तीसरा वनडे- न्यूजीलैंड ने भारत को 338 का टारगेट दिया:डेरिल मिचेल ने 137, ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन बनाए; अर्शदीप-हर्षित को 3-3 विकेट
न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारत को जीत के लिए 338 रन का टारगेट दिया है। जवाब में भारतीय टीम ने एक ओवर में बिना नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर है।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 137 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन की पारियां खेलीं। दोनों ने 219 रन की साझेदारी की।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैडन लेनोक्स।
लाइव अपडेट्स
भारतीय पारी शुरू, रोहित ने चौके से खाता खोला
338 रन के जवाब में भारत की पारी शुरू हो गई है। ओपनर रोहित शर्मा ने पहली बॉल पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। काइल जैमिसन के इस ओवर से महज 4 रन आए।
इनिंग ब्रेक: भारत को 338 रन का टारगेट मिला


सिराज ने आखिरी ओवर में 10 रन दिए
मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में 10 रन दिए। उन्होंने शुरुआती 4 बॉल पर कोई रन नहीं दिया था। उनकी 5वें बॉल पर छक्का और छठी बॉल पर चौका आया।
इस तरह न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 337 रन बनाए और भारत को 338 रन का टारगेट दिया।
हर्षित राणा को तीसरा विकेट, क्लार्क को बोल्ड किया
49वें ओवर आखिरी बॉल पर न्यूजीलैंड ने 8वां विकेट गंवाया। यहां हर्षित राणा ने क्रिस्टियन क्लार्क (11 रन) को बोल्ड कर दिया। उन्हें तीसरा विकेट मिला है।
अर्शदीप सिंह को तीसरा विकेट, जैक फॉल्क्स आउट
48वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 7वां विकेट गंवाया। यहां पर जैक फॉल्क्स 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया। अर्शदीप को तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (106 रन) और हेनरी निकोल्स (जीरो) के विकेट भी झटके।
न्यूजीलैंड का स्कोर 300 पार हुआ
47वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। माइकल ब्रेसवेल ने हर्षित राणा के ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर टीम स्कोर 300 पार पहुंचाया।
कुलदीप यादव को पहला विकेट, मिचेल हे आउट
46वें ओवर में न्यूजीलैंड ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर विकेटकीपर मिचेल हे 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने LBW किया।
फिलिप्स के बाद डेरिल मिचेल भी पवेलियन लौटे
45वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर डेरिल मिचेल 137 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया। पिछले ओवर में ग्लेन फिलिप्स (106 रन) को अर्शदीप सिंह ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया।
219 रन की साझेदारी टूटी, अर्शदीप ने फिलिप्स को आउट किया
44वें ओवर की पहली बॉल पर न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर ग्लेन फिलिप्स 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। अर्शदीप ने 213 रन की साझेदारी को तोड़ा।
DRS लेकर आउट होने से बचे फिलिप्स
43वें ओवर की तीसरी बॉल पर ग्लेन फिलिप्स DRS लेकर आउट होने से बच गए। सिराज की गुड लेंथ बॉल बल्ले के करीब से विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों में चली गई। फील्ड अंपायर ने आउट भी दे दिया। ऐसे में फिलिप्स ने रिव्यू लिया। रिप्ले से पता चला कि बॉल-बैट का कोई संपर्क नहीं हुआ था।
इसके बाद सिराज की अगली 3 बॉल पर दो चौके आए। आखिरी बॉल पर रोहित शर्मा से कवर पर कैच ड्रॉप भी हो गया।
ग्लेन फिलिप्स का 83 बॉल पर शतक
42वें ओवर की आखिरी बॉल पर ग्लेन फिलिप्स ने शतक पूरा किया। उन्होंने 83 बॉल पर सेंचुरी लगाई। उन्होंने वनडे में दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 37 बॉल पर पहला शतक लगाया था।
मिचेल और फिलिप्स के बीच 200 की साझेदारी
42वें ओवर में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने चौथे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। फिलिप्स ने अर्शदीप की पहली बॉल पर एक रन लेकर साझेदारी को 200 तक पहुंचाया।
फिलिप्स के छक्के से न्यूजीलैंड 250 पार
41वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ग्लेन फिलिप्स ने कुलदीप यादव की बॉल पर चौका और फिर छक्का लगाकर टीम को 250 पार पहुंचाया।
कुलदीप यादव ने ओवर में 4 रन दिए
कुलदीप यादव को बुलाया गया है। उन्होंने 39वें ओवर में महज 4 रन दिए। सभी रन सिंगल के जरिए आए। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी नाबाद है। न्यूजीलैंड का स्कोर 225/3 है।
मिचेल-फिलिप्स की साझेदारी 150 रन पार
37वें ओवर में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों ने हर्षित राणा के ओवर में दो चौके लगाए।
डेरिल मिचेल का शतक, न्यूजीलैंड 200 पार
36वें ओवर में डेरिल मिचेल ने शतक पूरा कर लिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा की चौथी बॉल पर सिंगल लिया और शतक पूरा किया। मिचेल ने 106 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया है। इसी ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने 200 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।
ग्लेन फिलिप्स की 53 बॉल पर हाफ सेंचुरी
33वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। उन्होंने 53 बॉल पर अर्धशतक लगाया। फिलिप्स ने वनडे करियर की छठी हाफ सेंचुरी लगाई है।
न्यूजीलैंड की पारी का पहला डबल रन
31वें ओवर की आखिरी बॉल पर न्यूजीलैंड की पारी का पहला डबल रन आया। डेरिल मिचेल ने नीतीश कुमार रेड्डी की लॉन्ग ऑन पर खेला और 2 रन दौड़ लिए।
मिचेल और फिलिप्स में शतकीय साझेदारी
30वें ओवर में डेरिल मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। डेरिल मिचेल ने रवींद्र जडेजा की बॉल पर स्वीप करके चौका लगाया और साझेदारी को 100 पार पहुंचा दिया।
न्यूजीलैंड का स्कोर 150 पार हुआ, मिचेल नाबाद
29वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ग्लेन फिलिप्स ने नीतीश कुमार रेड्डी की आखिरी बॉल पर चौका लगाकर टीम स्कोर 150 पार पहुंचाया।
फिलिप्स ने 75 मीटर का छक्का लगाया
28वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने 75 मीटर का छक्का लगाया। उन्होंने अर्शदीप की बॉल को साइड स्क्रीन के ऊपर पहुंचा दिया। अर्शदीप के इस ओवर से 10 रन आए।
फिलिप्स ने 37 गेंद बाद बाउंड्री लगाई
27वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने मोहम्मद सिराज की बॉल पर चौका लगाया। उन्होंने अपनी पारी की 37वीं बॉल पर चौका लगाया। जोकि उनकी वनडे पारियों में सबसे ज्यादा बॉल का इंतजार है।
डेरिल मिचेल का फिफ्टी सेलिब्रेशन
मोहम्मद सिराज के ओवर से 2 रन आए
25वां ओवर डाल रहे मोहम्मद सिराज ने 2 रन दिए। उनकी आखिरी 2 बॉल पर डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक रन लिए। शेष 4 बॉल पर कोई रन नहीं आया।
ग्लेन फिलिप्स आउट होने से बचे
24वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स कैच आउट होने से बच गए। नीतीश रेड्डी की बॉल स्क्वैयर लेग पर खड़ी हो गई। हर्षित राणा ने कैच पकड़ने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वे बॉल तक नहीं पहुंच गए।
मिचेल और फिलिप्स में फिफ्टी पार्टनरशिप
23वें ओवर में डेरिल मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। उन्होंने मोहम्मद सिराज की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर साझेदारी को 50 पार पहुंचाया।
डेरिल मिचेल की चौके से फिफ्टी
21वें ओवर में डेरिल मिचेल ने फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने कुलदीप यादव की आखिरी बॉल पर चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया।
इसी चौके के साथ न्यूजीलैंड ने 100 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है। ग्लेन फिलिप्स भी क्रीज पर हैं।
हर्षित राणा को दूसरा विकेट, विल यंग आउट
13वें ओवर की पहली बॉल पर न्यूजीलैंड ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर विल यंग 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षित राणा ने 13वें ओवर की पहली बॉल पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई। राणा को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने डेवोन कॉन्वे को कैच आउट कराया।
यंग-मिचेल की फिफ्टी पार्टनरशिप से संभला न्यूजीलैंड
12वें ओवर में विल यंग और डेरिल मिचेल ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली है। विल यंग ने मोहम्मद सिराज की तीसरी बॉल पर चौका लगाया और साझेदारी को 50 पार पहुंचाया।
न्यूजीलैंड का स्कोर 50 पार, यंग-मिचेल नाबाद
11वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। डेरिल मिचेल ने हर्षित राणा की पहली बॉल पर चौका लगाकर टीम को 50 पार पहुंचाया।
कीवियों की मिलजुली शुरुआत, 2 बैटर्स आउट
टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही न्यूजीलैंड ने मिलीजुली शुरुआत की है। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट पर 47 रन बनाए। 5 रन पर ओपनर्स के आउट होने के बाद विल यंग और डेरिल मिचेल ने पारी संभाली।
हर्षित की जगह सिराज को गेंदबाजी
कप्तान शुभमन गिल ने 7 ओवर के बाद पहला बॉलिंग चेंज किया है। उन्होंने हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को गेंद थमाई है।
कॉन्वे का विकेट सेलिब्रेट करते हर्षित-कोहली
हर्षित राणा को पहली बॉल पर विकेट, कॉन्वे आउट
न्यूजीलैंड ने दूसरे ओवर की पहली बॉल पर विकेट गंवा दिया है। हर्षित राणा ने डेवोन कॉन्वे को स्लिप पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। कॉन्वे 5 रन बनाकर आउट हुए।
इसी ओवर की आखिरी बॉल पर कुलदीप यादव न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को रनआउट करने से चूक गए।
अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में विकेट दिलाया
न्यूजीलैंड ने पहले ओवर में विकेट गंवा दिया है। अर्शदीप सिंह ने चौथी बॉल पर हेनरी निकोल्स को बोल्ड कर दिया। डेवोन कॉन्वे और विल यंग क्रीज पर हैं। फिलहाल, न्यूजीलैंड का स्कोर 5/1 है।
फोटो में भारतीय टीम का वॉर्मअप सेशन देखिए
आज के बाद रोहित-कोहली 6 महीने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहेंगे
रोहित शर्मा और विराट कोहली आज के बाद अगले 6 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहेंगे। दोनों टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर वनडे खेलते नजर आएंगे।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 देखिए


भारत की प्लेइंग-11 देखिए


भारत में पहली वनडे सीरीज जीतने का शानदार मौका
न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा- ‘हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन पिच बल्लेबाजी के लिए भी अच्छी दिख रही है। हमारे पास भारत में पहली बार सीरीज जीतने का अच्छा मौका है। पिछले मैच की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
भारतीय टीम में एक बदलाव
भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि टीम में एक बदलाव हुआ है, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला है।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 52% मैच जीते
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले गए वनडे मैचों में लगभग 52% मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 122 वनडे खेले गए, 63 में भारत और 51 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 7 मैच बेनतीजा रहे, जबकि एक मुकाबला टाई भी रहा। भारत में दोनों के बीच 42 वनडे खेले गए। भारत ने 32 मुकाबले जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 9 में सफलता मिली। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
होलकर में एक भी वनडे नहीं हारा भारत
2006 से 2023 तक इंदौर के होलकर स्टेडियम में 7 वनडे खेले गए। सभी मुकाबले भारतीय टीम ने जीते। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां 2023 में एक वनडे खेला जा चुका है, तब भारत ने 90 रन से बाजी मारी थी।
राहुल भारत के टॉप बैटर
केएल राहुल इस सीरीज में भारत के टॉप बैटर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 141 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक निकला, जबकि अर्धशतक नहीं लगा। राहुल ने 124.77 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई हैं। उन्होंने 2 मैचों में 3 विकेट झटके। उनका बेस्ट प्रदर्शन 2 विकेट देकर 60 रन रहा। इसके अलावा उनकी इकोनॉमी 6.05 की रही है।
मिचेल ने दूसरे वनडे में शतक लगाया
डेरिल मिचेल ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड के लिए शतक लगाकर मैच जिताया। उन्होंने पहले मैच में भी फिफ्टी लगाई थी। उन्होंने 2 मैचों में कुल 215 रन बनाए। मिचेल ने तेजी से रन बनाते हुए 114.36 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
बॉलिंग डिपार्टमेंट में काइल जैमिसन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट देकर 41 रन रहा। जैमिसन की इकोनॉमी 5.55 की रही।
