कोलकाता के न्यूटाउन इलाके के घुनी स्लम एरिया में आग लग गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग गैस सिलिंडर के फटने के बाद लगी।
दमकल की कम से कम पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि इलाके में रहने वाले कई लोग पहले ही यहां से जा चुके थे और कई घर बंद थे, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका फिलहाल कम मानी जा रही है।
