पंजाब में वोटिंग:फिरोजपुर में झड़प; बरनाला में 3 घंटे से वोटिंग बंद; टीचर दंपती की मौत; दूल्हे ने वोट डाला
पंजाब में आज (14 दिसंबर) जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग दोपहर बाद 4 बजे तक चलेगी। वोटिंग EVM मशीन नहीं, बल्कि बैलेट पेपर के जरिए हो रहे हैं। चुनाव नतीजे 17 दिसंबर को आएंगे।
वहीं मोगा में टीचर दंपती की कार कोहरे की वजह से नाले में गिर गई। जिस वजह से दोनों की मौत हो गई। फिरोजपुर के गांव बेटू कदीम दो पक्षों में विवाद हुआ है। यहां पर ईंट-रोड़े तक चले। वोटिंग सेंटर पर माहौल तनावपूर्ण बना हआ है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
फतेहगढ़ साहिब में AAP उम्मीदवार ने वोटिंग से पहले ही बैलेट पेपर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अकाली दल ने सवाल उठाए कि इनके पास पहले ही सीरियल नंबर वाला बैलेट पेपर कैसे आया। अमृतसर में 2 ब्लॉक में चुनाव रद्द कर दिया गया।
पूरे राज्य में दोपहर 12 बजे तक 19.1% मतदान हुआ है। प्रदेश के 23 जिलों में 347 जिला परिषदों और 2,838 ब्लॉक समिति के लिए उम्मीदवारों का चुनाव हो रहा है। कुल 9,775 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
बरनाला के महल कलां के गांव रायसर पटियाला में अकाली नेता बचित्तर सिंह ने कहा कि पोस्टल बैलेट पर अकाली दल का चुनाव चिन्ह ही नहीं है। हंगामा होने पर महल कलां के एसडीएम बेअंत सिंह और डीएसपी जसपाल सिंह पहुंच गए हैं। यहां डेढ़ बजे तक 3 घंटे से वोटिंग बंद है।
वोटिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स..
- घने कोहरे में नहीं दिखी सड़क, कार नाले में गिरी, दंपती की मौत: मोगा में टीचर दंपती की कार नाले में गिर गई। जिससे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोटे के इंग्लिश टीचर जसकरण सिंह भुल्लर और उनकी पत्नी कमलजीत कौर की मौत हो गई। कमलजीत मानसा की रहने वाली थी। दोनों सुबह घर से कार में ड्यूटी के लिए निकले थे लेकिन मोगा में बाघापुराना के गांव संगतपुरा के पास उन्हें रोड नहीं दिखी और कार नाले में गिर गई। उस वक्त चरणजीत अपनी पत्नी को माड़ी मुस्तफा में चुनाव ड्यूटी के लिए छोड़ने जा रहे थे।
- पोलिंग बूथ पर पहुंची बारात, दूल्हे ने वोट डाला: जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक समिति जोन खुड़ंज में स्थित चक सड़ियां मतदान केंद्र के बाहर बारात आकर रुकी। बारातियों ने भंगड़ा डाला। बैंड-बाजे बजाए गए। इसके बाद दूल्हे ने घुड़चढ़ी से पहले वोट डाला और फिर दुल्हन के घर के लिए बारात रवाना हुई। दूल्हे ने कहा कि वोट देना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है, इसलिए उसने फेरों से पहले वोटिंग का फर्ज निभाया।
- अमृतसर के 2 ब्लॉक में चुनाव रद्द: रविवार को वोटिंग शुरू होते ही अमृतसर के खासा और खुर्मणियां में ब्लॉक समिति और जिला परिषद की चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। यहां AAP उम्मीदवार का चुनाव चिह्न गलत छपा हुआ था। इसका पता चलते ही चुनाव आयोग ने इसके आदेश जारी कर दिए।
- AAP कैंडिडेट ने वोटिंग से पहले बैलेट पेपर पोस्ट किया: अकाली दल ने आरोप लगाया है कि फतेहगढ़ साहिब से आप के उम्मीदवार एडवोकेट अमरिंदर सिंह ने अपनी फेसबुक पर बैलेट पेपर की फोटो अब से 12 घंटे पहले डाली हे। तब वोटिंग शुरू हुए 45 मिनट ही हुए थे। पोस्ट में सीरियल नंबर 0001 वाले बैलट पेपर की फोटो दिखाई गई है। सवाल यह है कि सत्ताधारी दल के उम्मीदवार को मतदान शुरू होने से 10 घंटे पहले यह बैलट पेपर कैसे मिल गया?। हालांकि एडवोकेट अमरिंदर ने इसे डमी बैलेट पेपर बताया।
- AAP विधायक ने शराब से भरी गाड़ी पकड़ी: गुरदासपुर में बटाला ये AAP विधायक अमनदीप शैरी कलसी ने शराब की बोतलों से भरी एक गाड़ी पकड़ी। गाड़ी से हथियार, गोलियां और कांग्रेस के झंडे भी बरामद हुए। इस मामले को लेकर आप पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला बोला और वोटर प्रभावित करने के आरोप लगाए।
वोटिंग से जुड़े PHOTOS…
पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
पहली बार वोट, पहली बार चुनाव और वोट भी खुद को
पायल के कद्दो जोन से जिला परिषद चुनाव लड़ रहे लॉ के स्टूडेंट अभय सिंह बैंस के लिए यह दिन खास रहा। वजह यह कि उन्होंने न सिर्फ जीवन में पहली बार वोट डाला, बल्कि पहली बार ही उम्मीदवार बनकर चुनावी मैदान में उतरे। दिलचस्प बात यह रही कि अपने पहले ही वोट से उन्होंने खुद पर भरोसा जताते हुए वोट भी खुद को ही दिया।
मतदान केंद्र से बाहर आते ही अभय सिंह बैंस के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ नजर आया। उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए यादगार है। उन्होंने बताया कि कानून की पढ़ाई के कारण उन्हें संविधान, अधिकार और लोकतंत्र की अहमियत को करीब से समझने का मौका मिला है, और यही समझ उन्हें राजनीति तक लाई है।
अभय सिंह बैंस ने युवाओं से अपील की कि वे केवल दर्शक न बनें, बल्कि आगे आकर वोट करें और बदलाव का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल अनुभवी लोगों की ही नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे और जागरूक युवाओं की भी जिम्मेदारी है।
मतदान का समय हुआ पूरा, अब लाइनों लगे कर पाएंगे मतदान
पंजाब में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनावों के लिए मतदान के लिए समय मय पूरा हो गया है। अब लाइनों में लगे लोग ही मतदान कर पाएंगे। वहीं, सभी जगह से बैलेट पेपर बॉक्स स्टोर में ले जाएंगे। वहां पर कड़ी सुरक्षा में उन्हें रखा जाएगा। इसके बाद बुधवार को सुबह मतगणना होगी।
अमृतसर में सरपंच पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
अमृतसर के कथूनंगल क्षेत्र के गांव तलवंडी में मतदान केंद्र के बाहर हंमागा हुआ है। सरपंच जतिंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि सरपंच ने अपने लोगों के साथ मिलकर परिवार सहित वोट डालने जा रहे लोगों पर हमला किया। ,सरपंच ने जुगराज सिंह नामक व्यक्ति की पगड़ी उतार दी। जुगराज सिंह ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। आरोप यह भी है कि सरपंच जतिंदर सिंह ने जुगराज पर गोली चलाने की कोशिश की।
यह पूरी घटना ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के दौरान हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि सरपंच जतिंदर सिंह जबरन लोगों को धमकाकर वोट डलवा रहा है
लुधियाना में उम्मीदवार की ही वोट कटी, हंगामा
लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में भी विवाद हुआ है, शिअद नेता जसकरण सिंह दियोल ने आरोप लगाया है कि उनके प्रत्याशी तक की वोट काट दी गई है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह पोलिंग बूथ के बाहर धरना लगा रहे हैं । कांग्रेस के नेता भी इस मौके पर पहुंचे हुए थे।
फरीदकोट में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, पुलिस मौके पर पहुंची
फरीदकोट के गांव पख्खी कलां में गांव के बाहर से कुछ लोग आए थे, जिन्होंने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की है। लोगों ने बताया कि इन लोगों को वह नहीं जानते हैं। उनकी तरफ से पोलिंग बूथ पर कब्जे का प्रयास किया गया है। मगर पोलिंग बूथ पर स्कूल में लोग ज्यादा होने के कारण वह इसमें कामयाब नहीं हो सके हैं और उनकी तरफ से पोलिंग बूथ के अंदर ईंट पत्थर चलाए गए हैं।
पूर्व CM चन्नी ने मतगणना ने गड़बड़ी की आंशका जताई
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर से बड़ा आरोप लगाया है। उनकी तरफ से श्री चमकौर साहिब में मीडिया को दी गई बाइट में कहा गया है कि कल मुख्यमंत्री कह रहे थे कि कोई बैलेट पेपर नहीं छपे हैं, लेकिन अब बैलेट पेपर सामने आ रहे हैं। पहले फतेहगढ़ साहिब और अब दोराहा के व्हाट्सएप ग्रुप से बैलेट पेपर निकले हैं। पहले कागज भरने नहीं देने का प्रयास किया गया, बाद में वर्करों से मारपीट की गई है।
अब यह सब होने के बाद मतगणना के दौरान भी गड़बड़ी की आशंका है। दो दिन इसी लिए बीच में रखे गए हैं, ताकि बक्से तक बदले जा सकें। चरणजीत सिंह चन्नी ने अपील की है कि जहां पर बक्से रखे गए हैं, वहां पर विरोधी पक्ष के लोगों को निगरानी रखने की इजाजत दी जाए और वहां वीडियोग्राफी होनी चाहिए।
जो भी अधिकारी गड़बड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें बता देना चाहता हूं कि सरकार बदलने ही वाली है।
लुधियाना में भाजपा प्रवक्ता परिवार संग मतदान करने पहुंचे
सीएम भगवंत मान ने संगरूर पहुंचकर गांव में वोट डाला
सीएम मान बोले- जो अच्छा लगता है, उसे चुने
पंजाब सीएम भगवंत मान ने संगरूर ने संगरूर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो भी उम्मीदवार आपको अच्छा लगता है। उसके पक्ष में मतदान करे। यह चुनाव लोकल मुद्दों पर लड़े जाते हैं। इससे गांव की तरक्की होती है। उम्मीदवारों को सभी जानते हैं। सुख दुख में इकट्ठे होते हैं। यह लोकतंत्र की नींव वाली वोटें है। दूसरी पार्टियों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह हार मानने वाली बात है। वह चार पांच दिन पहले ही कहने लग पड़े थे। 2400 से अधिक कांग्रेस के उम्मीदवार खडे़ हैं। लगभग 1800 अकाली दल के है। अपनी हार को किसी अन्य तरफ डायवर्ट करने की कोशिश कर रहे है।
आप विधायक के भाई के खिलाफ इलेक्शन कमीशन को शिकायत
शिरोमणि अकाली दल ने निर्वाचन आयोग को गिद्दड़बाहा के विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के भाई खिलाफ शिकायत भेजी है। आरोप है कि आम आदमी पार्टी के विधायक के भाई सनी ढिल्लों पुलिस कर्मियों के साथ एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। वहां उन्होंने कई गैरकानूनी काम किए।
सबसे पहले मतदान केंद्र के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को जानबूझकर तोड़ा गया। इसके बाद मतदान प्रक्रिया में जबरन दखल दिया गया और मतदाताओं को डराया-धमकाया गया। यह सब कुछ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ, जिन्होंने न तो इन गलत कामों को रोका और न ही कोई कार्रवाई की, बल्कि उनका सहयोग करते हुए दिखाई दिए।
यह घटना चुनाव व्यवस्था की पूरी तरह से विफलता को दर्शाती है और इस बूथ पर हुआ मतदान न तो स्वतंत्र रहा और न ही निष्पक्ष।
यह पूरा मामला आदर्श आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है, जिसमें बल प्रयोग, डराना, मतदान अधिकारियों के काम में बाधा डालना, राजनीतिक दबाव का दुरुपयोग और सरकारी संपत्ति (सीसीटीवी कैमरे) को नुकसान पहुंचाना शामिल है। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जनता का भरोसा कमजोर होता है।
इन कृत्यों से भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत कई गंभीर अपराध बनते हैं, जैसे बूथ कैप्चरिंग, चुनाव में हस्तक्षेप, आपराधिक धमकी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, साजिश और पुलिस अधिकारियों द्वारा कर्तव्य में लापरवाही।
इसलिए निवेदन है कि राज्य चुनाव आयोग इस शिकायत पर तुरंत संज्ञान ले और सभी दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे। इसमें सनी ढिल्लों, अन्य शामिल लोगों और लापरवाही या मिलीभगत करने वाले पुलिस अधिकारियों को आरोपी बनाया जाए।
साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर संबंधित मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान कराया जाए, ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके। सीसीटीवी फुटेज, वीडियो सबूत और पुलिस तैनाती के रिकॉर्ड भी जब्त कर जांच की जाए।
यह मामला बेहद गंभीर और तत्काल कार्रवाई योग्य है, क्योंकि देरी से चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास और अधिक कमजोर होगा।
भाजपा उम्मीदवार पर हमला
फिरोजपुर के गांव फत्तू वाला बीजेपी उम्मीदवार जगदीप पर तेजधार हथियारों से हमला हुआ है। उस फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में लेकर बीजेपी वर्कर लेकर गए है। बीजेपी के जिला प्रधान की तरफ से यह जानकारी मीडिया को दी गई है।
दावा किया जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वर्करों ने बीजेपी उम्मीदवार जगदीप सिंह पर कैंची से हमला कर दिया। उनका आरोप था कि जगदीप सिंह चुनाव में वोटों में हेरा-फेरी कर रहे थे, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
राजा वड़िंग बोले- गिद्दड़बाहा में बूथ कैप्चरिंग हुई
पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने कहा- गिद्दड़बाहा का गांव बमाणिया गांव में वोट कैप्चरिंग की गई। इस मामले में मैंने एसएसपी अभिमन्यु राणा से बात की है। मैं वहां पर जा रहा हूँ। अपनी आदतों से मजबूर । एमएलए का भाई, जिसका मैं नाम नहीं लेना चाहता हूं, आप उसके बार में जानते है। बूथ कैप्चर करके, हमारे लोग बाहर निकालकर , आधा घंटा दिल खोल वोटें डाली है। वहां पर अकाली दल का पोलिंग एजेंट नहीं है। किसी और किसी का नहीं था।
हमारा एजेंट गुरजिंदर जो दलित परिवार से संबंधित है। वह और हमारे जो साथी वहां पर थे। उन्हें बाहर निकालकर आधा घंटा वोटें डाली हैं। पहली भी इस पर बूथ कैप्चरिंग करने का पर्चा दर्ज हुआ थी। मैं यहां से चलूंगा कि तो तीन चार घंटे लग जाएंगे। अपने लाेग भेज रहा हूं। इन गुंडों का डटकर मुकाबला करो। इनसे डरने की जरूरत नही है। मैं भी आपके पास पहुंच रहा है।
मैं सरकार से अपील करना चाहता हूं कि इस तरह की गुंडागर्दी से हालात बिगड़ेंगे। पंजाब सरकार को शर्म आनी चाहिए। मैंने इलेक्शन कमीशन को शिकायत की है। लड़ने वालों को मंजिल मिलती है।
बरनाला में विवाद, अकाली दल का चुनाव चिन्ह गायब, नारेबाजी
बरनाला जिले के विधानसभा हलका महल कलां के गांव रायसर पटियाला में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया। शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव आयोग पर धक्केशाही और धांधली के आरोप लगाए हैं। ब्लॉक समिति के इस जोन के बूथ नंबर 20 पर बैलेट पेपर पर अकाली दल का चुनाव चिन्ह न होने के कारण हंगामा हो गया। अकाली नेता बचित्तर सिंह रायसर ने कहा कि सरकार सीधे तौर पर जबरदस्ती पर उतर आई है। इसी कारण पोस्टल बैलेट पेपर से अकाली दल को हटाया गया है, ताकि अकाली दल को वोट न पड़ सके।
मामले के तूल पकड़ने के बाद मौके पर महल कलां के एसडीएम बेअंत सिंह और डीएसपी जसपाल सिंह पहुंचे तथा अकाली दल के नेताओं से बातचीत की जा रही है।
