Headlines

अविमुक्तेश्वरानंद को चेतावनी- माघ मेले से बैन कर देंगे:योगी बोले- कई कालनेमि सनातन को कमजोर करने की साजिश रच रहे, सतर्क रहना होगा

LIVE

अविमुक्तेश्वरानंद को चेतावनी- माघ मेले से बैन कर देंगे:योगी बोले- कई कालनेमि सनातन को कमजोर करने की साजिश रच रहे, सतर्क रहना होगा

प्रयागराज3 मिनट पहल

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। 48 घंटे के अंदर प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस भेजा है। इसमें मौनी अमावस्या के दिन बैरियर तोड़ने और जबरन भीड़ में बग्घी घुसाने को लेकर सवाल किए हैं।

पूछा है कि क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से बैन कर दिया जाए? अगर 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संस्था को दी गई जमीन और सुविधाएं वापस ले लेंगे।

अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज ने कहा- प्रशासन ने बुधवार शाम 7 बजे शिविर के पीछे नोटिस चस्पा किया, जिस पर 18 जनवरी की डेट थी। अविमुक्तेश्वरानंद ने गुरुवार सुबह 8 बजे 3 पेज में दूसरे नोटिस का जवाब मेला ऑफिस भिजवाया।

अविमुक्तेश्वरानंद ने दैनिक भास्कर से कहा-

QuoteImage

प्रशासन नोटिस-नोटिस खेल रहा है। अभी मेरा मौनी अमावस्या का स्नान नहीं हुआ है, तो मैं बसंत का स्नान कैसे करूंगा? पहले मौनी अमावस्या का स्नान करूंगा, तभी दूसरा स्नान करूंगा।

QuoteImage

योगी बोले- किसी को परंपरा बाधित करने का हक नहीं इसी बीच, सीएम योगी ने अविमुक्तेश्वरानंद का बिना नाम लिए कहा- किसी को परंपरा बाधित करने का हक नहीं। ऐसे तमाम कालनेमि हैं, जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा। संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता।

योगी ने जिस कालनेमि का जिक्र किया, वह रामायण में रावण का मामा और मारीच का बेटा था। रावण ने उसको लक्ष्मण के मूर्छित होने पर हनुमान को रोकने के लिए भेजा था। बाद में हनुमान ने कालनेमि का वध कर दिया था।

मौनी अमावस्या पर क्या हुआ था, जानिए 18 जनवरी को माघ मेले में मौनी अमावस्या पर अविमुक्तेश्वरानंद पालकी में स्नान करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और पैदल जाने को कहा। विरोध करने पर शिष्यों से धक्का-मुक्की हुई। इससे नाराज अविमुक्तेश्वरानंद शिविर के बाहर धरने पर बैठ गए थे।

पोल में हिस्सा लेकर राय दे सकते हैं-

शंकराचार्य विवाद और माघ मेले से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

3 मिनट पहले

अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में सन्नाटा, 5 दिनों से नहीं गए

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 5 दिनों से अपने शिविर में नहीं गए हैं। शिविर के अंदर पंडाल में उनके शिष्य अपने गुरू के आने का इंतजार कर रहे हैं। जहां कभी सत्संग और कथा होती थी, वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है।

6 मिनट पहले

माघ मेले में पहुंचे बाबा रामदेव, शंकराचार्य पर जवाब नहीं दिया

मेले में पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा कि ये माघ का स्नान नहीं महा स्नान है। यहां स्नान करके आत्मा में जो दिव्य स्मरण होता है, वो जन्म जन्मांतर का पुण्य है। वहीं शंकराचार्य को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

04:50 PM22 जनवरी 2026

अखाड़ा परिषद ने बताया शंकराचार्य पद कब मान्य

उज्जैन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इस मामले में पहली बार बयान दिया है। महामंत्री हरिगिरि महाराज ने कहा- अविमुक्तेश्वरानंद जिस पद पर आसीन हुए हैं, उसमें अभी अखाड़ा परिषद की ओर से उन्हें चादर ओढ़ाना बाकी है।

हमारी परंपरा है कि समस्त 13 अखाड़े मिलकर एक साथ चादर ओढ़ाते हैं। जब समाज और अखाड़े आपको चादर ओढ़ाएंगे, तभी आप पूरे समाज के शंकराचार्य होंगे।

04:25 PM22 जनवरी 2026

अजय राय बोले- भाजपा सरकार में न गाय सुरक्षित, न ही शंकराचार्य

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी के ईश्वरगंगी क्षेत्र में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में गऊ पूजन किया। उन्होंने कहा- भाजपा सरकार में न गऊ हत्या बंद हो रही, न ही शंकराचार्य की मर्यादा सुरक्षित है। देश के सबसे बड़े बीफ (गऊ मांस) एक्सपोर्ट में भाजपा से जुड़े लोग शामिल हैं। ऊपर से धर्म और सनातन का ढोंग किया जा रहा। धर्म के नाम पर सत्ता चलाने वाले ही आज धर्म और संतों को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस सनातन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

03:48 PM22 जनवरी 2026

कालनेमि कौन था, जिसका योगी ने जिक्र किया

  • मान्यताओं के अनुसार, कालनेमि हिंदू पौराणिक कथाओं का एक मायावी असुर (राक्षस) था, जो रामायण में रावण का मामा और मारीच का पुत्र था।
  • रावण ने लक्ष्मण के मूर्छित होने पर हनुमान को रोकने के लिए भेजा था, अंततः हनुमान ने इसका वध किया।
03:27 PM22 जनवरी 2026

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बारे में जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024