Headlines

प्रधानमंत्री मोदी 7 साल बाद जॉर्डन पहुंचे:एयरपोर्ट पर PM जाफर ने स्वागत किया; होटल में प्रवासी भारतीयों से मिले

LIVE

प्रधानमंत्री मोदी 7 साल बाद जॉर्डन पहुंचे:एयरपोर्ट पर PM जाफर ने स्वागत किया; होटल में प्रवासी भारतीयों से मिले

नई दिल्ली/अम्मान7 मिनट पहले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर जॉर्डन पहुंच गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिन के दौरे पर जॉर्डन पहुंच गए हैं। जॉर्डन के PM जाफर हसन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने मोदी का स्वागत किया। पीएम ने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात भी की। इस दौरान कलाकारों ने मोदी के सामने कल्चरल परफॉर्मेंस दी।

मोदी का यह दौरा किंग अब्दुल्ला के निमंत्रण पर हो रहा है। पीएम मोदी उनसे द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे।

यह यात्रा भारत और जॉर्डन के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर हो रही है। वे 7 साल बाद जॉर्डन पहुंचे हैं। इससे पहले वे 2018 में एक ट्रांजिट विजिट के दौरान जॉर्डन में रुके थे।

मोदी के जॉर्डन दौरे से जुड़ीं 4 तस्वीरें…

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। वह आज सबसे पहले जॉर्डन पहुंचे हैं। वहां के PM जाफर ने एयरपोर्ट उन्हें रिसीव किया।
PM मोदी का जॉर्डन की राजधानी अम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया।
PM मोदी के जॉर्डन में सेरेमोनियल वेलकम दिया गया।

मोदी के जॉर्डन दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

परफॉर्मर सुदेशना ने पीएम के सामने सांस्कृतिक नृत्य किया

36 मिनट पहले

PM से मुलाकात पर भारतीय मूल के शख्स ने खुशी जताई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024