Headlines

अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वनतारा’:रिलायंस ने जामनगर में बनाया जंगल, यहां है दुनिया का सबसे बड़ा पशु पुनर्वास केंद्र

देश के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हो रहा है। इसी जश्न के बीच अनंत अंबानी ने जानवरों के पुनर्वास को समर्पित अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ को लॉन्च किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा वनतारा (स्टार ऑफ फॉरेस्ट) कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इस कार्यक्रम के तहत, घायल जानवरों का बचाव, उपचार, देखभाल और उनका पुनर्वास शामिल है। वनतारा रिलायंस के जामनगर स्थित रिफाइनरी परिसर के 3000 एकड़ ग्रीनबेल्ट में फैला हुआ है। वनतारा प्रोजेक्ट जानवरों को समर्पित अपनी तरह का देश का पहला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इस पूरे इलाके को घने जंगल की तरह विकसित किया गया है।

वनतारा में बना एलिफेंट हॉस्पिटल।

200 हाथियों की भी शरणस्थलीएलिफेंट हॉस्पिटल।
इस प्रोजेक्ट में अब तक घायल और अकेले छोड़ दिए गए 200 हाथियों को लाया जा चुका है। हाथियों के लिए विशेष शेल्टर और जगह-जगह जलाशय भी बनाए गए हैं। इतना ही नहीं, हाथियों को उठाने के लिए क्रेन की भी व्यवस्था है। इन हाथियों का ख्याल रखने के लिए ही 500 से ज्यादा प्रशिक्षित कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

एलिफेंट हॉस्पिटल में हाथियों का इलाज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024