Headlines

WPL- गुजरात ने यूपी वॉरियर्ज को 10 रन से हराया:कप्तान एश्ले गार्डनर की फिफ्टी, अनुष्का ने 44 रन बनाए; 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट

WPL- गुजरात ने यूपी वॉरियर्ज को 10 रन से हराया:कप्तान एश्ले गार्डनर की फिफ्टी, अनुष्का ने 44 रन बनाए; 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले
जॉर्जिया वेयरहम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 10 बॉल पर नाबाद 27 रन बनाए। साथ ही 2 विकेट भी झटके। (फोटो- BCCI)

गुजरात जायंट्स (GG) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार के पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज (UPW) को 10 रन से हराया।

DY पाटिल स्टेडियम में 208 रन का टारगेट चेज कर रही यूपी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन ही बना सकी। फीबी लिचिफील्ड ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। गुजरात के लिए रेणुका सिंह ठाकुर, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहम ने 2-2 विकेट झटके। एक-एक विकेट कप्तान एश्ले गार्डनर और राजेश्वरी गायकवाड को मिला।

टॉस हारकर बैटिंग कर रही गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए थे। जोकि गुजरात का सबसे बड़ा स्कोर है। कप्तान एश्ले गार्डनर ने 65 और अनुष्का शर्मा ने 44 रन बनाए। दोनों में 103 रन की पार्टनरशिप हुई। सोफी डिवाइन 38 रन बनाकर आउट हुईं। सोफी एक्लेस्टोन ने दो विकेट झटके।

विमेंस टी-20 में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड बना गुजरात-यूपी मैच में कुल 21 छक्के लगे हैं। जोकि विमेंस टी-20 के इतिहास में एक मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 19 छक्कों का है। जोकि WBBL 2017–18 सीजन में सिक्सर्स बनाम स्टार्स और WPL 2024 में RCB Vs DC मैचों में बना था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेरेहम, अनुष्का शर्मा, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड, रेणुका सिंह ठाकुर।

यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), डिआंड्रा डॉटिन, फीबी लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

अपडेट्स

15 मिनट पहले

आशा सोभना ने आखिरी तीन बॉल पर बाउंड्री लगाई

आशा सोभना ने 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर बाउंड्री लगाई। इनमें एक छक्का और दो चौके शामिल रहे, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी। यूपी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 27 रनों की जरूरत थी, लेकिन 16 रन ही बन सके। एक विकेट भी गिरा। इस तरह गुजरात ने 10 रन की जीत हासिल की।

38 मिनट पहले

फीबी लिचफील्ड 78 रन बनाकर आउट

16वें ओवर में यूपी ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर फीबी लिचफील्ड 78 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें सोफी डिवाइन ने भारती फूलमाली के हाथों कैच कराया। डिवाइन को पहला विकेट मिला है।

41 मिनट पहले

गायकवाड ने सेहरावत को बोल्ड किया

15वें ओवर की आखिरी बॉल पर यूपी का 5वां विकेट गिरा। यहां पर श्वेता सहरावत 25 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें राजेश्वरी गायकवाड ने बोल्ड कर दिया।

54 मिनट पहले

फोएबे लिचफील्ड की पहली हाफ सेंचुरी

लिचफील्ड ने 24 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।

11वें ओवर में यूपी की फोएबे लिचफील्ड ने हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने एश्ले गार्डनर के ओवर की शुरुआती दो बॉल पर चौके लगाए। फिर तीसरी बॉल पर एक रन लेकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 24 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। यह उनकी पहली हाफ सेंचुरी पूरी है। इसी ओवर में टीम ने 100 रन का आंकड़ा भी हासिल कर लिया।

05:33 PM10 जनवरी 2026

दीप्ति शर्मा एक रन बनाकर आउट

रेणुका सिंह ने दूसरा विकेट लिया।

10वें ओवर की पहली बॉल पर यूपी ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर दीप्ति शर्मा एक रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें रेणुका सिंह ठाकुर ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। उन्होंने किरण नवगिरे (एक रन) का विकेट भी लिया था।

05:28 PM10 जनवरी 2026

जॉर्जिया वेरेहम को ओवर में दो विकेट, लैनिंग-हरलीन आउट

जॉर्जिया वेरेहम ने ओवर में दो विकेट झटके।

9वें ओवर में यूपी की टीम ने दो विकेट गंवाए। इस ओवर में जॉर्जिया वेरेहम ने हरलीन देओल (शून्य) और कप्तान मेग लैनिंग (30 रन) को पवेलियन भेजा। लैनिंग के विकेट के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी ब्रेक हुई।

05:11 PM10 जनवरी 2026

यूपी का स्लो स्टार्ट, लिचफील्ड नाबाद

208 रन का टारगेट चेज कर रही यूपी की टीम ने धीमी शुरुआत की है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट खोकर 46 रन बनाए। मेग लैनिंग और फोएबे लिचफील्ड क्रीज पर हैं।

04:41 PM10 जनवरी 2026

इनिंग ब्रेक: यूपी को 208 रन का टारगेट

QuoteImageQuoteImage
04:41 PM10 जनवरी 2026

आखिरी ओवर से 14 रन आए

गुजरात की पारी के आखिरी ओवर से 14 रन आए। भारती फूलमाली ने दीप्ति शर्मा की तीसरी और चौथी बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए। इससे टीम स्कोर 207 रन तक पहुंच गया। गुजरात ने अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।

04:21 PM10 जनवरी 2026

कप्तान एश्ले गार्डनर 65 रन बनाकर आउट

18वें ओवर की 5वीं बॉल पर गुजरात ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान एश्ले गार्डनर 65 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें सोफी एक्लेस्टोन ने बोल्ड कर दिया। एक्लेस्टोन को दूसरा विकेट मिला है।

04:17 PM10 जनवरी 2026

अनुष्का शर्मा 44 रन बनाकर आउट

17वें ओवर की पहली बॉल पर गुजरात ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर अनुष्का शर्मा 44 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें डिआंड्रा डॉटिन ने हरलीन देयोल के हाथों कैच कराया। इसी के साथ शतकीय साझेदारी टूटी।

04:13 PM10 जनवरी 2026

GG के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • एश्ले गार्डनर 6 बार
  • बेथ मूनी 5 बार
  • लॉरा वोलवार्ड्ट 3 बार
04:04 PM10 जनवरी 2026

गार्डनर की फिफ्टी पूरी, गुजरात 150 पार

15वें ओवर में गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने सोफी एक्लेस्टोन की दूसरी बॉल पर छक्का और तीसरी बॉल पर चौका लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की। इसी ओवर में टीम ने 150 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024