मोदी का कैसा रहा साल 2025, देखिए 15 तस्वीरें:बिहार जीत पर गमछा लहराया; ब्लाइंड क्रिकेटर को लड्डू खिलाया, हरियाणा के शख्स को पहनाए जूते
नई दिल्ली2 घंटे पहले
साल 2025 का आज आखिरी दिन है। यह साल पीएम मोदी के लिए काफी खास रहा। राजनीतिक और कूटनीतिक नजरिए से कई चुनौतियां आईं। मई में जहां भारत-पाकिस्तान की जंग हुई। वहीं बिहार में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में बीजेपी ने सरकार बनाई।
15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी की स्पीच चर्चा में रही। तो उनका अयोध्या मंदिर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी सुर्खियों में छाया। पीएम ने इस साल ब्लाइंड वर्ल्ड कप जीतकर आईं भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम से भी मुलाकात की। एक क्रिकेटर को अपने हाथों से लड्डू खिलाया।
15 तस्वीरों में PM की 2025 की जर्नी
यह तस्वीर बिहार इलेक्शन में भाजपा की जीत के बाद की है। पीएम दिल्ली में बीजेपी हेडक्वॉर्टर पहुंचे और अपने अंदाज में गमछा लहराया।
पीएम मोदी ने ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप जीतकर आईं महिला क्रिकेटर्स से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने एक खिलाड़ी को अपने हाथ से लड्डू खिलाया।
अप्रैल में अंबेडकर जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने हरियाणा के रहने वाले रामपाल कश्यप को अपने हाथों से जूते पहनाए थे।
यह तस्वीर प्रधानमंत्री आवास की है। पीएम मोदी के पास पुंगनूर नस्ल की गाय है। इस गाय की ऊंचाई बहुत कम होती है।
असम के गुवाहाटी में सरुसजाई स्टेडियम में झुमोइर बिनंदिनी-2025 कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने ड्रम बजाया।
दिसंबर में मोदी इथियोपिया के दौरे पर गए। वहां के प्रधानमंत्री अबी अहमद खुद कार चलाकर पीएम मोदी को एयरपोर्ट से होटल तक लेकर गए।
नवंबर में प्रधानमंत्री कर्नाटक के उडुपी गए। यहां उन्होंने कृष्ण मठ का दौरा किया, मंदिर में पूजा-अर्चना की।
यह तस्वीर 15 अगस्त की है, पीएम मोदी केसरिया रंग का साफा बांधकर स्पीच देने पहुंचे थे।
तस्वीर अप्रैल की है। पीएम मोदी जब सऊदी अरब पहुंचे तो वहां की एयरफोर्स ने पीएम के विमान को एस्कॉर्ट किया।
प्रधानमंत्री ने जून में जम्मू-कश्मीर के चिनाब ब्रिज का इनॉगरेशन किया। इस दौरान वे तिरंगा लेकर नजर आए।
नवंबर में प्रधानमंत्री तीन दिन के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंचे। जोहान्सबर्ग में पीएम का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया था।
नवंबर में पीएम बिहार के दरभंगा पहुंचे थे। इस दौरान बारिश होने लगी, पीएम हेलीपैड से कार तक खुद छाता लेकर पहुंचे।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी मई में पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। जहां उन्होंने एयरफोर्स जवानों से मुलाकात की।
