मोदी बोले-बिहार में दोबारा जंगलराज रोका,अब बंगाल से विदा करेंगे:घुसपैठ रोकने के लिए फेंसिंग जरूरी, ममता सरकार जमीन नहीं दे रही
पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में कहा कि यहां की जनता अब असली परिवर्तन चाहती है। हर कोई 15 साल के महाजंगल राज को बदलना चाहता है। अभी तो बीजेपी-एनडीए ने बिहार में जंगलराज को रोका है। अब टीएमसी के महाजंगलराज को विदा करने के लिए तैयार है।
पीएम ने सिंगूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- घुसपैठिए बचाने के लिए टीएमसी किसी भी हद तक जा सकती है। केंद्र सरकार ने कई बार चिठ्ठी लिखी कि बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन चाहिए, लेकिन बंगाल सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि घुसपैठिए इनके पक्के वोटर हैं।
पीएम ने सिंगूर में 837 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और इनॉगरेशन किया। इससे पहले सुबह पीएम असम में थे। वहां मोदी ने कलियाबोर में ₹6,957 करोड़ के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी। पीएम ने दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
प. बंगाल में मोदी की स्पीच, 3 बड़ी बातें…
- टीएमसी के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां की शिक्षा व्यवस्था माफिया, भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है। भाजपा को आपका एक वोट पक्का करेगा कि कॉलेज में रेप-हिंसा की घटनाओं पर लगाम लगे। एक वोट तय करेगा कि बंगाल में संदेशखाली जैसी घटना ना हो।
- टीएमसी का छोटे से छोटा नेता खुद को बंगाल का माईबाप समझने लगा है। हुगली को इन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले के लिए बदनाम किया है। बीजेपी इन्हें सजा दिलाएगी। आपको एक बात याद रखनी है बंगाल में निवेश तभी आएगा। जब यहां माफिया, दंगाइयों को हटाया जाएगा।
- बंगाल के नौजवानों, किसानों, माताओं-बहनों की हर संभव सेवा करूं, ये मेरा प्रयास रहता है। यहां की टीएमसी सरकार केंद्र की योजनाओं को आप तक पहुंचने नहीं देती। इनको मोदी से दिक्कत है, ये मुझे समझ आता है, लेकिन टीएमसी बंगाल के लोगों से अपनी दुश्मनी निकाल रही है।
असम में स्पीच की 5 बड़ी बातें…
- हर साल जब ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ता है तो यहां के वन्यजीव ऊंचे इलाकों की ओर निकलते है। रायनो हाथी सड़क के किनारे फंस जाते हैं। इसीलिए यहां 90 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 7 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- पिछले कुछ वर्षों में काजीरंगा में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इससे गाइड, ट्रैवल एजेंसियों, होटल, हस्तशिल्प कलाकारों और स्थानीय लोगों को आय के नए अवसर मिले हैं।
- असम आज दुनिया को दिखा रहा है कि विकास के साथ-साथ विरासत को कैसे संभाला जा सकता है। दशकों तक लोगों को लगता रहा कि देश का विकास कहीं और हो रहा है और वे पीछे रह गए हैं। इस सोच को बदलने का काम किया गया और नॉर्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता दी गई।
- कांग्रेस ने असम की मिट्टी को घुसपैठियों को सौंप दिया। इनकी सरकार के दौरान असम में घुसपैठ बढ़ती गई। कांग्रेस को असम के इतिहास, संस्कृति और आस्था से कोई सरोकार नहीं था।
- कांग्रेस की नीति है कि घुसपैठियों को बचाओ, उनकी मदद से सत्ता पाओ, बिहार में कांग्रेस ने घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्राएं निकालीं, बिहार ने इन्हें बाहर कर दिया, मुझे विश्वास है असम भी यही करेगा।
4 तस्वीरों में देखें उद्घाटन
पीएम के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
पीएम बोले- घुसपैठिए टीएमसी के पक्के वोट बैंक हैं
घुसपैठिए बचाने के लिए टीएमसी किसी भी हद तक जा सकती है। केंद्र सरकार ने कई बार चिठ्ठी लिखी की बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन चाहिए। लेकिन बंगाल सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। टीएमसी घुसपैठियों के फर्जी डॉक्यूमेंट बनाती है। जो लोग बीते दशकों में बंगाल में घुलमिल गए हैं, उनकी पहचान करके उन्हें उनके देश वापस भेजना होगा। ये काम आपका एक वोट कर सकता है।
पीएम बोले- हुगली को शिक्षक भर्ती घोटाले के लिए बदनाम किया
टीएमसी का छोटे से छोटा नेता बंगाल का माईबाप समझने लगा है। हुगली को इन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले के लिए बदनाम किया है। बीजेपी इन्हें सजा दिलाएगी। आपको एक बात याद रखनी है बंगाल में निवेश तभी आएगा। जब यहां माफिया, दंगाइयों को हटाया जाएगा। यहां हंगामा करने वालों को छूट मिली है, सिंडिकेट चल रहे हैं। इन्हें भाजपा सरकार खत्म करेगी। ये भी मोदी की गारंटी है।
मोदी बोले- टीएमसी राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है
टीएमसी राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। यहां की शिक्षा व्यवस्था माफिया, भ्रष्टाचारियों के कब्जे में हैं।भाजपा को दिया आपका एक वोट पक्का करेगा कि कॉलेज में रेप-हिंसा की घटनाओं पर लगाम लगे। एक वोट तय करेगा कि बंगाल में संदेशखाली जैसी घटना ना हो।
पीएम बोले- दिल्ली में भी ऐसी ही सरकार थी जो अब सत्ता से बाहर
दिल्ली में भी एक ऐसी ही सरकार थी। जो केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने देती थी। हम कहते रहे दिल्ली के गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान योजना लागू करो। उन्होंने नहीं सुना, राजनीतिक हिसाब किताब में लगे रहे। दिल्ली की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर निकाल दिया। मुख्यमंत्री को ही घर भेज दिया।
मोदी बोले- टीएमसी पार्टी जनता से दुश्मनी निकाल रही है
बंगाल के नौजवानों, किसानों, माताओं-बहनों की हर संभव सेवा करूं, ये मेरा प्रयास रहता है। यहां की टीएमसी सरकार केंद्र की योजनाओं को आप तक पहुंचने नहीं देती। इनको मोदी से दिक्कत है, ये मुझे समझ आता है लेकिन टीएमसी बंगाल के लोगों से अपनी दुश्मनी निकाल रही है।
मोदी बोले- बंगाल की धरती ने देश की विरासत को दिशा दी
बंगाल की धरती ने देश की विरासत देश की आजादी के लिए जो दिशा दी, जो नेतृत्व दिया। बीजेपी उस प्रेरणा को राष्ट्र के कोने-कोने तक ले जा रही है। भाजपा सरकार ही है जिसने दिल्ली में कर्तव्य पथ पर इंडिया गेट के सामने नेताजी सुभाषबाबू जी की तस्वीर लगाई है। आजाद हिंदी फौज के त्याग को नमन किया गया। नेताजी के नाम पर अंडमान में द्वीप का नाम रखा गया।
पहले 26 जनवरी के कार्यक्रम 24-25 को शुरु होकर 30 तारीख को पूरे होते थे। हमने अब इसे बदल दिया, अब 23 जनवरी सुभाष बाबू की जयंती से शुरू करके महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा किया है।
मोदी बोले- प. बंगाल में जंगलराज को विदा करने के लिए तैयार
जनता अब असली परिवर्तन चाहती है। हर कोई 15 साल महाजंगल राज को बदलना चाहता है। अभी तो बीजेपी-एनडीए ने बिहार में जंगलराज को रोका है। अब टीएमसी के महाजंगलराज को विदा करने के लिए तैयार है।
मोदी बोले- लोगों का उत्साह प. बंगाल की नई कहानी बता रहा
आज सुबह मैं कामाख्या की धरती पर था, अब बाबा तारकेश्वर की धरती पर जनता जनार्दन के दर्शन करने आया हूं। साथियों, सिंगूर का ये जनसैलाब आप सभी का ये जोश, उत्साह और मैं तो देख रहा हूं कि पीछे खड़े लोग देख भी नहीं पाते होगे। दूर-दूर तक लोग ही लोग हैं। यह उत्साह और जोश पश्चिम बंगाल की नई कहानी बता रहा है।
मोदी बोले- कोलकाता पोर्ट में कार्गो हैंडलिंग के नए रिकॉर्ड बने
केंद्र सरकार पोर्ट लैंड बनाने पर जरूरी मदद दे रही है। पोर्ट-नदियों से जुड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। इन पिलर पर बंगाल को मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेड और लॉजिस्टिक का हब बनाया जा सकता है। केंद्र सरकार ने बीते 11 साल में पोर्ट की कैपेसिटी बढ़ाने पर काम किया, इसकी कनेक्टिविटी सुधारी गई है। इसके लिए सड़कें बनाई गई हैं। पिछले साल कार्गो हैंडिलिग के रिकॉर्ड कोलकाता पोर्ट ने बनाए हैं।
पीएम बोले- प. बंगाल में 24 घंटे में कई सौगात दीं
कल में मालदा में था, आज हुगली में आप सभी के बीच आने का सौभाग्य मिला। विकसित भारत के लिए पूर्वी भारत का विकास जरूरी है। इसके लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। मैंने प. बंगाल से जुड़े विकास के सैकड़ों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास, उद्धाटन किया। तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पिछले 24 घंटे में बंगाल में रेल कनेक्टिविटी की कई योजनाएं शुरु की गई हैं। शायद 100 साल में इतना काम नहीं हुआ होगा।
सिंगूर से मसीह की रिपोर्ट; VIDEO
पीएम मोदी पश्चिम बंगाल पहुंचे, सिंगूर में जनसभा करेंगे
पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के सिंगूर पहुंच गए हैं। वे यहां 830 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन और शिलान्यास करेंगे।
पीएम बोले- असम अब दिल्ली के पास, हाशिए पर नहीं रहेगा
मोदी ने कहा कि काजीरंगा भारत की बायो डायवर्सिटी का एक अनमोल रत्न है। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। यहां के वन्य जीवों के बचाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं है। बल्कि यह असम की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का भी दायित्व भी है।”
कांग्रेस असम को 2 हजार करोड़ रुपए देती थी। लेकिन भाजपा सरकार विकास के लिए असम को 10 हजार करोड़ रुपए दे रही है। यानी कि कांग्रेस सरकार के बजट से 4 गुना ज्यादा। नॉर्थ ईस्ट अब दिल्ली के पास है, अब ये हाशिए पर नहीं रहेगा।
मोदी बोले- कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी पर ध्यान नहीं दिया
मोदी ने कहा कि दशकों तक यहां के लोगों को महसूस होता रहा कि देश का विकास कहीं और हो रहा है और वे पीछे छूट रहे हैं। इस भावना को बदलने का का काम हमने किया। नॉर्थ इंडिया के विकास के अपनी प्राथमिकता बनाया। नॉर्थ ईस्ट के रेल कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। हमने यहां रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाया।
पीएम बोले- हम विकास के साथ विरासत संभाल सकते हैं, असम ये सिखा रहा
2025 में राइनों के शिकार की एक भी घटना सामने नहीं आई है। इसके लिए राज्य सरकार और स्थानीय लोग बधाई के पात्र है। यह राज्य सरकार की इच्छाशक्ति और असम के लोगों के प्रयास से संभव हो पाया है। पिछले एक दशक में जंगलों में पेड़ों का कवरेज बढ़ा है। लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
2014 के बाद से देश में टाइगर रिजर्व का दायरा भी बढ़ा है। जो चीते भारत से लंबे समय से विलुप्त हो गए थे। उन्हें वापस ला गया है। आज चीता लोगों के लिए नया आकर्षण बन गया है। अब हमारा असम भी दुनिया को दिखा रहा है कि कैसे विकास के साथ साथ हम अपनी विरासत को संभाल सकते है। प्रकृति की रक्षा भी कर सकते हैं।
मोदी बोले- 90 किमी लंबा कॉरिडोर बना रहे, ताकि हाथी-गैंडे न फंसें
काजीरंगा केवल एक नेशनल पार्क नहीं है। यह असम की आत्मा है। ये भारत की बायो-डायवर्सिटी का एक अनमोल रत्न भी है। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। काजीरंगा और यहां के वन्य जीवों के बचाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं है, बल्कि यह असम की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का भी दायित्व भी है।
हर साल जब ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ता है तो यहां के वन्यजीव ऊंचे इलाकों की ओर निकलते है। गैंडे, हाथी सड़क के किनारे फंस जाते है। इसलिए यहां 90 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 7 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
पीएम बोले- देश निगेटिव पॉलिटिक्स को नकार रहा है
मोदी ने कलियाबोर में कहा कि इन चुनावों का एक और संदेश है। कांग्रेस की निगेटिव पॉलिटिक्स को देश लगातार नकार रहा है। जिस मुंबई में कांग्रेस का जन्म हुआ था वहीं कांग्रेस आज चौथे-पांचवें नंबर की पार्टी बन गई है। जिस महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शासन किया, वहीं पूरी तरह से सिमट गई है। क्योंकि, कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।
मोदी बोले- मुंबई में रिकॉर्ड जीत मिली, खुशी काजीरंगा में मनाई जा रही
पीएम ने कहा कि कुछ दशकों से देश के लोगों का बीजेपी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। बिहार में रिकॉर्ड जीत दिलाई। दो दिन पहले महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम आए। मुंबई जो दुनिया के सबसे बड़े निगमों में से एक है। वहां की जनता ने बीजेपी के रिकॉर्ड जीत दिलाई है। जीत हमें मुंबई में मिली है और उसकी खुशी काजीरंगा में भी मनाई जा रही है।
इससे पहले दूर-सुदूर दक्षिण केरल में बीजेपी को बड़ा समर्थन दिया है। केरल के तिरुवनंतपुरम में आज बीजेपी लोगों की सेवा कर रही है। बीते कुछ दशकों में जो परिमाम आए हैं, उसका जनादेश स्पष्ट है। आज देश गुड गवर्नेंस और विकास चाहता है।
मोदी बोले- असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है
आज फिर काजीरंगा आने का सौभाग्य मिला है। मुझे अपनी पिछली यात्रा याद आ गई। दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं। मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम का अवसर मिला था और अगली सुबह एलीफेंट सफारी के दौरान यहां की खूबसूरती को बहुत करीब से महसूस किया था। मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है।
मै कल शाम को गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित बागुरुम्बा दोहोउ 2026 के सभी कलाकारों का दिल से स्वागत करता हूं। इसके लिए देश के सभी सोशल इन्फलुएंसर्स भी बधाई के पात्र हैं। मीडियावालों के लिए कल शाम का समय पैक होन के चलते वे बागुरुम्बा दोहोउ प्रोग्राम नहीं दिखा पाए तो आज सुबह से ही इस कार्यक्रम का प्रसारण किया।
असम में शनिवार को बोले थे- कांग्रेस ने घुसपैठियों से जमीन पर कब्जा कराया
पीएम मोदी ने असम में शनिवार को कहा कि कांग्रेस असम को अपना नहीं मानती। आजादी के बाद असम के सामने कई चुनौतियां थीं। कांग्रेस ने समस्या का समाधान नहीं निकाला। जब जरूरत अपने लोगों के जख्म भरने, उनकी सेवा करने की थी तब कांग्रेस ने घुसपैठियों की सेवा की।
ये घुसपैठिये कांग्रेस के कट्टर वोटर हैं। ये लोग जमीन पर कब्जा करते रहे, कांग्रेस उनकी मदद करती रही। हिमंता सरकार आज लाखों बीघा जमीन को घुसपैठियों से मुक्त करा रही है। एक समय यहां आए दिन रक्तपात होते थे, आज संस्कृति के रंग सज रहे हैं। पहले जहां, कर्फ्यू का सन्नाटा होता था। आज संगीत गूंज रहा है।
पीएम गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित ‘बागुरुम्बा दोहोउ 2026’ में शामिल हुए थे। यह बोडो समुदाय का पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इससे पहले एयरपोर्ट से स्टेडियम तक पीएम ने रोड शो निकाला।
प. बंगाल में कल बोले थे- पत्थरदिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी
पीएम ने कहा बंगाल के कई इलाकों में आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। टीएमसी घुसपैठियों को वोटर बना रही। गरीबों का हक छीना जा रहा है। भाजपा सरकार बनते ही घुसैपठियों पर एक्शन लिया जाएगा। टीएमसी ने यहां आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दी। ऐसी पत्थर दिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है।
टीएमसी वालों को आपकी तकलीफ की कोई चिंता नहीं है। वो अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं। मैं चाहता हूं कि देश की तरह बंगाल के गरीबों को 5 लाख का मुफ्त इलाज मिले, यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो। बंगाल देश का एक मात्र ऐसा राज्य है। यहां ये योजना लागू नहीं होने दी गई है।
पीएम ने कहा- देश में लोगों में भाजपा को लेकर विश्वास बढ़ रहा है
कुछ दशकों से देश के लोगों का बीजेपी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। बिहार में रिकॉर्ड जीत दिलाई। दो दिन पहले महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम आए। मुंबई जो दुनिये के सबसे बड़े निगमों में से एक है। वहां की जनता ने बीजेपी के रिकॉर्ड जीत दिलाई है। जीत हमें मुंबई में मिली है और उसकी खुशी काजीरंगा में भी मनाई जा रही है।
पीएम मोदी बोले- काजीरंगा आने का सौभाग्य मिला
आज फिर काजीरंगा आने का सौभाग्य मिला है। मुझे अपनी पिछली यात्रा याद आ गई। दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं। मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम का अवसर मिला था और अगली सुबह एलीफेंट सफारी के दौरान यहां की खूबसूरती को बहुत करीब से महसूस किया था। मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है।
