मोदी बोले- तमिलनाडु में DMK सरकार का काउंटडाउन शुरू:ये बस एक परिवार की जी हुजूरी में लगे हैं; केरल में पीएम ने कहा- यहां भाजपा की नींव पड़ गई
पीएम मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु और केरल का दौरा किया। यहां उन्होंने दो रैलियों को संबोधित किया। केरल के तिरुवनंतपुरम में 55 मिनट की स्पीच में पीएम ने कहा कि 1987 के पहले गुजरात में बीजेपी एक हाशिए की पार्टी थी। अखबार में दो लाइन नहीं छपती थीं।
1987 में पहली बार अहमदाबाद में नगर निगम में जीत हासिल की, वैसे ही बीजेपी ने तिरुवनंतपुरम में हासिल की। यहां से केरल में भाजपा की नींव पड़ गई है।’
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में पीएम ने कहा कि राज्य के लोग डीएमके के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। डीएमके सरकार का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। पीएम ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि तमिलनाडु सरकार बस एक परिवार की जी हुजूरी में लगी है।
पीएम का तमिलनाडु और केरल का दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।
मोदी की तमिलनाडु में स्पीच, 3 बड़ी बातें…
1. डीएमके सरकार पर
डीएमके ने वादे बहुत किए लेकिन काम जीरो रहा। डीएमके सरकार को लोग CMC सरकार बोल रहे हैं। यानी करप्शन माफिया और क्राइम को बढ़ावा देने वाली सरकार। तमिलनाडु की जनता डीएमके को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। यहां एनडीए की डबल इंजन सरकार बनना तय है।
डीएमके में वही आगे बढ़ता है जिसके पास करप्शन रूट, एब्यूज वूमेन रूट और एब्यूज अवर कल्चर रूट हैं। यही कारण है कि डीएमके में वहीं लोग आगे बढ़ रहे हैं जिन्हें ये सब काम आते हैं। तमिलनाडु का बच्चा बच्चा जानता है कि कहां कितना करप्शन हो रहा है और ये कमाई किसकी जेब में जा रही है।
2. कांग्रेस पर
बीते 11 सालों में एनडीए की केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है। 2014 से पहले दिल्ली में जब कांग्रेस गठबंधन की सरकार थी। तब तमिलनाडु के विकास के लिए कम फंड दिया जाता था। पिछले 11 साल में एनडीए सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपए तमिलनाडु को दिए हैं।
ये कांग्रेस सरकार की तुलना में करीब 3 गुना है। एनडीए सरकार ने तमिलनाडु के वेलफेयर के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं। कांग्रेस गठबंधन के कार्यकाल में गरीब, एससी, एसटी, ओबीसी के वेलफेयर के नाम पर सिर्फ घोटाले होते थे।
3. तमिल संस्कृति पर
हम सिर्फ तमिल संस्कृति की बात नहीं करते बल्कि उसकी रक्षा के लिए काम भी करते है। भगवान मुरुगन के दीप को लेकर विवाद खड़ा किया गया तो हमारे नेताओं ने आवाज उठाई। डीएमके और उनके साथियों ने वोट बैंक को खुश करने के लिए कोर्ट को भी बदनाम किया। डीएमके तमिलनाडु की संस्कृति की सबसे बड़ी दुश्मन है।
तमिलनाडु का युवा अपनी संस्कृति को सेलिब्रेट कर सके इसलिए एनडीए सरकार हर तरह उनके साथ है।
केरल में मोदी की स्पीच, 4 पॉइंट्स
1. लेफ्ट और कांग्रेस सरकार पर
तिरुवनंतपुरम के साथ दशकों से लेफ्ट ने बहुत अन्याय किया। यहां की जनता को बेसिक सुविधाओं से वंचित रखा गया। एलडीएफ, यूडीएफ के लोगों ने केरल को करप्शन और कुशासन की राजनीति में झोंक दिया है। एलडीएफ, यूडीएफ के झंडे अलग हैं, सिंबल अलग है लेकिन पॉलिटक्स और एजेंडा एक है। झंडा अलग लेकिन एजेंडा एक है। इनकी मिलिभगत को तोड़ना होगा। परिवर्तन लाना होगा।
कांग्रेस की मुस्लिम लीग और माओवादी सोच से आपको सतर्क रहना है ये केरल को अपनी लैब बना रहे हैं। कांग्रेस यहां कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रही है। आस्था की पवित्र धरती को मुस्लिम लीग के एजेंडे से बचाना है।
2014 से पहले दिल्ली में 10 साल तक लेफ्ट के समर्थन से कांग्रेस की सरकार चलती थी। उस दौरान केरल के किसानों के लिए न लेफ्ट ने कुछ किया न कांग्रेस ने किया। किसान के हित का पैसा नेताओं की जेब में पहुंच जाता था। हमने पीएम किसान निधि शुरु की। एलडीएफ, यूडीएफ के लोग चाहकर भी इस पैसों का लूट नहीं सकते।
2. केरल में भ्रष्टाचार पर
तिरुवनंपुरम के साथ दशकों से लेफ्ट ने बहुत अन्याय किया। लेफ्ट और कांग्रेस ने करप्शन के चलते यहां की जनता को बेसिक सुविधाओं से वंचित रखा। अब ऐसा नहीं होगा। हमारी टीम ने विकसित केरल पर काम करना शुरु कर दिया है। मैं यहां की जनता से कहता हूं कि आप विश्वास रखिए जो अब तक नहीं बदला, वो अब बदलेगा। तिरंवनंतपुरम पूरे देश के लिए मॉडल सिटी बनेगा।
करप्शन ने केरल के डेवलेपमेंट पर ब्रेक लगा दी है। बैंकों में घोटाले करके गरीबों का पैसा लूटा गया। किसी ने बच्चों की पढ़ाई तो किसी ने बिटिया की शादी के लिए पैसा रखा था। वो भी कांग्रेस और लेफ्ट ने लूट लिया। ऐसे लोगों को कड़ी सजा देना जरूरी है। आप बीजेपी को मौका दीजिए जिसने आपको लूटा उनसे एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा।
3. केरल के विकास पर
केरल को विकसित बनाने में हमारी युवा शक्ति की भूमिका है। कांग्रेस लेफ्ट ने युवाओं के साथ धोखा किया है। आज पूरी दुनिया आत्मनिर्भर भारत अभियान में अपने लिए अवसर देख रही है। इसलिए गल्फ हो, यूरोप हो, भारत समझौते कर रहा है। इसका लाभ केरल को मिल सकता है इसके लिए यहां बीजेपी की डबल इंजन सरकार होना बहुत जरूरी है।
विकसित केरल के लिए बड़े फैसले का समय आ गया है। केरल को नई पॉलिटिक्स चाहिए। 21वीं सेंचुरी के पहले 25 साल तो चले गए अगले 25 सालों में केरल को विकसित बनाने में बीजेपी को बहुमत चाहिए। केरल के लोगों से कहना चाहूंगा कि यही समय है सही समय है।
4. धर्म, सबरीमाला मंदिर पर
मोदी ने कहा- भगवान अयप्पा के मंदिर में पूरे देश के लोगों की आस्था है। लेकिन एलडीएफ सरकार ने सबरीमाला मंदिर को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां सोने की चोरी की खबरें आ रही हैं। भगवान के पास से सोने की चोरी, यहां बीजेपी की सरकार बनते ही आरोपों की पूरी जांच होगी दोषियों की जगह जेल में होगी। ये मोदी की गारंटी है।
मोदी ने तिरुवनंतपुरम को केरल का ‘अहमदाबाद’ क्यों कहा
अहमदाबाद से गुजरात जीता
गुजरात राज्य का गठन 1 मई 1960 को हुआ। पहला विधानसभा चुनाव 1962 में हुआ। 35 साल (1960–1995) तक कांग्रेस की सरकार रही। इस दौरान भाजपा राज्य में बड़ी जीत की तलाश में थी। टर्निंग पॉइंट 1987 में अहमदाबाद नगर निगम में जीत से मिला। 1990 में भाजपा ने संयुक्त सरकार (जनता दल + BJP) बनाई। भाजपा ने पांच साल बाद 1995 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। तब से लगातार सत्ता में हैं।
तिरुवनंतपुरम से केरल में एंट्री की बात कही
पिछले साल 9 दिसंबर को केरल नगर निगम चुनाव के रिजल्ट आए थे। भाजपा ने पहली बार तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 में जीत दर्ज की। यहां पिछले 45 साल से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा था। LDF ने 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) ने 19 वार्ड जीते थे। केरल के इतिहास में भाजपा का पहली बार मेयर बना। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ है। गुजरात वाली बात दोहराकर मोदी केरल में एंट्री की बात कह रहे हैं।
केरल: इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में
केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां अभी भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी।
वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता।
मोदी के केरल और तमिलनाडु राज्य दौरे की पल-पल की जानकारी जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
मोदी बोले- काशी में कई बच्चे तमिल बोलने लगे हैं
तमिल भाषा तमिल संस्कृति तमिलनाडु की ऐतिहासिक भूमिका से हमेशा प्रभावित रहा हूं। काशी यूनिवर्सिटी में महाकवि सुब्रमण्यम भारती जी के नाम पर एक चेयर की स्थापना की है। काशी में काशी संगमम का आयोजन भी होता है। काशी में कई बच्चे तमिल बोलने लगे हैं।
मोदी बोले- डीएमके सरकार में ड्रग माफिया हावी
विकसित तमिलनाडु बनाने में युवा और नारी शक्ति की बड़ी भूमिका है। डीएमके सरकार ने युवाओं को ड्रग्स के हवाले कर दिया है। मां बाप अपनी आंखों के सामने बच्चों को बर्बाद होते देख रहे हैं। ड्रग माफिया स्कूल कॉलेज को टारगेट कर रहे हैं।
डीएमके की सच्चाई पूरा तमिलनाडु जानता है। डीएमके के लोगों पर ड्रग्स माफिया से मिले होने के आरोप लग रहे हैं। यहां शराब घोटाले को लेकर लोगों में गुस्सा है। माताएं बहनें डीएमके से परेशान हैं। युवाओं को ड्रग्स के शिंकजे से बचाना होगा।
पीएम बोले- कांग्रेस गठबंधन सरकार में वेलफेयर के नाम पर बस घोटाले
बीते 11 सालों में एनडीए की केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है। 2014 से पहले दिल्ली में जब कांग्रेस गठबंधन की सरकार थी। तब तमिलनाडु के विकास के लिए कम फंड दिया जाता था। पिछले 11 साल में एनडीए सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपए तमिलनाडु को दिए हैं। ये कांग्रेस सरकार की तुलना में करीब 3 गुना है। एनडीए सरकार ने तमिलनाडु के वेलफेयर के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं। कांग्रेस गठबंधन के कार्यकाल में गरीब, एससी, एसटी, ओबीसी के वेलफेयर के नाम पर सिर्फ घोटाले होते थे।
मोदी बोले- तमिलनाडु को डीएमकी की जंजीरों से आजाद कराना है
तमिलनाडु वो धरती है जिसने भारत की सभ्यता को समृद्ध किया है। टेम्पल औरटेक्नोलॉजी में तमिलनाडु ने हमेशा भारत का गौरव बढ़ाया है। आज भारत विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तब तमिलनाडु की बड़ी भूमिका है। तमिलनाडु को डीएमकी की जंजीरों से आजाद कराना होगा। तमिलनाडु जितनी तेजी से विकसित होगा देश भी उतनी तेजी से विकसित होगा।
मोदी बोले- डीएमके ने वादे बहुत किए लेकिन काम जीरो रहा
आपने डीएमके को दो बार बहुमत दिया लेकिन इन्होंने तमिलनाडु की जनता का भरोसा तोड़ा। डीएमके ने वादे बहुत किए लेकिन काम जीरो रहा। डीएमके सरकार को लोग CMC सरकार बोल रहे हैं। यानी करप्शन माफिया और क्राइम को बढ़ावा देने वाली सरकार। तमिलनाडु की जनता डीएमके को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। यहां एनडीए की डबल इंजन सरकार बनना तय है।
मोदी बोले- डीएमके सरकार का काउंट डाउन शुरू
2026 में तमिलनाडु का पहला दौरा है ये वो समय है जब पूरा तमिलनाडु पोंगल उत्सव के बाद अलग आनंद में है। आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती है। देश आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। तमिलनाडु के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने नेताजी के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी है। इस पावन भूमि से नेताजी को नमन करता हूं।
ये जो विशाल जनसागर है इसका स्ट्रॉन्ग मैसेज तमिलनाडु में जा रहा है। तमिलनाडु चेंज के लिए तैयार है। डीएमके के कुशासन से मुक्ति चाहता है। तमिलनाडु एनडीए की सरकार चाहता है। आज एनडीए के सीनियर लीडर तमिलनाडु का भविष्य तय करने के लिए एक साथ आए हैं। हमें तमिलनाडु को करप्शन फ्री स्टेट बनाना है। डीएमके सरकार का काउंट डाउन शुरू हो चुका है।
पीएम मोदी तमिलनाडु पहुंचे, रैली को संबोधित कर रहे हैं
केरल के बाद पीएम मोदी तमिलनाडु पहुंचे। यहां वे रैली को संबोधित कर रहे हैं। भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कर रही है।
मोदी ने तिरुवनंतपुरम को केरल का ‘अहमदाबाद’ क्यों कहा
अहमदाबाद से गुजरात जीता गुजरात राज्य का गठन 1 मई 1960 को हुआ। पहला विधानसभा चुनाव 1962 में हुआ। 35 साल (1960–1995) तक कांग्रेस की सरकार रही। इस दौरान भाजपा राज्य में बड़ी जीत की तलाश में थी। टर्निंग पॉइंट 1987 में अहमदाबाद नगर निगम में जीत से मिला। 1990 में भाजपा ने संयुक्त सरकार (जनता दल + BJP) बनाई। भाजपा ने पांच साल बाद 1995 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। तब से लगातार सत्ता में हैं।
तिरुवनंतपुरम से केरल में एंट्री की बात कही पिछले साल 9 दिसंबर को केरल नगर निगम चुनाव के रिजल्ट आए थे। भाजपा ने पहली बार तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 में जीत दर्ज की। यहां पिछले 45 साल से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा था। LDF ने 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) ने 19 वार्ड जीते थे। केरल के इतिहास में भाजपा का पहली बार मेयर बना। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ है। गुजरात वाली बात दोहराकर मोदी केरल में एंट्री की बात कह रहे हैं।
पीएम में कहा- 25 सालों में केरल को विकसित बनना है
पीएम ने कहा, ‘मैं आपको कांग्रेस से भी सावधान करने आया हूं। कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस आज माआवादियों से ज्यादा कम्यूनिस्ट और मुस्लिम लीग से ज्यादा कम्यूनल हो गई है। इसलिए कांग्रेस को आज MMC यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस कहा जा रहा है। इनसे आपको सतर्क रहना है। ये केरल को अपनी लैब बना रहे हैं। कांग्रेस यहां कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रही है। आस्था की पवित्र धरती को मुस्लिम लीग के एजेंडे से बचाना है। विकसित केरल के लिए बड़े फैसले का समय आ गया है। केरल को नई पॉलिटिक्स चाहिए। 21सेंचुरी के पहले 25 साल तो चले गए, अगले 25 सालों में केरल को विकसित बनाने में बीजेपी को बहुमत चाहिए। केरल के लोगों से कहना चाहूंगा कि यही समय है सही समय है। आइए बीजेपी के साथ केरल में विकास के नए युग की शुरुआत करें।
मोदी ने कहा, जनता का पैसा लूटने वालों को सजा देनी होगी
पीएम ने कहा, ‘किसी ने पढ़ाई तो किसी ने बिटिया की शादी के लिए पैसा रखा था वो भी कांग्रेस और लेफ्ट ने लूट लिया। ऐसे लोगों को कड़ी सजा देना जरूरी है। आप बीजेपी को मौका दीजिए जिसने आपको लूटा उनसे एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा। भगवान अयप्पा का यह प्रतीक पूरे देश के लोगों की हम सब की आस्था है। लेकिन एलडीएफ सरकार ने सबरीमाला मंदिर को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां सोने की चोरी की खबरें आ रही हैं। भगवान के पास से सोने की चोरी, यहां बीजेपी की सरकार बनते ही आरोपों की पूरी जांच होगी, दोषियों की जगह जेल में होगी। ये मोदी की गारंटी है।’
पीएम मोदी ने कहा, किसान के हित का पैसा नेताओं की जेब में पहुंचा
पीएम ने कहा, ‘बीजेपी की सरकार गरीब का जीवन बेहतर बनाने में जुटी है। इसका एक और उदाहरण रेहड़ी पटरी वाले हमारे भाई बहन हैं इनके लिए पीएम स्वनिधि योजना बनाई। केंद्र सरकार ने अब एक और बड़ा कदम उठाया है। स्ट्रीट वेंडर्स को बीजेपी सरकार स्वनिधि क्रेडिट कार्ड देगी। 2014 से पहले दिल्ली में 10 साल तक लेफ्ट के समर्थन से कांग्रेस की सरकार चलती थी। उस दौरान केरल के किसानों के लिए न लेफ्ट ने कुछ किया न कांग्रेस ने किया। दिल्ली में सरकार में बैठे थे, लेकिन कुछ नहीं किया। किसान के हित का पैसा नेताओं की जेब में पहुंच जाता था। हमने पीएम किसान निधि शुरु की। एलडीएफ, यूडीएफ के लोग चाहकर भी इस पैसों का लूट नहीं सकते।
मोदी ने कहा- गरीब विरोधी सरकार को सबक सिखाना होगा
पीएम ने कहा, ‘बीजेपी स्टेट के विकास से देश के विकास का मंत्र लेकर चलती है, इसलिए हम केरल के विकास को प्राथमिकता देते हैं लेकिन एलडीएफ, यूडीएफ यहां के विकास की दुश्मन है। वे केंद्र सरकार की योजनाओं को रोकते हैं। यहां हर घर तक नल पहुंचाने की स्कीम में देरी की जा रही है। एलडीएफ सरकार नहीं चाहती कि गरीबों के बच्चे आधुनिक स्कूलों में पढ़ाई करें। यहां की राज्य सरकार बच्चों को योजनाओं से दूर रखे हुए है। गरीब विरोधी एलडीएफ सरकार को सबक सिखाना जरूरी है।’
पीएम ने कहा- केरल में परिवर्तन लाना होगा होगा
पीएम ने कहा- त्रिपुरा में 30 सालों से लेफ्ट की सरकार थी बाद में तंग आकर जनता ने बीजेपी को मौका दिया। वहां दोबारा बीजेपी की सरकार चल रही है। वहां लेफ्ट का नामोनिशान नहीं बचा है। कारण यह है कि मिलिभगत खत्म हो गई। बंगाल देखिए 35 साल तक लेफ्ट ने राज किया। सरकार बदली, परिणाम यह है कि आज उनको चुनाव लड़ने के उम्मीदवार नहीं मिलते। लेकिन केरल में यहां एलडीएफ यूडीएफ की मिलिभगत चलती है, अब इनकी जोड़ी को तोड़ना ही होगा। परिवर्तन लाना होगा।
पीएम ने कहा- LDF, UDF, दोनों ने केरल को तबाह किया
पीएम ने कहा- आने वाले चुनाव केरल की दशा और दिशा बदलने का चुनाव है। जब केरल के भविष्य की बात आती है तो आपने अब तक दो पक्ष ही देखें हैं। एक तरफ एलडीएफ दूसरी तरफ यूडीएफ, दोनों ने केरल को तबाह किया है। तीसरा पक्ष डेवलेपमेंट का है, गुड गवर्नेंस का है, बीजेपी एनडीए का है। एलडीएफ, यूडीएफ के लोगों ने केरल को करप्शन और कुशासन की राजनीति में झोंक दिया है।
एलडीएफ,यूडीएफ के झंडे अलग हैं सिंबल अलग है, लेकिन पॉलिटक्स और एजेंडा एक है। झंडा अलग लेकिन एजेंडा एक है। एलडीएफ, यूडीएफ को पता है 10 साल बाद उन्हें ही मौका मिलता है, इसलिए सरकार बदलती है, लेकिन सिस्टम वही रहता है। अब आपको केरल के प्रो पीपल और प्रो डेवलेपमेंट सरकार बनानी है। यह काम बीजेपी और एनडीए ही कर सकता है।
पीएम ने कहा- तिरुवनंतपुरम पूरे देश के लिए मॉडल सिटी बनेगा
पीएम ने कहा, ‘तिरुवनंपुरम के साथ दशकों से लेफ्ट ने बहुत अन्याय किया। लेफ्ट और कांग्रेस ने करेप्शन के चलते यहां की जनता को बेसिक सुविधाओं से वंचित रखा। अब ऐसा नहीं होगा। हमारी टीम ने विकसित केरल पर काम करना शुरु कर दिया है। मैं यहां की जनता से कहता हूं कि आप विश्वास रखिए जो अब तक नहीं बदला, वो अब बदलेगा। तिरुवनंतपुरम पूरे देश के लिए मॉडल सिटी बनेगा। आई स्टैंड मॉय फुल सपोर्ट टू मेक तिरुवनंपुरम बेस्ट सिटी ऑफ इंडिया।’
पीएम ने कहा- रील बनाने वालों की गाली खाता रहूंगा
पीएम ने कहा, ‘मैं जानता हूं मैं देशभर में युवा, बालक आपनी भावना प्रकट करते हैं। मैं जानता हूं इसके बाद मुझे प्रेम करने वाले लोग रील बनाते हैं। कुछ कहते हैं ये प्री प्लांड होता है। मैं ये सारी गाली सुनता हूं, क्योंकि मैं आपका भाव समझता हूं। इसलिए रील बनाने वालों की गाली खाता रहूंगा, लेकिन बच्चें का अपमान नहीं कर सकता। रील जितनी बनानी है बना लें जनता के प्रति मेरा भाव इस रील से लाखों गुना ताकतवर है।’
पीएम ने कहा- तिरुवनंपुरम से केरल में भाजपा की नींव पड़ गई है
पीएम ने कहा- आज मुझे यहां एक नई ऊर्जा दिख रही है। मुझे यहां नई उम्मीद दिख रही है। आपका जोश यह विश्वास दिलाता है कि अब केरल में बदलाव होकर रहेगा। यहां लेफ्टिस्ट इको सिस्टम को मेरी बात गले नहीं उतरेगी। लेकिन मैं आपको मजबूती के साथ तर्क और तथ्य के साथ बताउंगा। 1987 के पहले गुजरात में बीजेपी एक हाशिए की पार्टी थी अखबार में दो लाइन नहीं छपती थी। 1987 में पहली बार अहमदाबाद में नगर निगम में जीत हासिल की जैसे आज आपने तिरुवनंपुरम में हासिल की। यहां से केरल में भाजपा की नींव पड़ गई है।
पीएम ने कहा- भाषण शुरू करने से पहले आपको आदरपूर्वक नमन करता हूं
पीएम मोदी ने कहा, ‘लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम रंग ला रहा है। आज मैं सबसे पहले केरल की जनता को हमारे लाखों समर्थकों को मेरा भाषण शुरू करने से पहले आदरपूर्वक नमन करना चाहता हूं। ये भावुक पल है। मैं जब भी केरल आता हूं। आपका स्नेह, आपका स्वागत गर्मजोशी से भरा होता है। आज आपका उत्साह और भी स्पेशल है।’
पीएम मोदी की स्पीच शुरू, कहा- यहां आना सौभाग्य की बात
पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में कहा- भगवान पद्मनाभ स्वामी की इस पावन भूमि पर आना सौभाग्य की बात है। आज बसंत पंचमी सरस्वती पूजा का पावन पर्व है। मैं केरल के लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। नेताजी की जन्म जयंती भी है। हम इसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हैं। आप सभी को पराक्रम दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
तिरुवनंतपुरम में पीएम मोदी की रैली शुरू, भाजपा के पहले मेयर को गले लगाया
तिरुवनंतपुरम में पीएम मोदी की रैली शुरू। केरल के पहले बीजेपी मेयर वीवी राजेश को स्टेज पर गले लगाया और पीठ थपथपाई।
पिछले साल 9 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों का रिजल्ट आया था। 50 वार्डों पर भाजपा जीती थी। पिछले 45 साल से यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा था। LDF ने 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) ने 19 वार्ड जीते थे। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ है।
पीएम ने 1.5 किमी लंबा रोड शो किया
