Headlines

राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर आरोप लगाया- जहां-जहां SIR, वहां-वहां वोट चोरी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में आरोप लगाया कि गुजरात में SIR के नाम पर जो कुछ किया जा रहा है, वह किसी भी तरह की प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है – यह सुनियोजित, संगठित और रणनीतिक वोट चोरी है। सबसे चौंकाने वाली और खतरनाक बात यह है कि एक ही नाम से हजारों-हजार आपत्तियां दर्ज की गईं। चुन-चुनकर खास वर्गों और कांग्रेस समर्थक बूथों के वोट काटे गए।

जहां BJP को हार दिखती है, वहां मतदाता ही सिस्टम से गायब कर दिए जाते हैं। यही पैटर्न आलंद में दिखा। यही राजुरा में हुआ, और अब वही ब्लूप्रिंट गुजरात, राजस्थान और हर उस राज्य में लागू किया जा रहा है जहां SIR थोपा गया है। SIR को एक व्यक्ति, एक वोट के संवैधानिक अधिकार को खत्म करने के हथियार में बदल दिया गया है- ताकि जनता नहीं, BJP तय करे कि सत्ता में कौन रहेगा।

और सबसे गंभीर सच्चाई यह है कि चुनाव आयोग अब लोकतंत्र का रक्षक नहीं, बल्कि इस वोट चोरी की साजिश का मुख्य सहभागी बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024