Headlines

पुलिसकर्मी पिता का शव देख बेटी बेहोश:11 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि; 4 पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर, एक्सीडेंट में हुई थी डेथ

पुलिसकर्मी पिता का शव देख बेटी बेहोश:11 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि; 4 पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर, एक्सीडेंट में हुई थी डेथ

दुष्यंत सिकरवार, पवन दीक्षित, आशीष शर्मा । मुरैना/भिंड3 घंटे पहले
हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

सागर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मुरैना पुलिस के चार जवानों का गुरुवार को अंतिम संस्कार हुआ। चारों की पार्थिव देह आज सुबह उनके गृहग्राम पहुंची। जवान अनिल कौरव को 11 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। वहीं, जवान विनोद शर्मा को 13 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। कॉन्स्टेबल परिमाल सिंह तोमर की बेटी बेहोश हो गई।

रात 2 बजे सभी की पार्थिव देह सागर से मुरैना पहुंची। यहां पुलिस लाइन में सभी को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि स्थल पर डीआईजी ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए के चेक दिए। वहीं, चार-चार लाख रुपए के चेक बाद में दिए जाएंगे। सरकार अंतिम संस्कार के लिए कुल पांच लाख रुपए देती है।

हादसे में जान गंवाने वाले परिमाल सिंह तोमर को मुरैना जिले के ग्राम नख्ती, डॉग मास्टर विनोद शर्मा को मुरैना के जौरा, प्रद्युम्न दीक्षित को भिंड के फूप और अनिल सिंह कौरव को भिंड के ग्राम टेंटोन में अंतिम विदाई दी जाएगी।

हादसा बुधवार सुबह सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में हुआ था। मुरैना बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) पुलिस टीम की गाड़ी (MP03 A 4883) सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई थी। ये सभी जवान बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस मुरैना लौट रहे थे। 4 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आरक्षक राजीव चौहान को सागर से एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया है।

बीडीडीएस वाहन के आगे वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस टीम के साथ वाहन में सवार डॉग पूरी तरह सुरक्षित है।
पुलिसकर्मियों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिसकर्मी के पार्थिव शरीर को देख उनकी बहन बिलख उठी।
कॉन्स्टेबल की पत्नी उनके शव से लिपटकर रो पड़ी।
सभी पुलिसकर्मियों को अंतिम संस्कार से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

हादसे में इन पुलिसकर्मियों की गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024