Headlines

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर:कहा- भारत में नहीं खेलेंगे; ICC ने कल कहा था- तय शेड्यूल पर इंडिया में ही खेलना होगा

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर:कहा- भारत में नहीं खेलेंगे; ICC ने कल कहा था- तय शेड्यूल पर इंडिया में ही खेलना होगा

ढाकाकुछ ही क्षण पहले
टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के सभी ग्रुप मैच मुंबई और कोलकाता में प्रस्तावित हैं लेकिन उसने भारत में खेलने से इनकार कर दिया है।

बांग्लादेश ने गुरुवार को भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। एक दिन पहले ही ICC ने कहा था कि बांग्लादेश के सभी ग्रुप मैच भारत में ही होंगे। BCB ने अपने सभी मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराने की मांग की थी।

गुरुवार को बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने नेशनल टीम के प्लेयर्स के साथ बैठक की। फिर कहा- ‘हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।’

वहीं, BCB के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम ने कहा- ‘हम ICC से एक बार फिर बात करेंगे और कहेंगे कि वे हमारी चिंताओं पर ध्यान दें। ICC बोर्ड मीटिंग में कुछ फैसले चौंकाने वाले रहे। बांग्लादेश अपनी लड़ाई जारी रखेगा। वह ICC के साथ बातचीत बंद नहीं करेगा।’

ICC ने बोर्ड मीटिंग में BCB की वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी थी। उसने BCB को एक दिन की मोहलत दी थी।

खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा-

QuoteImage

ICC कितना भी कहे कि सुरक्षा का खतरा नहीं है, लेकिन हकीकत यह है कि हमारे खिलाड़ी को IPL से बाहर निकाला गया, जबकि वही देश वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि तब से अब तक क्या बदला है?

QuoteImage

उन्होंने कहा-

QuoteImage

अगर मुस्तफिजुर जैसे खिलाड़ी को सुरक्षा नहीं दी जा सकती, तो हम कैसे भरोसा करें कि ICC हमारे सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा देगा।

QuoteImage

नजरुल ने कहा-

QuoteImage

इस बैठक का मकसद सिर्फ यह जानना था कि खिलाड़ी क्या चाहते हैं। हम अपने खिलाड़ियों को किसी भी तरह के खतरे में नहीं डालना चाहते।

QuoteImage

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौराना बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल।

बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार क्यों किया, जानिए 2 बड़ी वजह

  1. बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में BCCI ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करवा दिया। बोर्ड के कहने पर केकेआर ने रहमान को टीम से बाहर कर दिया। BCB ने इसका विरोध किया।
  2. मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने को बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने मुद्दा बना दिया। यूनुस सरकार पर दबाव बढ़ा तो उसने अपने देश में IPL प्रसारण पर बैन लगा दिया। इसके बाद भारत में वर्ल्ड कप ना खेलने की मांग की। मांग सुरक्षा चिंताओं पर आधारित थी। ICC ने यह मांग ठुकरा दी।

बांग्लादेश को भारत में ना खेलने का क्या नुकसान हो सकते हैं

  • टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया है। इससे वह टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर सकता है। क्योंकि, ICC ने बांग्लादेश के मैचों का वेन्यू बदलने से इनकार कर दिया है।
  • BCCI भी सीरीज खेलने से इनकार कर सकता है BCB के इनकार के बाद BCCI भी बांग्लादेश से द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार कर सकता है। इसका सीधा असर BCB की कमाई पर होगा। किसी भी बोर्ड की सबसे ज्यादा कमाई भारत के साथ खेलने से होती है।
  • बांग्लादेश वर्ल्ड क्रिकेट में अलग-थलग पड़ जाएगा ICC का प्रस्ताव को ना मानने से BCB वर्ल्ड क्रिकेट में अलग-थलग पड़ जाएगा। वजह- बुधवार को ICC बोर्ड मीटिंग में बांग्लादेश के खिलाफ 14 देशों ने वोट किया था। बांग्लादेश को सिर्फ पाकिस्तान का समर्थन मिला है।
  • IPL जैसी दूसरी लीग में भी नुकसान होगा IPL की ज्यादातर टीमें दुनिया की दूसरी टी20 लीग में भी दखल रखती हैं। मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की लीग में टीमें उतारती हैं। अब भारतीय फ्रेंचाइजी दूसरी लीग से भी बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।
  • बांग्लादेशी क्रिकेटरों की स्पॉन्सरशिप कम हो जाएगी बांग्लादेशी क्रिकेटरों को भारतीय कंपनियों से मिलने वाली कमाई कम होगी। अभी भारत की कई बैट कंपनियां बांग्लादेश क्रिकेटर्स को प्रमोट करती हैं। मौजूदा विवाद के चलते ऐसे ही दो क्रिकेटरों के कॉन्ट्रैक्ट होल्ड कर दिए गए थे। विवाद बढ़ने पर ये कॉन्ट्रैक्ट रद्द किए जा सकते हैं।

पाकिस्तान ने समर्थन किया था, लेकिन बहिष्कार नहीं एक दिन पहले बांग्लादेश को उम्मीद थी कि PCB उसके समर्थन में टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा। पाकिस्तानी बोर्ड ने ICC बोर्ड मीटिंग में सपोर्ट भी किया, लेकिन टूर्नामेंट से हटने की बात नहीं कही। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान अपने वर्ल्ड कप खेलने के फैसले पर फिर विवार कर सकता है।

स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से हटने के बाद स्कॉटलैंड मिलना लगभग तय इै। हालिया मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि स्कॉटलैंड को रैंकिंग के आधार पर वर्ल्ड कप में मौका दिया जा सकता है। जैसा कि 2009 में जिम्बाब्वे के हटने पर हुआ था।

7 फरवरी से होने जा रहे टूर्नामेंट में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। उसके तीन ग्रुप मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच मुंबई में होना है।

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर विवाद

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी है। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था।

इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की।

KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9.2 करोड़ में खरीदा था, फिर IPL से बाहर करने पर विवाद

16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 7 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।

______________________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024