुरु रविदास ने शिक्षा ली। यहीं से संत रविदास ने कहा था- मन चंगा तां कठौती च गंगा।हमारी सरकार ने संत निरंजन दास को सम्मानित किया: संत श्री पीपल दास जी, संत श्री श्रवण दास जी के चलते गुरु रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचे। मैं उन सब गुरुओं को भी प्रणाम करता हूं। समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े कार्य डेरा करता है। समजासेवा के कई काम संत निरंजन दास की अगुआई में आगे बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए उन्हें हमारी सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है।
  • संत रविदास ने कठिन समय में जन्म लिया: संतों ने हमेशा समानता की बात की है। इसी भावना को लेकर अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम भी महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। संत रविदास के जन्म को 6 सदियां बीत गईं। तबसे अब तक भारत ने कितने हमले झेले। कठिन समय में काशी में संत रविदास का जन्म हुआ। उन्होंने समाज को झकझोरा। हमें सिखाया…एकौ माटी के सब भांडे (सब एक ही मिट्टी के बने हैं)।
  • विकसित भारत संत रविदास के विचार से निकला: गुरु रविदास ने बेगमपुरा बसाने की कल्पना की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा शहर होना चाहिए जहां कोई दुखी न हो, कोई वंचित न हो। मुझे संतोष है कि आजादी के इतने वक्त बाद देश अब मिशन मोड में संत रविदास के विचारों को लागू करने का काम कर रहा है। विकसित भारत संत रविदास जी के विचार से निकला है। हमें विश्वास से है कि संत रविदास महाराज के आशीर्वाद से हम विकसित भारत के मिशन को पाकर रहेंगे।
  • बजट का फोकस जालंधर, लुधियाना जैसे शहरों के विकास पर: हमने आज ही बजट पेश किया। हमारी सरकार ने सड़क, पुल, बिजली, पानी, गरीबों को घर, सिंचाई के क्षेत्रों में निवेश किया है। इस बजट में इन क्षेत्रों में पहले से अधिक 17 लाख करोड़ का प्रावधान किया है। इससे आप सबको फायदा होगा, आपको अवसर मिलेंगे। इस बजट का फोकस लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर जैसे शहरों के विकास पर है। इसी तरह अन्य शहर भी शामिल हैं।
  • पंजाब को बजट का बड़ा फायदा: पंजाब देश के उन चुनिंदा राज्यों में से है, जहां MSME का कल्चर है। इसलिए, इस बजट में पंजाब को ध्यान में रख MSME के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। बजट का फोकस एरिया खेल भी है। पंजाब तो इसमें पहसे से बहुत आगे है। इसलिए, इस बजट में खेलो इंडिया का बड़ा फायदा पंजाब को होने वाला है। यहां से कोच निकलेंगे, प्लेयर निकलेंगे।
  • पंजाब के लोगों के लिए 27 देशों का बाजार खोला: अभी हमारी यूरोपियन यूनियन से ट्रेड डील हुई है। इसे मदर ऑफ ऑल डील कहा जा रहा है। अब 27 देशों से साथ हमारा व्यापार खूब फलेगा। हमारे पंजाब की पहचान तो यहां के किसान से है। इससे पंजाब को बहुत फायदा होने वाला है। यहां जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के लोगों के लिए 27 देशों का बाजार खुल गया है। अब आपके बनाए कपड़े पर टैक्स न के बराबर होगा। इसका मतलब है कि पंजाब की फैक्ट्रियों में नौकरियां बढ़ेंगी। ऑर्डर बढ़ेंगे और पंजाब विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
  • हमें क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने होंगे: मैं पंजाब के युवाओं, फैक्ट्री मालिकों से अपील करना चाहता हूं कि मैंने आपके लिए दुनिया का बाजार तो खोल दिया है, लेकिन अब आपको ध्यान रखना होगा कि आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर होनी चाहिए। दुनिया कहे कि ये प्रोड्क्टर भारत से आए हैं। हमें क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने होंगे। आज कंपीटिशन बहुत है। अगर हमने प्रोडक्ट क्वालिटी वाले नहीं बनाएं तो ये मौका हमारे हाथ से चला जाएगा।

PM मोदी के दौरे के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

25 मिनट पहले

संबोधन खत्म कर PM ने संत निरंजन दास के पैर छूए

29 मिनट पहले

PM बोले- मुझे संत रविदास के मंदिर की नींव रखने का मौका मिला

प्रधानमंत्री ने कहा- मध्य प्रदेश के सागर में श्री गुरु रविदास का मंदिर बन रहा है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि उसका नींव पत्थर रखने का मौका भी मुझे मिला था। इन्हीं शब्दों के साथ मैं आपको श्री गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं देता हूं। जो बोले, सो निर्भय। बहुत-बहुत धन्यवाद।

31 मिनट पहले

सरकार रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ा रही

PM ने कहा- एक समय था जब भारत के प्रोडक्ट दुनिया में सबसे अच्छे होते थे। गुलामी के कालखंड में इसे खराब कर दिया गया। अब हमें क्वालिटी पर ध्यान देकर फिर से दुनिया में नंबर वन प्रोडक्ट बनाने वाला बनना है।

PM मोदी बोले- गुरु रविदास ने भी श्रम का सम्मान किया है। हमारी सरकार भी गुरु रविदास के विचारों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। जैसे अब संत रविदास जयंती का राष्ट्रीय आयोजन होने लगा है। कई राज्यों ने इस दिन पर छुट्टी घोषित की है।

33 मिनट पहले

PM ने कहा- हमें क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने की जरूरत

PM मोदी ने कहा- मैं पंजाब के युवाओं, फैक्ट्री मालिकों से एक अपील करना चाहता हूं कि मैंने आपके लिए दुनिया का बाजार तो खोल दिया है, लेकिन अब आपको ध्यान रखना होगा कि आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर होनी चाहिए। दुनिया कहे कि यह प्रोड्क्ट भारत से आए हैं। लोग कहें कि यह सामान भारत में बना है तो वेल्यू फॉर मनी है। हमें क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने होंगे। आज कंपीटिशन बहुत है। अगर हमने प्रोडक्ट क्वालिटी वाले नहीं बनाए तो यह मौका हमारे हाथ से चला जाएगा।

35 मिनट पहले

पंजाब में अब लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा

PM ने कहा- आपको तो पता ही है कि जालंधर स्पोर्ट्स के तौर पर जाना जाता है। आज का जो बजट पेश हुआ है, उससे जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को फायदा होगा। यूरोपियन यूनियन की डील से भी स्पोर्ट्स का सामान 27 देशों में यहां के कारोबारी सामान बेच पाएंगे। जालंधर, मोगा, फिरोजपुर सभी को इसका फायदा होगा। लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

36 मिनट पहले

PM बोले- पंजाब विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा

प्रधानमंत्री बोले- अभी हमारी यूरोपियन यूनियन से ट्रेड डील हुई है। इसे मदर ऑफ ऑल डील कहा जा रहा है। अब 27 देशों के साथ हमारा व्यापार खूब फलेगा। हमारे पंजाब की पहचान तो यहां के किसान से है। यहां के मेहनतकश लोगों से है। इससे पंजाब को बहुत फायदा होने वाला है। यहां जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के लोगों के लिए 27 देशों का बाजार खुल गया है। अब आपके बनाए कपड़े पर टैक्स न के बराबर होगा। इसका मतलब है कि पंजाब कि फैक्ट्रियों में नौकरी बढ़ेगी। ऑर्डर बढ़ेंगे और पंजाब विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।

39 मिनट पहले

खेलो इंडिया का बड़ा फायदा पंजाब को

पीएम ने कहा- बजट का फोकस एरिया खेल भी है। पंजाब तो इसमें पहले से बहुत आगे है। इसलिए, इस बजट में खेलो इंडिया का बड़ा फायदा पंजाब को होने वाला है। यहां से कोच निकलेंगे, प्लेयर निकलेंगे।

40 मिनट पहले

पंजाब में MSME की कल्चर, हमने उसका ख्याल रखा

PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा- पंजाब देश के उन चुनिंदा राज्यों में से है जहां MSME का कल्चर है। इसलिए इस बजट में पंजाब को ध्यान में रख MSME के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। भारत अब टेक्सटाइल सेक्टर में दुनिया का अग्रणी देश बन रहा है। इसलिए, इस बजट में टेक्सटाइल सेक्टर का ध्यान रखा है। इस सेक्टर में रोजगार बढ़े, इसलिए प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया है। इससे कपास किसानों से लेकर मजदूरों तक हर किसी को फायदा होगा।

42 मिनट पहले

PM बोले- बजट ने कैंसर दवाओं को सस्ता किया

प्रधानमंत्री मोदी बोले- बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। बजट के एक-एक पैसे का फायदा आप सबको मिला है। बीते सालों में हमारी सरकार ने मध्यमवर्ग को अच्छा इलाज देने का काम किया है। बहुत सारी दवाएं सस्ती की गई हैं। गरीबों और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है। इस बजट में भी अनेक कैंसर दवाओं को सस्ता किया है। कई ऐसी दवाइयां हैं जो विदेश से मंगवानी पड़ती हैं। ऐसी दवाएं गरीब वर्ग की पहुंच से बाहर होती हैं। इस बजट का फोकस लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर जैसे शहरों के विकास पर है। इसी तरह अन्य शहर भी शामिल हैं।

43 मिनट पहले

हमने गांवों को मजबूत करने वाला बजट पेश किया

PM मोदी बोले- हमने आज सुबह ही बजट पेश किया है। यह बजट गांवों को मजबूत करने का बजट है। यह किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है। यह आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया को बढ़ाने वाला बजट है। हमारी सरकार ने सड़क, पुल, बिजली, पानी, गरीबों को घर, सिंचाई के क्षेत्रों में निवेश किया है। इस बजट में इन क्षेत्रों में पहले से अधिक 17 लाख करोड़ का प्रावधान किया है। इससे आप सबको फायदा होगा, आपको अवसर मिलेंगे।

45 मिनट पहले

PM मोदी बोले- विकसित भारत रविदास जी के विचार से निकला

पीएम ने कहा- श्री गुरु रविदास की शिक्षाओं से एक नई चेतना जगी। भारत ने अपनी कमजोरियों को भी पहचानना शुरू किया और दूर किया। पंजाब में भी लाखों लोगों ने गुरु रविदास के मार्ग पर चलते हुए काम किए। गुरु रविदास ने बेगमपुरा बसाने की भी कल्पना की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा शहर होना चाहिए जहां कोई दुखी न हो, कोई वंचित न हो। मुझे संतोष है कि आजादी के इतने वक्त बाद देश अब मिशन मोड में संत रविदास के विचारों को लागू करने का काम कर रहा है। विकसित भारत संत रविदास जी के विचार से निकला है। हमें विश्वास है कि संत रविदास महाराज के आशीर्वाद से हम विकसित भारत के मिशन को पाकर रहेंगे।

50 मिनट पहले

संत रविदास ने समाज को झकझोरा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- संतों ने हमेशा समानता की बात की है। इसी भावना को लेकर अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम भी महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। साथियो, संत रविदास के जन्म को 6 सदियां बीत गईं। आप देखिए कि तब से अब तक भारत ने कितने हमले झेले। ऐसे कठिन समय में काशी में संत रविदास का जन्म हुआ। उन्होंने समाज को झकझोरा। उन्होंने हमें सिखाया… एकौ माटी के सब भांडे (सब एक ही मिट्टी के बने हैं)

51 मिनट पहले

PM ने कहा- मैं दो चीजें देकर जा रहा

PM ने कहा- आज मैं आपको 2 बड़ी चीजें देकर जा रहा हूं। एक तो आज से आदमपुर एयरपोर्ट संत रविदास के नाम से जाना जाएगा। दूसरा हलवारा में पंजाब के लोगों की एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए नए टर्मिनल का उद्घाटन किया है।

53 मिनट पहले

PM बोले- हमारी सरकार ने संत निरंजन को पद्मश्री दिया

PM ने कहा कि संत श्री पीपल दास जी, संत श्री श्रवण दास जी के चलते गुरु रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचे। मैं उन सब गुरुओं को भी प्रणाम करता हूं। समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े कार्य डेरा करता है। समाजसेवा के कई काम संत निरंजन दास के अगुआई में आगे बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए संत निरंजन दास को हमारी सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। इस अवसर मैं उनको नमन करता हूं।

56 मिनट पहले

PM ने पंजाब की भूमि को नमन किया

पीएम ने कहा- धन-धन गुरुदेव, जय गुरुदेव।आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे डेरा बल्लां में आने का मौका मिला और गुरुदेव के दर्शन हुए। मेरे पंजाब के भाइयो और बहनो, मैं पंजाब दी इस धरती नूं नमन करदा हां।

57 मिनट पहले

प्रधानमंत्री बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि से

PM मोदी ने संबोधन में कहा कि मेरा रिश्ता संत गुरू रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। मैं जब भी सीर गोवर्धनपुर जाता हूं तो बड़ी संख्या में मुझे मेरे पंजाब के भाई बहनों से मिलने का भी सौभाग्य मिलता है। अब इस बार मैं संत रविदास जी की प्रेरणा भूमि पंजाब की वीर भूमि में आया हूं। मैं मानता हूं कि यह गुरू रविदास जी की ही इच्छा है और मेरा बहुत सौभाग्य है।

04:50 PM1 फ़रवरी 2026

PM मोदी ने डेरा बल्लां में माथा टेका

04:50 PM1 फ़रवरी 2026

PM मोदी को संत निरंजन दास ने सम्मानित किया

04:49 PM1 फ़रवरी 2026

प्रबंधक बोले- PM मोदी ने 2 बड़े काम किए

डेरा प्रबंधक ने कहा- दूसरी बड़ी खुशी की बात यह है कि आज बड़ी मांग पूरी हुई है। आज पीएम ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास महाराज के नाम पर किया है। हमारी कोई मांग नहीं है। हम चाहते हैं कि पीएम हमारी कौम पर अपना आशीर्वाद रखें। आपने इतना कीमती समय निकाला और यहां आए इसके लिए भी बहुत धन्यवाद। आज आपने दो बड़े काम किए हैं।

04:41 PM1 फ़रवरी 2026

डेरा प्रबंधन ने PM का स्वागत किया

स्टेज से ऑस्ट्रिया के वियाना कांड की चर्चा हुई। मंच पर मौजूद डेरे के प्रबंधक ने कहा कि चाहे हम पर गोलियां चलीं, लेकिन हमने पंजाब में धर्म परिवर्तन नहीं होने दिया। करोड़ों लोग डेरे से जुड़े हैं। पीएम आज यहां आए, उनका स्वागत है।

डेरा प्रबंधक ने कहा कि 78 साल से किसी ने हमारे समाज के बारे में नहीं सोचा। पहली बार नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद रविदासिया समाज को समझा और हमारे महाराज को इतना बड़ा सम्मान दिया है। संत निरंजन दास को पद्मश्री देने के ऐलान से संगत बहुत खुश हैं।

04:38 PM1 फ़रवरी 2026

PM मोदी मंच पर पहुंचे

पीएम मोदी स्टेज पर पहुंच गए हैं। स्टेज पर दो ही कुर्सियां लगाई गई हैं। एक पर संत निरंजन दास विराजमान हैं। पीएम के पहुंचते ही पंडाल से गुरु रविदास शक्ति अमर रहे के लगे जयकारे।

04:38 PM1 फ़रवरी 2026

PM ने संत निरंजन दास जी के साथ माथा टेका

04:32 PM1 फ़रवरी 2026

PM की सिक्योरिटी के लिए खड़े सुरक्षाबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024