Headlines

WPL- बेंगलुरु ने 7वां विकेट गंवाया, स्कोर 121 रन:अरुंधति रेड्डी पवेलियन लौटीं, नदीन डी क्लर्क नाबाद; मुंबई ने 155 रन का टारगेट दिया

LIVE

WPL- बेंगलुरु ने 7वां विकेट गंवाया, स्कोर 121 रन:अरुंधति रेड्डी पवेलियन लौटीं, नदीन डी क्लर्क नाबाद; मुंबई ने 155 रन का टारगेट दिया

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले
अमीलिया केर ने ऋचा घोष और राधा यादव को पवेलियन भेजा। (फोटो- BCCI)

पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 155 रन का टारगेट दिया है। जवाबी पारी में बेंगलुरु ने 17 ओवर में 7 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। नदीन डी क्लर्क क्रीज पर हैं। श्रेयांका पाटील एक रन, अरुंधति रेड्डी 20, ऋचा घोष 6, राधा यादव एक, डी हेमलता 7, ग्रेस हैरिस 25 और कप्तान स्मृति मंधाना 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं।

DY पाटील स्टेडियम में RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। एस सजना ने 45 रन बनाकर टीम को 150 के करीब पहुंचाया। उन्होंने निकोला कैरी (40 रन) के साथ 49 बॉल पर 82 रन की साझेदारी की। ओपनर जी कमलिनी ने 32 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रन बनाए। नदीन डी क्लर्क ने 4 विकेट झटके। लौरेन बेल और श्रेयांका पाटील को एक-एक विकेट मिला।

ओपनिंग सेरेमनी में जैकलिन, हनी सिंह ने परफाॅर्म किया मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में गायक हनी सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने परफॉर्म किया। इस दौरान मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी मौजूद रहीं।

ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने परफॉर्म किया। (फोटो- BCCI)
जैकलिन के साथ मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी मौजूद रहीं। (फोटो- BCCI)
जैकलिन की परफॉर्मेंस के दौरान आतिशबाजी भी की गई। (फोटो- BCCI)
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के साथ सिंगर हनी सिंह। (फोटो- BCCI)

प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, डी हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटील, प्रेमा रावत, लेंसी स्मिथ, लौरेन बेल।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट, अमीलिया केर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, संस्कृति, एस सजना, साइका इशाक।

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

निकोला कैरी को ओवर में दो विकेट, रेड्‌डी-पाटील आउट

17वें ओवर में निकोला कैरी ने दो विकेट झटके। उन्होंने…

  • पहली बॉल पर अरुंधति रेड्डी (20 रन) को अमीलिया केर के हाथों कैच कराया।
  • आखिरी बॉल पर श्रेयांका पाटील को बोल्ड कर दिया। पाटील एक रन ही बना सकीं।

इस ओवर से महज 4 रन आए।

23 मिनट पहले

फोटो में फैंस का उत्साह देखिए

QuoteImage
QuoteImage
24 मिनट पहले

DRS लेकर आउट होने से बची रेड्‌डी

12वें ओवर में अरुंधति रेड्डी DRS लेकर आउट होने से बच गईं। अमीलिया केर की 5वीं बॉल उनके पैड पर लगी। फील्ड अंपायर ने उन्हें LBW आउट भी दे दिया था। ऐसे में रेड्‌डी ने DRS लिया। रिप्ले से पता चला कि स्टंप के ऊपर थी।

44 मिनट पहले

अमीलिया केर ने पहले ओवर में दो विकेट लिए

अमीलिया केर ने पहले ओवर में दो विकेट झटके।

बेंगलुरु ने 8वें ओवर में दो विकेट गंवाए। ओवर की पहली बॉल पर अमीलिया केर ने राधा यादव (एक रन) को बोल्ड कर दिया। वहीं, विकेटकीपर ऋचा घोष को निकोला कैरी के हाथों कैच कराया।

49 मिनट पहले

अमनजोत कोर को पहले ओवर में विकेट

7वां ओवर डालने आईं अमनजोत कौर ने अपने पहले ओवर में मुंबई को विकेट दिला दिया। यहां पर बेंगलुरु की डी हेमलता 7 रन बनाकर आउट हुईं।

55 मिनट पहले

पावरप्ले में बेंगलुरु 50 पार, ओपनर्स के विकेट गंवाए

155 रन चेज कर रही बेंगलुरु की शुरुआत मिलीजुली रही। टीम ने 6 ओवर 57 रन बना डाले। हालांकि, टीम को दो झटके भी लगे। ओपनर ग्रेस हैरिस 25 और कप्तान स्मृति मंधाना 18 रन बनाकर आउट हुईं।

59 मिनट पहले

पावरप्ले में बेंगलुरु का दूसरा विकेट गिरा, हेरिस आउट

5वें ओवर की आखिरी बॉल पर बेंगलुरु ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया। यहां पर ग्रेस हेरिस 25 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें नेट सीवर-ब्रंट ने शबनिम इस्माइल के हाथों कैच कराया।

09:54 PM9 जनवरी 2026

स्मृति मंधाना 18 रन बनाकर आउट, इस्माइल ने कैच कराया

मंधाना का विकेट सेलिब्रेट करती शबनिम इस्माइल।

चौथे ओवर की 5वीं बॉल पर बेंगलुरु ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान स्मृति मंधाना 18 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें शबनिम इस्माइल ने पूनम खेमनार के हाथों कैच कराया। मंधाना ने चार चौके लगाए।

09:49 PM9 जनवरी 2026

मंधाना-हेरिस ने कैरी के ओवर से 20 रन लिए

बेंगलुरु की ओपनर ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने तीसरा ओवर डाल रहीं निकोला कैरी के ओवर से 20 रन लिए। इस ओवर से 3 चौके और एक छक्का आया।

09:43 PM9 जनवरी 2026

बेंगलुरु की ओपनर्स ने पहले ओवर में 11 रन बनाए

155 रन का टारगेट चेज कर रही बेंगलुरु की ओपनर्स ने पहले ही ओवर में 11 रन बना दिए। ग्रेस हेरिस ने नेट सीवर-ब्रंट की पहली बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। फिर मंधाना ने 5वीं बॉल पर चौका लगाया।

09:26 PM9 जनवरी 2026

इनिंग ब्रेक: बेंगलुरु को 155 रन का टारगेट

QuoteImage
QuoteImage
09:15 PM9 जनवरी 2026

नदीन डी क्लर्क को आखिरी ओवर में दो विकेट

मुंबई की पारी का आखिरी ओवर डाल रहीं नदीन डी क्लर्क ने दो विकेट झटके। उन्होंने एस सजना और निकोला कैरी को आउट किया।

09:02 PM9 जनवरी 2026

कैरी-सजना में फिफ्टी पार्टनरशिप

निकोला कैरी और एस सजना ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। (फोटो- BCCI)

16वें ओवर में निकोला कैरी और एस सजना ने 5वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की। मुंबई ने 67 रन पर चौथा विकेट गंवाया था। यहां पर कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हुई थीं।

08:51 PM9 जनवरी 2026

मुंबई का स्कोर 100 पार हुआ

15वें ओवर में मुंबई ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। एस सजना ने राधा यादव की बॉल पर दो चौके और एक छक्का लगाकर स्कोर 100 रन तक पहुंचा दिया। निकोला कैरी ने 16वें ओवर की पहली बॉल पर एक रन लेकर स्कोर 100 पार पहुंचाया।

08:35 PM9 जनवरी 2026

कमलिनी 32 रन बनाकर आउट

10वें ओवर में मुंबइ का तीसरा विकेट गिरा। यहां पर जी कमलिनी 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयांका पाटील ने बोल्ड कर दिया।

08:31 PM9 जनवरी 2026

मुंबई का स्कोर 50 पार हुआ, हरमनप्रीत क्रीज पर

9वें ओवर में मुंबई ने 50 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। लौरेन बेल की वाइड बॉल से टीम का 50वां रन बना। कप्तान हरमनप्रीत कौर नाबाद हैं।

08:18 PM9 जनवरी 2026

मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, नैट सिवर-ब्रंट आउट

7वें ओवर की दूसरी बॉल पर मुंबई ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां नैट सिवर-ब्रंट 4 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें विकेटकीपर ऋचा घोष ने नदीन डी क्लर्क की बॉल पर स्टंप किया।

08:10 PM9 जनवरी 2026

मुंबई का स्लो स्टार्ट, एक विकेट भी गंवाया

टॉस हारकर बैटिंग कर रही मुंबई इंडियंस की शुरुआत खास नहीं रही है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 34 रन बनाने में एक विकेट गंवा दिया। इस दौरान मुंबई की बैटर्स ने 5.66 की रन रेट से रन बनाए।

08:05 PM9 जनवरी 2026

मुंबई का पहला विकेट गिरा, अमीलिया केर आउट

लौरेन बेल ने बेंगलुरु को पहला विकेट दिलाया।

5वें ओवर में मुंबई ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर अमीलिया केर 4 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें लौरेन बेल ने अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच कराया।

07:56 PM9 जनवरी 2026

कमलिनी ने दो चौके लगाए

मुंबई की पारी के दूसरे ओवर में जी कमलिनी ने दो चौके लगाए। उन्होंने पहली बॉल पर चौका लगाकर टीम का खाता खोला। फिर आखिरी बॉल को भी बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। लेंसी स्मिथ के इस ओवर से 10 रन आए।

07:48 PM9 जनवरी 2026

पहले ओवर से कोई रन नहीं आया

बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने पहला ओवर लौरेन बेल को दिया है। बेल ने इस ओवर में कोई रन खर्च नहीं किया। मुंबई की ओपनर अमीलिया केर ने सभी बॉल डॉट खेलीं।

07:14 PM9 जनवरी 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024