Headlines

बीजेपी बोली- ममता ₹10,000 में बांग्लादेशियों-रोहिग्याओं को नागरिकता दे रहीं:इसलिए ED छापे से घबरा गईं, उनको चेतावनी है बंगाल बांटकर चुनाव नहीं जीत सकतीं

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘ममता बनर्जी ₹10 हजार में बांग्लादेशियों-रोहिंग्याओं को नागरिकता दे रही हैं।’

पात्रा ने कहा कि ममता बनर्जी भारत के करोड़ों रुपए केवल इसी में खर्च कर रही हैं। इसी वजह से I-PAC दफ्तर पर ED छापे से घबरा गईं, फाइलें छीनकर ले गईं।

पात्रा ने कहा कि मैं ममता बनर्जी को चेतावनी देना चाहता हूं कि वे बंगाल को बांटकर चुनाव नहीं जीत सकतीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें…

  • मुर्शीदाबाद प्रदर्शन के दौरान NH-12 ब्लॉक किया गया। रेल रोकी गईं। क्या यह भारत का हिस्सा नहीं है? जब ट्रेनें जलाई जा रही हैं, तो ममता बनर्जी इसे अल्पसंख्यकों का गुस्सा बताकर सही ठहरा रही हैं।
  • SIR प्रक्रिया कई राज्यों में चल रही है। संसद में इस पर चर्चा हो चुकी है। बंगाल में CM ममता असंवैधानिक और हिंसक तरीकों से SIR रोकने की कोशिश कर रही हैं। BLOs पर दबाव डाला जा रहा है।
  • BLO अशोक दास ने TMC की धमकियों के बाद आत्महत्या कर ली। अशोक दास की पत्नी ने TMC के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। जो बंगाल कभी ‘सोनार बांग्ला’ था, वह अब ‘रक्त-रंजित बांग्ला’ बन गया है।
  • TMC नेता मोनिरुल इस्लाम के बयान पर पात्रा ने कहा- यह मामला राम-रहीम का नहीं, बल्कि बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों का है। ममता को भारत की चेतावनी है कि वे बंगाल बांटकर चुनाव नहीं जीत सकतीं।
  • BSF ने पत्र लिखेऔर बैठकें कीं, लेकिन बंगाल सरकार सहयोग नहीं कर रही। भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दी गई। इनका इरादा बंगाल तोड़कर उसे बांग्लादेश का हिस्सा बनाने का है।

बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोकी थीं, झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत पर हाईवे जाम किया था

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में एक प्रवासी मजदूर की झारखंड में मौत को लेकर शुक्रवार को हालात तनावपूर्ण हो गए थे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बेलडांगा रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को जाम कर दिया था, इससे उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच रेल और सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया था।

प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर घंटों विरोध किया और सड़क पर टायर जलाए। इस दौरान प्रदर्शनकारी भड़क उठे और एक महिला पत्रकार के साथ मारपीट भी की गई।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करने के आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024