Headlines

कथावाचक निधि ने मंगेतर चिराग के साथ किया डांस, VIDEO:गाजियाबाद के फार्म हाउस में आज शादी, 40 तरह के फूलों से सजावट

LIVE

कथावाचक निधि ने मंगेतर चिराग के साथ किया डांस, VIDEO:गाजियाबाद के फार्म हाउस में आज शादी, 40 तरह के फूलों से सजावट

गाजियाबाद23 मिनट पहले

वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के बाद अब मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत सात फेरे लेने जा रही हैं। ‘राधे ब्रज जन मन सुखकारी’ फेम भजन गायिका, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे और भाजपा नेता चिराग के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

आज गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में शादी की रस्में होंगी। प्रोग्राम के डेकोरेशन के लिए देशभर से 40 तरह के फूल मंगाए गए हैं। सोमवार दोपहर बाद चिराग की लगन सगाई की रस्म हुई। इस दौरान उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता रामवीर उपाध्याय की तस्वीर से आशीर्वाद लिया।

इससे पहले रविवार को गाजियाबाद में आवास पर हल्दी की रस्म संपन्न हुई थी। इसमें दूल्हे चिराग ने डीजे पर डांस किया। इस दौरान निधि में झूमती नजर आईं थीं। निधि पिंक और ब्लू कलर के लहंगा, जबकि दूल्हे चिराग कोट-पैंट पहने हुए थे।

निधि और चिराग की मुलाकात 5 साल पहले अलीगढ़ में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में हुई थी। चिराग की अध्यात्म में रुचि के चलते दोनों दोस्त बने और अब जीवनसाथी बनने जा रहे। निधि अलीगढ़ और चिराग हाथरस के रहने वाले हैं। चिराग के पिता दिवंगत रामवीर उपाध्याय मंत्री रह चुके हैं। वहीं, मां सीमा उपाध्याय हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

कार्यक्रम की 3 तस्वीरें देखिए…

तस्वीर चिराग उपाध्याय की लगन सगाई के कार्यक्रम के दौरान की है।
चिराग ने स्व. पिता रामवीर उपाध्याय की तस्वीर से आशीर्वाद लिया।
हल्दी की रस्म में निधि पिंक और ब्लू कलर के लहंगे में नजर आईं, जबकि दूल्हे चिराग कोट-पैंट पहने हुए थे।

कथावाचक निधि और भाजपा नेता चिराग की शादी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

23 मिनट पहले

फूलों से सजाया जा रहा भव्य मंडप

55 मिनट पहले

चिराग ने स्व. पिता की तस्वीर से लिया आशीर्वाद, 2 फुटेज देखिए

बीजेपी नेता चिराग की लगन सगाई रस्म के दौरान स्व. पिता रामवीर उपाध्याय की तस्वीर भी लाई गई। चिराग ने पिता का आशीर्वाद लेने के बाद अपने बड़ों के पैर भी छुए।

04:36 PM9 दिसम्बर 2025

डेकोरेटर छाबड़ा बोले- सजावट के लिए 40 किस्म के फूल मंगवाए गए

कथावाचक निधि सारस्वत और भाजपा नेता चिराग की शादी में डेकोरेशन का काम जितेंद्र छाबड़ा देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि सजावट के लिए करीब 40 किस्म के फूल देशभर के अलग अलग राज्यों से मंगवाए गए हैं

04:06 PM9 दिसम्बर 2025

कथावाचक निधि की मौसी से भास्कर रिपोर्टर की खास बातचीत देखिए

अलीगढ़ में कथावाचक निधि सारस्वत के घर पर केवल उनकी मौसी सुमन सारस्वत मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार निधि और चिराग की शादी में गाजियाबाद गया हुआ है। अलीगढ़ से चुनिंदा लोगों को ही शादी में इनवाइट किया गया है।

03:54 PM9 दिसम्बर 2025

चिराग उपाध्याय के लगन सगाई कार्यक्रम की फुटेज देखिए

गाजियाबाद के पटेल नगर स्थित निवास पर चिराग उपाध्याय का लगन सगाई कार्यक्रम चल रहा है। वहीं, चिराग की मां सीमा उपाध्याय इस दौरान शादी की तैयारियां देखती नजर आईं।

03:26 PM9 दिसम्बर 2025

फॉर्म हाउस को सजाया गया, देखिए तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024