Headlines

राजस्थान-MP समेत 9 राज्यों में पारा 5° से नीचे:कश्मीर में 15 दिन बर्फबारी का अलर्ट; उत्तराखंड में पाइपलाइनों में पानी जमा

राजस्थान-MP समेत 9 राज्यों में पारा 5° से नीचे:कश्मीर में 15 दिन बर्फबारी का अलर्ट; उत्तराखंड में पाइपलाइनों में पानी जमा

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ6 घंटे पहले

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों की तरफ चल रही सर्द हवाओं से पूरे देश में तापमान में गिरावट आई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में तापमान 5° से नीचे पहुंच गया है।

इन राज्यों के कई जिलों में घना कोहरा छाया है, जिसके कारण 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्कूलों का टाइम भी बदला है। यूपी में 20 फ्लाइट्स और 100 ट्रेनें लेट चल रही हैं। जयपुर में आज विजिबिलिटी जीरो है, इसके कारण 8 फ्लाइट देरी से चल रही हैं।

मध्य प्रदेश के भोपाल में जनवरी की सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां मंगलवार को 3.8° तापमान रहा। बुधवार को छिंदवाड़ा में 2 डिग्री तापामान रहा। दमोह, गुना, मुरैना में ओस जम गई।

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। अगले 15 दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में पारा माइनस 9 डिग्री पहुंच गया, यहां पाइपलाइनों में पानी जम गया है।

राज्यों में मौसम की 3 तस्वीरें…

तस्वीर अटल टनल की है, जहां पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।
हिमाचल में स्नोफॉल के बाद बर्फबारी का आनंद ले रहे पर्यटक
घने कोहरे में छिपा यूपी का ताजमहल।
कुलगाम में बर्फबारी हुई, ऊंचाई वाले इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए।
कश्मीर के गुलमर्ग, मुगल रोड और गांदरबल के ऊपरी इलाकों में जमकर बर्फबारी जारी है। सड़कों से बर्फ हटाई जा रही है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

8 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी रहेगी।

पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है। बर्फबारी जारी रहेगी।

9 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश का अलर्ट।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024