जस्टिस रेवती मोहिते डेरे ने शनिवार को मेघालय हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सीएच विजयशंकर ने शिलॉन्ग के लोकभवन में न्यायमूर्ति डेरे को पद की शपथ दिलाई।
जस्टिस डेरे मेघालय हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति सौमेन सेन की जगह लेंगी। न्यायमूर्ति सेन को केरल हाईकोर्ट में तैनात किया गया है। जस्टिस डेरे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट में जज के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
