Headlines

कीर्ति आजाद का लोकसभा में ई-सिगरेट पीने का VIDEO वायरल:BJP ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, कहा- इन्हें नियम कानून से कोई मतलब नहीं

भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता कीर्ति आजाद लोकसभा में ई सिगरेट पी रहे थे। इसका एक वीडियो भाजपा के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शेयर किया।

मालवीय ने दावा किया कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद में ई सिगरेट पीने का आरोप लगाया था। वह टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के अलावा और कोई नहीं हैं।

मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- उनके जैसे लोगों के लिए नियम और कानून का कोई मतलब नहीं है। जरा सोचिए, सदन में ई-सिगरेट को हथेली में छुपाकर रखना कितनी बड़ी गुस्ताखी है।

जब मीडिया ने कीर्ति से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा केस कर दूंगा। किसी के आरोप लगाने से वह बात सच नहीं हो जाती।

अनुराग ठाकुर ने स्पीकर से शिकायत की थी

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 11 दिसंबर को स्पीकर ओम बिरला को शिकायत करते हुए कहा था कि TMC सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं। आपको कार्रवाई करनी चाहिए। इस पर स्पीकर ने कहा कि एक्शन लिया जाएगा।

हालांकि उस समय टीएमसी सांसद का नाम सामने नहीं आया था। उसी दिन संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री की बात छोड़िए, हम सिर्फ सदन परिसर में ई-सिगरेट पी सकते हैं। बिल्डिंग के अंदर नहीं पी सकते।

TMC सांसद कीर्ति आजाद गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024