Headlines

उज्जैन के तराना में बस फूंकी-दुकान जलाई, मंदिर पर पथराव:सीसीटीवी में युवक पथराव करते दिखे, 13 बसों में तोड़फोड़, 15 गिरफ्तार

LIVE

उज्जैन के तराना में बस फूंकी-दुकान जलाई, मंदिर पर पथराव:सीसीटीवी में युवक पथराव करते दिखे, 13 बसों में तोड़फोड़, 15 गिरफ्तार

आनंद निगम, उज्जैन/तराना6 मिनट पहले
तराना में माहौल बिगड़ने के बाद से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बाजार बंद है।

उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार रात शुरू हुआ विवाद शुक्रवार दोपहर बाद हिंसा में बदल गया। हालात उस समय बेकाबू हो गए, जब एक दुकान में आग लग गई और एक बस को फूंक दिया गया। आगजनी के बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुरुवार रात एक युवक से मारपीट की घटना के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान उपद्रवियों ने 13 बसों में तोड़फोड़ की। शुक्रवार को तनाव और बढ़ गया, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तराना थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों का जुलूस निकालने और उनके घर तोड़ने की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार को बाजार बंद रखने का फैसला किया। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जुमे की नमाज भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई। नई बाखल इलाके में पुलिस के सामने ही उपद्रवी दुकानों में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल, इलाके में तनाव है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं जबलपुर में उज्जैन के तराना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- हमारी सरकार सुशासन के लिए जानी जाती है। जहां व्यवस्थाओं में ढिलाई होती है। हम कठोरता से पेश आते हैं। मध्य प्रदेश शांति का टापू है।

अब तक यह हुआ नुकसान

  • 1 बस को आग लगाई
  • 13 बसों में तोड़फोड़
  • 10 कारों को नुकसान
  • 6 से अधिक घर क्षतिग्रस्त

देखिए 7 तस्वीरें…

तराना के नई बाखल इलाके में पुलिस के सामने उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की।
उपद्रवियों ने घरों के साथ-साथ मंदिर में भी तोड़फोड़ की।
नमाज के बाद कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया।
एक बस को फूंक दिया गया।
तराना में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विवाद के बाद शुक्रवार सुबह से तराना के बाजार बंद हैं।
थाना परिसर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024