Headlines

राजस्थान में पारा 10° गिरा, माउंट आबू में माइनस 7°:UP-MP समेत 5 राज्यों में बारिश, उत्तरकाशी-चमोली में 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी

राजस्थान में पारा 10° गिरा, माउंट आबू में माइनस 7°:UP-MP समेत 5 राज्यों में बारिश, उत्तरकाशी-चमोली में 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी

नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/शिमला/लखनऊ3 घंटे पहले
ओडिशा में भी मौसम बदल गया है, शनिवार सुबह पुरी जगन्नाथ मंदिर का शिखर कोहरे में छिप गया। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है।

देश के सबसे उत्तरी 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक चली। शिमला, मनाली, मसूरी, कटरा में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है।

उधर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और जम्मू के डोडा में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में लगभग एक फुट और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में 2-3 फीट बर्फ जम गई है।

श्रीनगर एयरपोर्ट शनिवार को भी नहीं खुल सका। NH-44 लगातार दूसरे दिन बंद है। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों में ऊंचे इलाकों में एवलांच (हिमस्खलन) की चेतावनी जारी की है।

इधर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान में ओले-बारिश के बाद तापमान 10° तक गिर गया है। राज्य के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा माइनस 7 डिग्री तक पहुंच गया। सीकर में ओस जम गई।

यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी हल्की बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कोहरा और धुंध छंट गई है, लेकिन तापमान 11° पर पहुंच गया है। यहां पहाड़ों से आने वाली तेज सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

वहीं, भारी बर्फबारी के कारण एक दिन तक बंद रहने के बाद शनिवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने BRO के साथ मिलकर शनिवार सुबह मौसम में सुधार के बाद रनवे को चालू करने के लिए एप्रन और टैक्सीवे को साफ कर दिया।

5 तस्वीरों में देखें मौसम का हाल…

शिमला के कालका-शिमला ट्रेन रूट पर बर्फबारी के बीच चलती टॉय ट्रेन।
बर्फबारी के बीच कटरा-श्रीनगर रूट पर चलती वंदे भारत एक्सप्रेस।
शिमला में टॉय ट्रेन की पटरी बर्फ से ढक गई।
जम्मू में कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई।
उत्तराखंड के केदारनाथ में भारी बर्फबारी से सर्दी बढ़ गई है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

25 जनवरी

  • ज्यादातर राज्यों में हल्के बादल रहेंगे या मौसम साफ रहेगा। हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना।
  • सर्द हवाओं का असर बढ़ सकता है, न्यूनतम तापमान में 2-4°C की गिरावट की उम्मीद है।

26 जनवरी

  • दिल्ली और उत्तर भारत (NCR) में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना।
  • सर्द हवाओं का असर बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 7-10°C के आसपास रह सकता है, अधिकतम तापमान 18-22°C के बीच रहने की उम्मीद है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: बारिश-आंधी का अलर्ट; सर्द हवा चलने से 10° गिरा तापमान, ओस जमी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कई जिलों में आंधी-बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले गिरे। मौसम के इस बदलाव के बाद पारा 10 डिग्री तक गिर गया। सीकर जिले में शनिवार सुबह कई जगह बर्फ की परत जमी नजर आई। जयपुर, दौसा, अलवर सहित कई जिलों में सुबह से बर्फीली हवा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024