Headlines

LIVE IND-SA दूसरा टी-20; टीमें स्टेडियम पहुंचीं, टॉस थोड़ी देर में:श्रीनगर से मैच देखने पहुंची फैमिली, कहा- अच्छे गेम को सपोर्ट करेंगे स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले शुभमन गिल पहले टी-20 में महज 4 रन ही बना सके थे। – Dainik Bhaskar शुभमन गिल पहले टी-20 में महज 4 रन ही बना सके थे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पहली बार इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर फैंस में उत्साह है। श्रीनगर से मैच देखने आई एक फैमिली ने कहा- हम अच्छे गेम को सपोर्ट करेंगे। मैच के लिए दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। कुछ ही देर में टॉस होगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। लोकल फैंस की नजरें अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जैसे होम बॉयज पर होंगी। लेकिन 26 साल के गिल अभी तक सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। वे पिछली 16 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने आखिरी फिफ्टी 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में लगाई थी। ऐसे में देखना यह है कि… ‘क्या टीम मैनेजमेंट गिल की जगह संजू सैमसन को मौका देगा?’ सैमसन ने पिछले साल ओपनिंग करते हुए तीन शतक लगाए थे। उसके बाद से उन्हें 5 मौके ही मिले। जबकि गिल ने 13 मैचों में ओपनिंग की। हालांकि न्यू चंडीगढ़ के ठंडे माहौल में भारत का अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है। इन रिकॉर्ड्स पर नजरें भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी-20 इंटरनेशनल में 99 विकेट ले चुके हैं। वे 100 विकेट क्लब से एक विकेट दूर हैं। वे ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय होंगे। उनसे पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ऐसा कर चुके हैं। अर्शदीप सिंह पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार की बराबरी पर हैं। दोनों के नाम 47-47 विकेट हैं। ऐसे में एक और विकेट लेकर अर्शदीप सिंह भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ सकते हैं। क्या ओपनिंग में गिल से बेहतर सैमसन? हां, आंकड़े कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रहे हैं। गिल ने 34 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में ओपनिंग की है। उन्होंने 29.00 के एवरेज और 140.63 के स्ट्राइक रेट से 841 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, संजू सैमसन ने इसके आधे 17 मैचों में 32.62 के एवरेज और 178.76 के स्ट्राइक रेट से 522 रन बना डाले हैं। इनमें 3 शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। तो फिर सैमसन को मौका क्यों नहीं मिल रहा क्योंकि गिल टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। उन्हें टी-20 टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। ऐसे में गिल का प्लेइंग में रहना जरूरी है। उन्हें टी-20 का कप्तान भी बनाया जा सकता है। यही कारण है कि गिल को सैमसन से ज्यादा मौके मिल रहे हैं। भारत ने 60% मैच जीते, घर में भी 50-50 रिकॉर्ड भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 60% टी-20 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें से 60% यानी कि 19 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच नो रिजल्ट रहा है। भारत की घरेलू पिचों पर दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड 50-50 है। टीम इंडिया ने अपने होम ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका से 13 मैच खेले हैं। इनमें से 50% यानी कि 6 मैच भारत ने जीते हैं। इतने ही मुकाबले साउथ अफ्रीका के नाम भी रहे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। अब दोनों टीमों के बेस्ट प्लेयर्स पिच एंड वेदर रिपोर्ट: मुल्लांपुर में पहला इंटरनेशनल मैच मुल्लांपुर में पहला इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यहां की पिच आमतौर पर बैलेंस्ड, लेकिन थोड़ी धीमी मानी जाती है। बल्लेबाज यहां बड़ी पारियां तभी खेल सकते हैं, जब वे क्रीज पर टिककर खेलें। आउटफील्ड तेज है, इसलिए गैप मिलते ही बाउंड्री भी आसानी से निकलती है। मुल्लांपुर में मैदान तैयार करता ग्राउंड स्टाफ। आज यहां पहला इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। मुल्लांपुर में मैदान तैयार करता ग्राउंड स्टाफ। आज यहां पहला इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यहां शुरुआत में गेंदबाजों को हल्की मदद मिलती है, खासकर सीम और स्विंग की वजह से तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में असर डालते हैं। मिडिल ओवर्स में पिच धीरे-धीरे स्पिनरों के लिए मददगार साबित होती जाती है। गेंद ग्रिप करती है और टर्न भी मिल सकता है, इसलिए स्पिनर्स मैच का रुख बदल सकते हैं। शाम के समय ओस पड़ने पर दूसरी पारी में बैटिंग थोड़ी आसान हो जाती है, ऐसे में कैप्टन टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुन सकते हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लूथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया। लाइव अपडेट्स 9 मिनट पहले मैच देखने अफ्रीकी फैंस भी पहुंचे 20 मिनट पहले न्यू चंडीगढ़ से भास्कर रिपोर्टर विनोद राणा की रिपोर्ट 22 मिनट पहले मैच देखने श्रीनगर से आया परिवार 23 मिनट पहले भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी-20 शाम 7 बजे से

इंडिगो मुआवजे में ₹10 हजार का ट्रैवल वाउचर देगा:3-5 दिसंबर के बीच ‘ज्यादा परेशान’ पैसेंजर्स को मिलेगा; DGCA ने एयरलाइन CEO से पूछताछ की

नई दिल्ली38 मिनट पहले

एयरलाइन कंपनी इंडिगो फ्लाइट कैंसिल से प्रभावित यात्रियों को रिफंड के अलावा मुआवजे में ट्रैवल वाउचर भी देगी। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि 3-5 दिसंबर के बीच फ्लाइट कैंसिल से ज्यादा परेशान हुए पैसेंजर्स को ₹10000 का ट्रैवल वाउचर मिलेगा।

हालांकि इंडिगो ने यह साफ नहीं किया है कि ज्यादा परेशान का मतलब क्या है और किन यात्रियों को यह मुआवजा मिलेगा। एयरलाइन ने बताया कि ट्रैवल वाउचर अगले 12 महीने तक किसी भी इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कंपनी के अनुसार यह मुआवजा उन 5000-10,000 रुपए के अलावा होगा, जो फ्लाइट उड़ाने के 24 घंटे के अंदर कैंसिल होने पर मिलता है।

इधर इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स गुरुवार को DGCA (नागरिक उड्डयन नियामक) के सामने पेश हुए। करीब 2 घंटे की पूछताछ में CEO से ऑपरेशंस, क्रू मैनेजमेंट, रिफंड, मुआवजे से जुड़े सवाल किए गए।

नया नियम: फ्लाइट उड़ने में 15 मिनट की देरी की जांच होगी

इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशंस में आई दिक्कतों के बाद तकनीकी खामियों की निगरानी का पूरा ढांचा तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया है। उड़ानों में लगातार देरी, कैंसिलेशन और हालिया सुरक्षा घटनाओं ने डीजीसीए को डिफेक्ट रिपोर्टिंग सिस्टम को जड़ से सख्त करने के लिए मजबूर किया है।

12 पेज के नए आदेश के मुताबिक अब किसी भी निर्धारित उड़ान में तकनीकी कारण से 15 मिनट या उससे ज्यादा की देरी होती है तो उसकी जांच अनिवार्य होगी। कंपनी को बताना होगा कि देरी क्यों हुई? उसे कैसे ठीक किया गया? दोबारा न होने के लिए क्या उपाय किए? ये ऐसे प्रावधान हैं, जो पहले लागू नहीं थे।

कंपनी को किसी भी ‘मेजर डिफेक्ट’ की सूचना तुरंत डीजीसीए को फोन पर देनी होगी। 72 घंटे में विस्तार से रिपोर्ट भेजनी होगी। डिफेक्ट तीन बार दोहराए जाने पर उसे ‘रिपीटेटिव डिफेक्ट’ माना जाएगा और उस पर अलग से विशेष जांच शुरू होगी।

डीजीसीए ने यह सख्ती इसलिए की क्योंकि अब तक डिफेक्ट रिपोर्टिंग व्यवस्था कमजोर थी। अभी तक 15 मिनट की देरी की जांच जैसी व्यवस्था नहीं थी और रिपीट डिफेक्ट की परिभाषा भी नहीं थी।

इंडिगो संकट सामने आने के बाद नियम सख्त बने

डीजीसीए की तरफ से नए प्रावधान इंडिगो संकट के सामने आने के बाद आए हैं। दरअसल, इंडिगो में क्रू मेंबर्स की कर्मी के चलते पिछले 8 दिनों में 5000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुईं थीं।

इंडिगो चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता संकट के 9 दिन बाद बुधवार को लोगों के सामने आए। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर यात्रियों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि हम हर पहलू की जांच करेंगे। इसमें बाहरी तकनीकी विशेषज्ञ भी रहेंगे, जो गड़बड़ी की असली वजह पता करेंगे।

11 एयरपोर्ट पर इंडिगो के ऑपरेशन का ऑन-साइट इंस्पेक्शन भी होगा

डीजीसीए ने बताया कि 2-3 दिन में सीनियर अधिकारी 11 घरेलू एयरपोर्ट पर ऑन-साइट इंस्पेक्शन करेंगे। अधिकारी इंडिगो के ऑपरेशन के अलग-अलग पहलुओं की जांच करेंगे।

इन 11 एयरपोर्ट में नागपुर, जयपुर, भोपाल, सूरत, तिरुपति, विजयवाड़ा, शिरडी, कोचीन, लखनऊ, अमृतसर और देहरादून शामिल हैं।

ये अधिकारियों के दौरे के 24 घंटे के अंदर नई दिल्ली में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन में फ्लाइट सेफ्टी डिपार्टमेंट के ऑपरेशंस डायरेक्टर को रिपोर्ट देंगे।

सरकार बोली- डीजीसीए की भी जांच होगी

इंडिगो संकट को लेकर अब डीजीसीए (नागरिक उड्डयन नियामक) भी केंद्र सरकार की जांच के रडार पर है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक इंटरव्यू में कहा कि इंडिगो की गड़बड़ी पर सिर्फ एयरलाइन ही नहीं, बल्कि डीजीसीए के कामकाज की भी जांच होगी। मंत्री ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी और कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कड़ी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि इंडिगो का यह बड़ा फेलियर सामान्य गलती नहीं लगता, बल्कि इसमें जानबूझकर हुई लापरवाही के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार यह जांच कर रही है कि आखिर ऐसा संकट उसी समय क्यों आया और ऑपरेशंस होने के बावजूद हालात कैसे बिगड़े।

CEO को हटाने के सवाल पर नायडू ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जरूर हटाया जाएगा। जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह जरूर होगी। नायडू ने ये भी बताया कि मैं पिछले 7 दिनों से लगातार मीटिंग कर रहा हूं और मुश्किल से सो पाया हूं, क्योंकि फोकस सिर्फ यात्रियों की परेशानी दूर करने पर है।

सरकार ने इंडिगो की उड़ानें 10% घटाईं

इसी बीच, सरकार ने इंडिगो पर एक्शन लेते हुए उसकी 10% फ्लाइट्स घटाने का आदेश दिया है। यह कटौती हाई-डिमांड और हाई-फ्रीक्वेंसी वाले रूट्स पर होगी। इससे रोजाना चलने वाली 2300 में से करीब 230 फ्लाइट्स कम हो जाएंगी।

डीजीसीए ने इंडिगो को बुधवार शाम 5 बजे तक नया शेड्यूल जमा करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को कंपनी की 422 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। पिछले 8 दिनों में देशभर में करीब 5,000 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। इस मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024