Headlines

विजय के पिता का कांग्रेस को ऑफर- TVK से गठबंधन करो, विजय सपोर्ट देने के लिए तैयार

तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) चीफ एक्टर विजय थलापति के पिता एसए चंद्रशेखर ने कांग्रेस को TVK के साथ गठबंधन का ऑफर दिया है। चंद्रशेखर ने तिरुवरुर में बुधवार को शादी समारोह में कहा कि TVK आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सपोर्ट देने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि विजय कांग्रेस को सपोर्ट देने को तैयार है। कांग्रेस TVK से चुनावी गठबंधन करे। इससे कांग्रेस तमिलनाडु में फिर से सरकार बना सकती है। कांग्रेस को यह मौका गंवाना नहीं चाहिए।

वहीं तमिलनाडु कांग्रेस चीफ के सेल्वापेरुनथगई ने चंद्रशेखर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को राहुल गांधी से सारी जरूरी ताकत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024