हिंदी बोलने के सवाल पर आमिर ने कहा-ये महाराष्ट्र है:बीएमसी चुनाव में वोटिंग करने पहुंचे थे; महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में वोटिंग खत्म
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज चुनाव हुआ। सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5:30 बजे समाप्त हुआ। दोपहर 3:30 बजे तक 41.08% वोटिंग हो चुकी थी। शुक्रवार को इसका रिजल्ट आएगा।
इस बीच एक्टर आमिर खान मुंबई में वोटिंग करने पहुंचे। बाहर आकर उन्होंने मराठी में वोट डालने की अपील की। जब मीडिया ने उनसे हिंदी में बोलने को कहा।
एक्टर ने जवाब दिया- अरे ये महाराष्ट्र है भाई। हालांकि बाद में आमिर ने हिंदी में कहा कि, पोलिंग बूथ पर बढ़िया इंतजाम हैं, लोग घर से बाहर निकलें और वोट डालें।
उधर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने उंगलियों पर लगाई जा रही स्याही के मिटने का दावा किया। हालांकि राज्य चुनाव आयोग ने कहा- स्याही को लेकर भ्रम न फैलाएं।
सबसे अहम BMC चुनाव
इन चुनावों में सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) है जहां 2017 के बाद 227 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा जरूरी है। बीएमसी की 227 सीटों में से 32 सीटों पर BJP-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना (UBT)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला है।
BMC में सीटों का बंटवारा, बीजेपी-शिंदे साथ; कांग्रेस अलग लड़ रही
बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। भाजपा- शिवसेना (शिंदे गुट) में गठबंधन हैं। बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
उधर शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है। यूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ेगी वहीं MNS को 52 सीट मिली हैं। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) से गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं। एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया। अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ रही है।
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
करीना कपूर और सैफअली खान वोट डालने पहुंचे
आदित्य ठाकरे बोले- चुनाव में सिस्टम बहुत खराब
आदित्य ठाकरे ने कहा, आप देख सकते हैं कि मुंबई, पुणे और हर जगह चुनाव आयोग और नगर निगम का सिस्टम बहुत खराब हालत में है। पर्ची किसी दूसरे बूथ की, नाम अलग बूथ में है। कुछ जगहों पर नाम पुरुष का है जबकि फोटो महिला की है। सोचिए चुनाव अधिकारी कितनी गड़बड़ करते हैं। इन्हें हमारे पैसे से सैलरी दी जाती है, टैक्स देने वालों के पैसे से दी जाती है। इन पर सवाल उठाना जरूरी है।
सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा इलाके में वोट डाला
राज्य चुनाव आयुक्त बोले- स्याही को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है
वोट डालने के बाद मतदाताओं की उंगलियों पर लगाई जाने वाली स्याही को लेकर कुछ भ्रम पैदा किया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि मतदाताओं की उंगलियों पर निशान लगाने के लिए इस्तेमाल की जा रही स्याही पक्की है। यह वही स्याही है जिसका इस्तेमाल भारत निर्वाचन आयोग विभिन्न चुनावों में करता है। यहां एकमात्र अंतर यह है कि इसे मार्कर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन मैं यह भी कहना चाहता हूं कि पक्की स्याही का यह मार्कर 2011 से इस्तेमाल में है। स्याही 12 सेकंड के भीतर सूख जाती है।
AIMIM प्रवक्ता बोले- लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है
AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, मैंने मुंबई के हर बूथ का दौरा किया। पूरी तरह से अफरा-तफरी थी। वोटर्स के नाम गायब थे। महिलाएं और सीनियर सिटिजन बहुत परेशान थे। उन्हें वापस भेजा जा रहा था। चुनाव आयोग ने आखिर किया क्या? मेरी बेटी का नाम भी गायब था जोकि पहली बार वोट देने वाली थी। लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है।
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने वोट डाला; VIDEO
उद्धव बोले- वोटर लिस्ट से नाम गायब, स्याही भी हो रही साफ
शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, कई जगहें हैं जहां से शिकायतें आ रही हैं। कुछ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। पहली बार हम ऐसा देख रहे हैं कि लगाई गई स्याही को अब साफ किया जा सकता है। पुरानी EVM मशीनें लगाई गई हैं। इन लोगों में सत्ता पाने का इतना लालच है। मैंने ऐसी बेशर्म सरकार कभी नहीं देखी। इसीलिए वे वन नेशन वन इलेक्शन चाहते हैं, ताकि वे पूरे देश में एक ही समय में धोखाधड़ी और गड़बड़ी कर सकें, और पूरे देश पर कब्जा कर सकें। यह लोकतंत्र की सरेआम हत्या है।
मुंबई में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने वोट डाला
टाटा चेयरपर्सन नटराजन चंद्रशेखरन बोले- सभी से अपील करता हूं कि वे वोट करें
मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने परिवार संग वोट डाला
उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और नगर निगम चुनावों में देरी पर सवाल उठाए
मुंबई में फिल्म मेकर अशोक पंडित ने वोट किया, लोगों से भी अपील की
मुंबई में बॉलीवुड एक्टर रजत कपूर ने BMC चुनाव के लिए मतदान किया
मुंबई में अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने BMC चुनाव के लिए मतदान किया
मुंबई में एक्टर गौरव खन्ना ने वोट डाला, लोगों से भी अपील की
महाराष्ट्र चुनाव आयोग बोले- स्याही मिटाने वालों पर कार्रवाई होगी
महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने कहा- वोटर की उंगली पर लगी स्याही को मिटाने की कोशिश करना और इस तरह वोटरों के बीच कन्फ्यूजन पैदा करना एक गलत काम है। अगर यह पाया जाता है कि किसी व्यक्ति ने अपनी उंगली से स्याही मिटा दी है और दोबारा वोट देने आया है, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अगर कोई उंगली पर लगी स्याही मिटाकर गलत काम करने की कोशिश करता है, तो भी संबंधित वोटर दोबारा वोट नहीं दे सकता। इस संबंध में जरूरी सुरक्षा उपाय पहले ही किए जा चुके हैं। एक बार जब कोई वोटर वोट डाल देता है, तो उसका रिकॉर्ड रखा जाता है।
