Headlines

राजस्थान-UP में बारिश, शिमला-मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी:श्रीनगर एयरपोर्ट पर 4 इंच बर्फ, सभी फ्लाइट्स कैंसिल; वैष्णो देवी यात्रा रुकी

राजस्थान-UP में बारिश, शिमला-मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी:श्रीनगर एयरपोर्ट पर 4 इंच बर्फ, सभी फ्लाइट्स कैंसिल; वैष्णो देवी यात्रा रुकी

देहरादून/चंडीगढ़/शिमला/जयपुर22 मिनट पहले

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम बदल गया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में देर रात से बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही हैं। कई जिलों में तापमान घट गया है।

हिमालय के राज्यों में भी बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल के शिमला-मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इससे साढ़े तीन महीने से चल रहा ड्राई स्पेल खत्म हो गया है।

जम्मू-कश्मीर के मैदानी और पहाड़ी जिलों में बर्फबारी जारी है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर 4 इंच तक बर्फ जम गई है, इसके कारण शुक्रवार के लिए सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। श्रीनगर-जम्मू हाईवे भी बंद है।

अधिकारियों ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में 2,300 मीटर से ऊपर हाई-डेंजर लेवल के एवलॉन्च की चेतावनी जारी की है। वहीं, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा सहित जिलों में 2,500 मीटर से ऊपर हाई-डेंजर लेवल के एवलॉन्च की चातवनी दी है।

नवयुग टनल के पास ट्रैफिक रोक दिया गया है। मुगल, सिंथन रोड भी बंद हैं। कटरा में बर्फबारी के कारण वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है। राजौरी, पुंछ और कठुआ में स्कूल बंद हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी को दूसरा स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे उत्तर भारत के 9 राज्यों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, पश्चिम से आने वाली हवा और बादलों का एक सिस्टम होता है। इसके एक्टिव होने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश होती है। तापमान में गिरावट, पाला और कोल्डवेव के हालात बनते हैं।

तस्वीरों में देखें बर्फबारी…

जम्मू के कटरा में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद वैष्णो देवी मंदिर की तस्वीर, यात्रा रोक दी गई है।
कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी जारी है, यहां अभी 5 फीट तक बर्फ जमा है।
शिमला में सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी गुरुवार रात से जारी है।
शिमला में ढली टनल चौक के पास बर्फबारी के कारण ट्रैफिक रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024