U-19 वर्ल्डकप-न्यूजीलैंड ने भारत को 136 का टारगेट दिया:वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज क्रीज पर; अंबरीश ने 4, हेनिल ने 3 विकेट झटके
न्यूजीलैंड ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को जीत के लिए 136 रन का टारगेट दिया। जिम्बाब्वे के बुलावायो में इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम 36.2 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई।
जवाब में भारतीय टीम ने पहले ओवर में बिना नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। एरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर है।
न्यूजीलैंड की ओर से कैलम सैमसन ने नाबाद 37 और सेल्विन संजय ने 28 रन की पारियां खेलीं। दोनों ने 8वें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। भारत से आरएस अंबरीश ने 4 विकेट झटके। जबकि हेनिल पटेल को 3 विकेट मिले।
बारिश के कारण 37-37 ओवर का मैच भारतीय टीम को 136 रन का टारगेट 37 ओवर में चेज करना होगा। क्योंकि, बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। फिर इसे रोकना भी पड़ा। इसी वजह से ओवर्स में कटौती की गई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, खिलन पटेल।
न्यूजीलैंड- टॉम जोन्स (कप्तान), आर्यन मान, ह्यूगो बोग, स्नेहित रेड्डी, मार्को विलियम एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क।
लाइव अपडेट्स
न्यूजीलैंड 135 पर ऑलआउट, हेनिल को तीसरा विकेट
37वें ओवर की दूसरी बॉल पर न्यूजीलैंड की टीम 135 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है। उसे हेनिल पटेल ने मेसन क्लार्क को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ कीवियों का दसवां विकेट गिरा।
फ्लिन मोरे एक रन बनाकर पवेलियन लौटे
35वें ओवर की आखिरी बॉल पर न्यूजीलैंड ने 9वां विकेट गंवाया। यहां पर फ्लिन मोरे (एक रन) को हेनिल पटेल ने बोल्ड किया। उन्होंने आर्यन मान (5 रन) को भी आउट किया।
न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा, संजय सेल्विन आउट
34वें ओवर की 5वीं बॉल पर न्यूजीलैंड ने 8वां विकेट गंवाया। यहां पर संजय सेल्विन 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरएस अंबरीश ने विहान मल्होत्रा के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
अंबरीश को चौथा विकेट मिला है। उन्होंने मार्को विलियम एल्पे (एक रन), कप्तान टॉम जोन्स (2 रन) और ह्यूगो बोग (4 रन) को भी पवेलियन भेजा।
सेल्विन संजय के चौके से न्यूजीलैंड 100 पार
31वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। सेल्विन संजय ने खिलन पटेल की दूसरी बॉल पर चौका लगाकर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।
जैकब कॉटर 23 रन बनाकर आउट
25वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 7वां विकेट गंवा दिया है। यहां पर जैकब कॉटर 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद इनान ने विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच कराया।
न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा, जसकरन संधू आउट
20वें ओवर की 5वीं बॉल पर न्यूजीलैंड ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर जसकरन संधू 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कनिष्क चौहान ने खिलन पटेल के हाथों कैच कराया।
न्यूजीलैंड का स्कोर 50 पार हुआ
19वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। जैकब कॉटर ने मोहम्मद इनान की तीसरी बॉल पर चौका लगाकर अपनी टीम का स्कोर 50 पार पहुंचाया।
न्यूजीलैंड का 5वां विकेट गिरा, स्नेहित रेड्डी आउट
10वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर स्नेहित रेड्डी (10 रन) को खिलन पटेल ने विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों स्टंप कराया।
अंबरीश को तीसरा विकेट, विलियम को बोल्ड किया
9वें ओवर की आखिरी बॉल पर न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर विकेटकीपर मार्को विलियम एल्पे एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरएस अंबरीश ने बोल्ड कर दिया। अंबरीश को चौथा विकेट मिला है।
IND-NZ मैच फिर शुरू हुआ, अब 37-37 ओवर का होगा
भारत-न्यूजीलैंड एक बार फिर शुरू हो गया है। अब 37-37 ओवर का खेल होगा। नई प्लेइंग कंडीशंस के अनुसार पहला पावरप्ले 1-8 ओवर का होगा। जबकि दूसरा पावरप्ले 9-30 और तीसरा 31-37 ओवर का होगा। 2 गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा 8 ओवर डाल सकते हैं, जबकि 3 अन्य गेंदबाज 7-7 ओवर डाल सकेंगे।
शाम 4 बजे शुरू होगा मैच
भारतीय समय के अनुसार भारत-न्यूजीलैंड मैच शाम 4 बजे शुरू होगा। अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद यह फैसला लिया है। फिलहाल, बुलावायो में मैदान साफ है।
बुलावायो में बारिश थमी, कवर्स हटाए जा रहे
बुलावायो में बारिश रुक गई है। मैदान से कवर्स को हटाया जा रहा है। हालांकि, मैच शुरू होने में कुछ देर लग सकती है, क्योंकि, यहां तेज बारिश हुई है। ग्राउंड स्टाफ मैदान सुखाने में जुटा है।
बारिश के कारण खेल रोका गया
8वें ओवर की पहली बॉल पर हेनिल पटेल ने भारत को तीसरा विकेट दिलाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के ओपनर आर्यन मान को LBW कर दिया। मान 5 रन ही बना सके।
अंबरीश को दूसरा विकेट, कप्तान टॉम जोन्स पवेलियन लौटे
5वें ओवर की 5वीं बॉल पर न्यूजीलैंड ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां कप्तान टॉम जोन्स 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें आरएस अंबरीश ने कप्तान आयुष म्हात्रे के हाथों कैच कराया। उन्होंने ह्यूगो बोग (4 रन) को भी पवेलियन भेजा।
हेनिल पटेल ने सिर्फ एक रन दिया
चौथे ओवर में हेनिल पटेल ने महज एक रन दिया। उन्होंने पिछला ओवर मेडन डाला था। इस ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6/1 है।
अंबरीश ने भारत को पहला विकेट दिलाया, ह्यूगो बोग आउट
न्यूजीलैंड ने तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर पहला विकेट गंवाया। यहां पर ह्यूगो बोग 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरएस अंबरीश ने विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच कराया।
इससे पहले हेनिल पटेल ने दूसरा ओवर मेडन डाला था। आर्यन मान को सभी 6 बॉल डॉट कराई।
पहले ओवर से महज 5 रन आए
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने आरएस अंबरीश को नई बॉल थमाई है। अंबरीश ने इस ओवर में महज 5 रन खर्च किए।
बारिश के कारण देरी, प्लेइंग कंडीशन रिवाइज की गई
- बारिश के कारण दोनों पारियों के 3-3 ओवर्स कम किए गए हैं। दोनों पारियां 47-47 ओवर की होंगी।
- पहला पावरप्ले 1-10, दूसरा 11से 38 और तीसरा पावरप्ले 39 से 47 ओवर का होगा।
- दो गेंदबाज 10-10 ओवर डालेंगे, जबकि बाकी गेंदबाज 9-9 ओवर डालेंगे।
