Headlines

अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत की लगातार तीसरी जीत:न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया; आयुष म्हात्रे की फिफ्टी, अंबरीश को 4 विकेट

भारत ने जिम्बाब्वे के बुलावायो में चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। भारतीय टीम ने 130 रन का संशोधित लक्ष्य 13.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।

कप्तान आयुष म्हात्रे ने 27 बॉल पर 53 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। आयुष के अलावा, वैभव सूर्यवंशी ने 23 बॉल पर 40 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हुई।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 36.2 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। आरएस अंबरीश ने 4 विकेट झटके। जबकि हेनिल पटेल को 3 विकेट मिले। न्यूजीलैंड से कैलम सैमसन ने नाबाद 37 और सेल्विन संजय ने 28 रन की पारियां खेलीं। दोनों ने 8वें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की।

वैभव ने सरफराज खान को पीछे छोड़ा वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की सूची में सरफराज खान को पीछे छोड़ दिया है। वैभव अब छठे नंबर पर हैं। वैभव के नाम 1087 रन हो गए हैं। जबकि सरफराज के नाम 1080 रन हैं।

बारिश के कारण 37-37 ओवर का मैच न्यूजीलैंड ने भारत को 136 रन का टारगेट दिया था, जिसे रिवाइज्ड करके 130 रन कर दिया गया। क्योंकि, बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। फिर इसे रोकना भी पड़ा था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, खिलन पटेल।

न्यूजीलैंड- टॉम जोन्स (कप्तान), आर्यन मान, ह्यूगो बोग, स्नेहित रेड्डी, मार्को विलियम एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क।

लाइव अपडेट्स

21 मिनट पहले

आयुष म्हात्रे फिफ्टी बनाकर आउट

10वें ओवर में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे फिफ्टी बनाकर आउट हो गए। उन्होंने सेल्विन संजय की शुरुआती दो बॉल पर दो छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। फिर 5वीं बॉल पर फ्लिन मोरे को कैच थमा बैठे। उन्होंने 53 रन बनाए।

33 मिनट पहले

वैभव सूर्यवंशी 40 रन बनाकर आउट

9वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर वैभव सूर्यवंशी 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसकरन संधू ने मेसन क्लार्क के हाथों कैच कराया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।

41 मिनट पहले

सूर्यवंशी और म्हात्रे में फिफ्टी पार्टनरशिप 

7वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली। जसकरन संधू की आखिरी बॉल पर आयुष म्हात्रे ने छक्का लगाकर साझेदारी को 50 पार पहुंचाया।

49 मिनट पहले

भारत का स्कोर 50 पार, म्हात्रे ने 2 छक्के लगाए

छठे ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने मेसन क्लार्क के ओवर में दो छक्के लगाकर टीम स्कोर 50 पार पहुंचा दिया।

06:38 PM24 जनवरी 2026

भारत का पहला विकेट गिरा, एरोन जॉर्ज आउट

दूसरे ओवर में भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर एरोन जॉर्ज 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मेसन क्लार्क ने चौथी बॉल पर बोल्ड कर दिया। तीसरी बॉल पर जॉर्ज ने छक्का लगाया था।

06:37 PM24 जनवरी 2026

इनिंग ब्रेक: भारत को 136 रन का टारगेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024