अंडर-19 वर्ल्डकप में IND-BAN मैच:165 चेज कर रही बांग्लादेश का 5वां विकेट गिरा, कप्तान हकीम 51 रन बनाकर आउट
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 49 ओवर में 239 रन का टारगेट दिया है, जिसे बारिश के कारण रिवाइज करके 29 ओवर में 165 रन कर दिया गया।
फिलहाल, बांग्लादेशी टीम ने 24 ओवर में चार विकेट पर 125 बना लिए हैं। टीम को 30 बॉल पर 40 रन बनाने हैं। कप्तान अजीजुल हकीम तमीम और मोहम्मद रिजान होसन क्रीज पर हैं।
विहान मल्होत्रा ने कलाम सिद्दीकी अलीन (15 रन) के बाद शेख पावेज जिबोन (7 रन) को पवेलियन भेजा। जबकि, रिफत बेग (37 रन) को कनिष्क चौहान और जवाद अबरार (5 रन) को दीपेश देवेंद्रन ने आउट किया।
जिम्बाब्वे के बुलावायो में टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही भारतीय टीम 48.4 ओवर में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिज्ञान कुंडू (80 रन) और वैभव सूर्यवंशी (72 रन) ने फिफ्टी लगाई। वे इस टूर्नामेंट में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
अल फहद ने 5 विकेट झटके बांग्लादेश से अल फहद ने 5 विकेट झटके। इकबाल हुसैन और अजीज़ुल हकीम तमीम को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट शेख पावेज जिबोन के खाते में आया।
कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया, BCB ने सफाई जारी की इस मैच का टॉस बांग्लादेश ने जीता और गेंदबाजी चुनी। टॉस कराने आए बांग्लादेश के उपकप्तान जवाद अबरार ने भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे से हाथ नहीं मिलाया।
इस पर BCB ने कहा- ‘प्रतिद्वंद्वी कप्तान से हाथ न मिल पाना अनजाने में हुआ। इसका उद्देश्य किसी भी तरह की असभ्यता या विरोधी टीम के प्रति अनादर दिखाना नहीं था। हमने प्लेयर्स से कहा है कि वे हर स्थिति में खेल भावना का पालन करें। रेग्युलर कप्तान अजीजुल हकीम बीमारी के कारण टॉस में शामिल नहीं हुए। उपकप्तान जवाद अबरार ने टॉस कराया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल।
बांग्लादेश: अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), रिफत बेग, जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, इकबाल हुसैन।
लाइव अपडेट्स
विहान मल्होत्रा को दूसरा विकेट, शेख पावेज आउट
24वें ओवर में बांग्लादेश ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर शेख पावेज जिबोन 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विहान मल्होत्रा ने कैच आउट कराया। विहान ने कलाम सिद्दीकी अलीन (15 रन) को भी आउट किया।
कलाम सिद्दीकी 15 रन बनाकर आउट, विहान को विकेट
22वें ओवर में बांग्लादेश ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर कलाम सिद्दीकी अलीन 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विहान मल्होत्रा ने पवेलियन भेजा।
बांग्लादेश का स्कोर 100 पार, हकीम नाबाद
20वें ओवर में बांग्लादेश ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कलाम सिद्दीकी ने अंबरीश की चौथी बॉल पर चौका लगाकर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।
मैच शुरू, BAN को 165 रन का टारगेट मिला
बारिश रुकने के बाद एक बार फिर मैच शुरू हो गया है। DLS मैथड के तहत टारगेट को रिवाइज करके 29 ओवर में 165 रन कर दिया गया है।
बांग्लादेश क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए
बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना ग्रुप बदलने की मांग की है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC से कहा है कि उसे ग्रुप-C की जगह दूसरे ग्रुप-B में शामिल किया जाए। बोर्ड का तर्क है कि ऐसा होने पर बांग्लादेश को सभी मैच श्रीलंका में खेलने होंगे, इससे यात्रा और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी।
