नया अपडेट
LIVE
तीसरा वनडे- कोहली ने 78वां अर्धशतक लगाया:भारत का स्कोर 120/4; न्यूजीलैंड ने 338 रन का टारगेट दिया
न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारत को जीत के लिए 338 रन का टारगेट दिया है। जवाब में भारतीय टीम ने 22.2 ओवर में 4 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर है।
कोहली ने 51 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने वनडे करियर का 78वां अर्धशतक लगाया। केएल राहुल एक, श्रेयस अय्यर तीन, कप्तान शुभमन गिल 23 और रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 137 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन की पारियां खेलीं। दोनों ने 219 रन की साझेदारी की।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैडन लेनोक्स।
लाइव अपडेट्स
भारत का स्कोर 100 पार, कोहली नाबाद
20वें ओवर में भारत ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। नीतीश कुमार रेड्डी ने डेरिल मिचेल की पहली बॉल पर चौका लगाया और टीम स्कोर 100 पार पहुंचा दिया। कोहली भी नाबाद हैं।
क्रिस्टियन क्लार्क ने एक रन का ओवर डाला
न्यूजीलैंड के क्रिस्टियन क्लार्क ने एक रन का ओवर डाला। उन्होंने 16वें ओवर में 5 बॉल में कोई रन नहीं दिया। रेड्डी एक सिंगल ही ले सके।
अय्यर के बाद केएल राहुल भी पवेलियन लौटे
13वें ओवर में भारत ने चौथा विकेट गंवाया। यहां केएल राहुल एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैडन लेनोक्स ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया।
श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर आउट
12वें ओवर में भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिस्टियन क्लार्क ने काइल जैमिसन के हाथों मिड ऑन पर कैच कराया।
भारत की न्यूजीलैंड से बेहतर शुरुआत
338 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से बेहतर शुरुआत की है। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट पर 66 रन बना डाले। कोहली और अय्यर की जोड़ी क्रीज पर है। गिल 23 और रोहित 11 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में दो विकेट पर 47 रन बनाए थे।
कोहली ने लगातार दो चौके लगाए
10वें ओवर में विराट कोहली ने क्रिस्टियन क्लार्क की बॉल पर लगातार दो चौके लगाए। उन्होंने तीसरी बॉल पर कवर पर करारा शॉर्ट मारा। फिर चौथी बॉल पर फ्लिक करके बाउंड्री लगाई।
कोहली ने फ्लिक करके चौका लगाया
9वें ओवर में विराट कोहली ने काइल जैमिसन की बॉल पर फ्लिक करके खूबसूरत चौका लगाया। उन्होंने अपनी पारी में दूसरा चौका लगाया। जैमिसन के इस ओवर से 6 रन आए और भारत का स्कोर 57 रन पहुंच गया।
कोहली के चौके से भारत 50 पार
8वें ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। विराट कोहली ने चौका लगाकर टीम स्कोर 50 पार पहुंचाया। उन्होंने जैक फॉल्क्स की ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल पर एक्स्ट्रा कवर ड्राइव लगाकर चार रन लिए।
जैमिसन ने गिल को बोल्ड किया
7वें ओवर में भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां कप्तान शुभमन गिल 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमिसन ने बोल्ड किया। जैमिसन की गुड लेंथ इनस्विंग बॉल गिल के पैड से लगते हुए स्टंप पर चली गई।
कोहली का मिडविकेट पर फ्लैट सिक्स
छठे ओवर में विराट कोहली ने जैक फॉल्क्स की बॉल पर फ्लैट सिक्स लगाया। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाद की बाउंसी बॉल को मिडविकेट की दिशा में खेला और बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया।
रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट, कैच भी छूटा
चौथे ओवर में रोहित शर्मा को जीवनदान मिला। जैक फॉल्क्स की चौथी बॉल पर मिच हे से उनका कैच छूट गया। हालांकि, वे आखिरी बॉल पर क्रिस्टियन क्लार्क को कैच थमा बैठे। रोहित ने 11 रन बनाए।
भारतीय पारी शुरू, रोहित ने चौके से खाता खोला

338 रन के जवाब में भारत की पारी शुरू हो गई है। ओपनर रोहित शर्मा ने पहली बॉल पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। काइल जैमिसन के इस ओवर से महज 4 रन आए।
इनिंग ब्रेक: भारत को 338 रन का टारगेट मिला

सिराज ने आखिरी ओवर में 10 रन दिए
मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में 10 रन दिए। उन्होंने शुरुआती 4 बॉल पर कोई रन नहीं दिया था। उनकी 5वें बॉल पर छक्का और छठी बॉल पर चौका आया।
इस तरह न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 337 रन बनाए और भारत को 338 रन का टारगेट दिया।
हर्षित राणा को तीसरा विकेट, क्लार्क को बोल्ड किया
49वें ओवर आखिरी बॉल पर न्यूजीलैंड ने 8वां विकेट गंवाया। यहां हर्षित राणा ने क्रिस्टियन क्लार्क (11 रन) को बोल्ड कर दिया। उन्हें तीसरा विकेट मिला है।
अर्शदीप सिंह को तीसरा विकेट, जैक फॉल्क्स आउट
48वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 7वां विकेट गंवाया। यहां पर जैक फॉल्क्स 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया। अर्शदीप को तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (106 रन) और हेनरी निकोल्स (जीरो) के विकेट भी झटके।
न्यूजीलैंड का स्कोर 300 पार हुआ
47वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। माइकल ब्रेसवेल ने हर्षित राणा के ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर टीम स्कोर 300 पार पहुंचाया।
कुलदीप यादव को पहला विकेट, मिचेल हे आउट
46वें ओवर में न्यूजीलैंड ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर विकेटकीपर मिचेल हे 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने LBW किया।
फिलिप्स के बाद डेरिल मिचेल भी पवेलियन लौटे
45वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर डेरिल मिचेल 137 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया। पिछले ओवर में ग्लेन फिलिप्स (106 रन) को अर्शदीप सिंह ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया।
219 रन की साझेदारी टूटी, अर्शदीप ने फिलिप्स को आउट किया
44वें ओवर की पहली बॉल पर न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर ग्लेन फिलिप्स 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। अर्शदीप ने 213 रन की साझेदारी को तोड़ा।
DRS लेकर आउट होने से बचे फिलिप्स
43वें ओवर की तीसरी बॉल पर ग्लेन फिलिप्स DRS लेकर आउट होने से बच गए। सिराज की गुड लेंथ बॉल बल्ले के करीब से विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों में चली गई। फील्ड अंपायर ने आउट भी दे दिया। ऐसे में फिलिप्स ने रिव्यू लिया। रिप्ले से पता चला कि बॉल-बैट का कोई संपर्क नहीं हुआ था।
इसके बाद सिराज की अगली 3 बॉल पर दो चौके आए। आखिरी बॉल पर रोहित शर्मा से कवर पर कैच ड्रॉप भी हो गया।
ग्लेन फिलिप्स का 83 बॉल पर शतक
42वें ओवर की आखिरी बॉल पर ग्लेन फिलिप्स ने शतक पूरा किया। उन्होंने 83 बॉल पर सेंचुरी लगाई। उन्होंने वनडे में दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 37 बॉल पर पहला शतक लगाया था।
मिचेल और फिलिप्स के बीच 200 की साझेदारी
42वें ओवर में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने चौथे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। फिलिप्स ने अर्शदीप की पहली बॉल पर एक रन लेकर साझेदारी को 200 तक पहुंचाया।
फिलिप्स के छक्के से न्यूजीलैंड 250 पार
41वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ग्लेन फिलिप्स ने कुलदीप यादव की बॉल पर चौका और फिर छक्का लगाकर टीम को 250 पार पहुंचाया।
कुलदीप यादव ने ओवर में 4 रन दिए
कुलदीप यादव को बुलाया गया है। उन्होंने 39वें ओवर में महज 4 रन दिए। सभी रन सिंगल के जरिए आए। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी नाबाद है। न्यूजीलैंड का स्कोर 225/3 है।
मिचेल-फिलिप्स की साझेदारी 150 रन पार

37वें ओवर में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों ने हर्षित राणा के ओवर में दो चौके लगाए।
डेरिल मिचेल का शतक, न्यूजीलैंड 200 पार
36वें ओवर में डेरिल मिचेल ने शतक पूरा कर लिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा की चौथी बॉल पर सिंगल लिया और शतक पूरा किया। मिचेल ने 106 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया है। इसी ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने 200 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।
ग्लेन फिलिप्स की 53 बॉल पर हाफ सेंचुरी

33वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। उन्होंने 53 बॉल पर अर्धशतक लगाया। फिलिप्स ने वनडे करियर की छठी हाफ सेंचुरी लगाई है।
न्यूजीलैंड की पारी का पहला डबल रन
31वें ओवर की आखिरी बॉल पर न्यूजीलैंड की पारी का पहला डबल रन आया। डेरिल मिचेल ने नीतीश कुमार रेड्डी की लॉन्ग ऑन पर खेला और 2 रन दौड़ लिए।
मिचेल और फिलिप्स में शतकीय साझेदारी
