Headlines

अन्न सेवा से अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू:गांव के लोगों को मुकेश अंबानी समेत दूल्हा-दुल्हन ने खाना परोसा; 51 हजार लोगों को खाना खिलाया

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन बुधवार (28 फरवरी) से अन्न सेवा के साथ शुरू हुए। गुजरात के जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के जोगवाड गांव में स्थानीय लोगों को खाना खिलाया गया।

अन्न सेवा में 51 हजार स्थानीय लोगों को आमंत्रित गया है। मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट ने खुद गांववालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। अन्न सेवा में राधिका की मां शैला, पिता वीरेन मर्चेंट और नानी भी शामिल हुईं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर में होना है।

अंबानी परिवार के अन्न सेवा की 6 तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024