Headlines

राजस्थान के हनुमानगढ़ में चौथे दिन भी इंटरनेट बंद:एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में बवाल के बाद 17 को महापंचायत, किसान नेता राकेश टिकैत आएंगे

राजस्थान के हनुमानगढ़ में चौथे दिन भी इंटरनेट बंद:एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में बवाल के बाद 17 को महापंचायत, किसान नेता राकेश टिकैत आएंगे

हनुमानगढ़43 मिनट पहलेलेखक: काका सिंह
हनुमानगढ़ के टिब्बी में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री का विरोध जारी है। आगे की रणनीति तय करने के लिए दोपहर में बैठक बुलाई गई है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित टिब्बी (राठीखेड़ा) में आंदोलन की आग ठंडी नहीं हो रही। ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री का विरोध जारी है। चौथे दिन (शुक्रवार) भी टिब्बी में इंटरनेट बंद है।

किसान नेता जगजीत सिंह जग्गी ने बताया- अखिल भारतीय किसान सभा व संयुक्त मोर्चे के बैनर तले एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में 17 दिसंबर को महापंचायत होगी। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत सहित पंजाब, हरियाणा, यूपी से तमाम बड़े नेता आएंगे।

शुक्रवार को टिब्बी स्थित गुरुद्वारे में कोर कमेटी के सदस्यों की मीटिंग बुलाई गई। किसानों ने कहा- जब तक हनुमानगढ़ के कलेक्टर-एसपी का तबादला नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन से वार्ता नहीं करेंगे।

उपद्रव मामले में 107 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 40 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं।

ये गुरुद्वारा सिंह सभा है, जहां महिलाओं के साथ ही तमाम पुरुषों ने शरण ले रखी है। यहीं पर हिंसा में घायल हुए लोगों का इलाज भी चल रहा है।

अब जानते हैं आखिर 10 दिसंबर को क्या हुआ था?

10 दिसंबर (बुधवार) को किसानों ने जिले के राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी थी। अंदर घुसे प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस में भी आग लगा दी थी।

इस बीच पुलिस-किसानों में जमकर पत्थरबाजी हुई। बवाल में कांग्रेस विधायक सहित 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। कुछ घायल टिब्बी के गुरुद्वारे में ही रुके हैं। फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवार घर छोड़कर भाग गए हैं।

एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध को लेकर कहां भिड़े किसान और पुलिस….

फैक्ट्री की दीवार तोड़ने से पहले किसानों ने महापंचायत भी की थी। नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें लिखित में फैक्ट्री का काम रोकने का आश्वासन नहीं दिया था।

क्या है पूरा मामला?

  • एथेनॉल प्लांट का निर्माण: चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राठीखेड़ा में 40 मेगावाट का अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट लगा रही है। कंपनी का दावा है प्लांट केंद्र के एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम को सपोर्ट करेगा।
  • 10 महीने चला था शांतिपूर्ण विरोध: सितंबर 2024 से जून 2025 तक लगभग 10 माह शांतिपूर्ण विरोध चला। जुलाई 2025 में विरोध तेज हुआ। कंपनी ने चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण शुरू किया, जिससे किसानों का गुस्सा भड़का।
  • फैक्ट्री निर्माण फिर शुरू होने से नाराजगी: 19 नवंबर 2025 पुलिस सुरक्षा में फैक्ट्री निर्माण फिर शुरू हुआ। किसान नेता महंगा सिंह समेत 12 से अधिक किसान नेता गिरफ्तार। 20-21 नवंबर 67 लोगों ने गिरफ्तारी दी।
  • विरोध में फैक्ट्री की दीवार तोड़ी: 10 दिसंबर की दोपहर किसानों ने टिब्बी एसडीएम ऑफिस के सामने बड़ी सभा की। शाम करीब 4 बजे सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर राठीखेड़ा गांव स्थित फैक्ट्री साइट पर पहुंच गए। दीवार तोड़ दी गई और पुलिस से झड़प शुरू हो गई।

किसान नेता बोले- …नहीं तो पुलिस लाशें बिछा देती:राजस्थान में एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध, किसानों से दो दौर की वार्ता विफल

‘पुलिसवालों ने बच्चों की हड्डियां तोड़ीं, डरा रहे:हनुमानगढ़ के किसानों का आरोप- कंपनी धोखेबाज; कलेक्टर- फैक्ट्री की परमिशन के बारे में जानकारी नहीं

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

अपडेट्स

05:33 PM12 दिसम्बर 2025

किसान नेता बोले- ‘गोली मारना आपका अधिकार है क्या?’

किसान नेता जगजीत सिंह जग्गी ने कहा- एडीजी लगातार बयान दे रहे हैं कि किसानों ने उपद्रव फैलाने का प्रयास किया और कानून व्यवस्था संभालना हमारा जिम्मा है। मैं एडीजी साहब से पूछना चाहता हूं कि कानून व्यवस्था संभालना आपका जिम्मा है, लेकिन गोली मारना आपका अधिकार है क्या? हमारे पास ऐसे कई बुलेट हैं, जो हमें मिले हैं। हमारे पास रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें एक एसआई कह रहा है कि इन्हें गोली मार दो। मैं एडीजी साहब से कहना चाहता हूं कि वे फैक्ट्री के डायरेक्टर नहीं बनें।

05:31 PM12 दिसम्बर 2025

किसान बोले- जब तक फैक्ट्री नहीं हट जाती, आंदोलन नहीं रुकेगा

किसान नेता रमेश भादू ने कहा- यह आंदोलन गुरुद्वारे से चलता है और हमारा ऑफिस गुरुद्वारा है। आंदोलन को चलाने वाले लोग अलग हैं और बात करने वाले अलग हैं। यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा, जब तक यह फैक्ट्री यहां से हट नहीं जाती।

05:30 PM12 दिसम्बर 2025

किसान नेता बोले-महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा, बच्चों को पीटा

गुरुद्वारा साहिब में एथेनॉल फैक्ट्री हटाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

किसान नेता रवजोत सिंह ने कहा- 10 दिसंबर को हुई घटना में महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा गया। छोटे-छोटे बच्चों को बेरहमी से पीटा गया। ये बच्चे 5 से 15 साल के थे। पुलिसवालों को दया नहीं आई।

रवजोत सिंह ने कहा- आंदोलन में आए लोगों के साथ पुलिस ने इतनी बर्बरता की कि आज वे अपने घरों को ताला लगाकर अपने रिश्तेदारों के पास चले गए हैं। यहां से पलायन हो चुका है और घरों पर ताले लग गए हैं। एडीजी साहब बताएं कि ऐसा माहौल बनाने का क्या कारण रहा?

04:41 PM12 दिसम्बर 2025

विधायक बोले- जो भी फैसला होगा, जनता के हित में होगा

सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने बताया- किसानों की सभी बात सुनी है। शुक्रवार को भी प्रशासन के साथ बैठकर किसानों की मांगों का कैसे समाधान हो सकता है, इसे लेकर चर्चा की गई। किसानों की कमेटी के 15 मेंबर होंगे। इसके साथ ही प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे और जनहित में फैसला लेंगे।

6 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनका इलाज चल रहा था, उन्हें रिहा कर दिया गया था।

अधिकारियों की लापरवाही पर वे बोले- सीएम ने इस बात को संज्ञान में लिया है। जो भी फैसला होगा, वो जनता के हित में होगा।

04:06 PM12 दिसम्बर 2025

273 लोगों पर दर्ज कराई FIR

फैक्ट्री ओर से 273 लोगों के खिलाफ टिब्बी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें बताया कि फैक्ट्री के अंदर और बाहर तोड़फोड़ की। इस दौरान आग लगाई। सुर​क्षा कर्मियों के साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर पीछे दौड़ाए।

एफआईआर में बताया कि फैक्ट्री में गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगाई गई। इस दौरान ये लोग एक-दूसरे को उकसा भी रहे थे।

फायरिंग की भी आवाज आ रही थी। हमें ऑफिस में बंद कर आग लगा दी। जलती आग में हमारे ऑफिस का गैस सिलेंडर अंदर फेंक दिया।

03:43 PM12 दिसम्बर 2025

बुजुर्ग बोला- पुलिस ने मेरा एक पैर तोड़ दिया

सभा में बुजुर्ग को चारपाई पर लेकर आए। बुजुर्ग मक्खन सिंह (70) के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। बुजुर्ग का कहना है कि पुलिस वाले उसकी पिटाई करते रहे और पैर तोड़ दिया।

03:29 PM12 दिसम्बर 2025

किसानों के साथ चल रही वार्ता

गुरुद्वारा साहिब में किसानों की वार्ता चल रही है। वार्ता में सादुलशहर विधायक गुरुवीर सिंह बराड़, कांग्रेस नेता शबनम गोदारा की ओर से किसानों से वार्ता की जा रही है। किसान फैक्ट्री हटाने की बात पर अड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024